हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन - एचएसएससी जल्दी ही सीईटी 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीईटी 2022 एडमिट कार्ड ग्रुप सी पोस्टों के लिए जारी किए जाएंगे। एचएसएससी द्वारा सीईटी 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार hssc.gov.in से जाकर अपना सीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जारी खबरों के अनुसार बतया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर 2022 तक रिलीज किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि को लेकर आधिकारिक तोर पर अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। 30 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी करने के केवल संभावना जताई गई है।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी
उम्मीदवारों को बता दें की सीईटी 2022 ग्रुप सी पोस्टों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर और 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा। परिक्षा के समय की बात करें तो परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 10:00 बजे से 11:45 तक किया जाएगा और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:45 तक किया जाएगा। परीक्षा कुल 45 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। परिक्षा का पैटर्न एमसीक्यू में होगा और ये परिक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि | पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट |
5 नवंबर 2022 | 10:00 बजे से 11:45 | 3:00 से 4:45 |
6 नवंबर 2022 | 10:00 बजे से 11:45 | 3:00 से 4:45 |
कैसे करें एचएसएससी सीईटी 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड
चरण 1 - एचएसएससी सीईटी 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एचएसएससी की आधिकारिक वोबसाइट hssc.gov.in पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए सीईटी 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। (एडमिट कार्ड जारी होने के बाद)
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करना है।
चरण 4 - सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसकी कम से कम 2 प्रिंट कॉपी लें।
उम्मीदवारों को सहाल दी जाती है कि वह एचएसएससी की आदिकारिक वबेसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखे ताकि एडमिट कार्ड से संबंधित कोई जानकारी उनसे छुटे न।
PSSSB Clerk Result 2022 Date Time पंजाब क्लर्क रिजल्ट 2022 रिजल्ट कब आएगा जानिए
यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी परिणाम मानदंड (UGC NET 2022 Answer Key Result Criteria)