कक्षा 10वीं के सभी विषयों के सिलेबस हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश द्वारा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिए गए हैं। इन सभी विषयों में आर्ट विषय का सिलेबस भी शामिल है। कक्षा 10वीं के मुख्य विषयों में आर्ट विषय को भी शामिल किया गया है। इस विषय की परीक्षा का आयोजन कुल 75 अंकों के लिए किया जाएगा लेकिन अंतिम मूल्यांक कुल 50 अंकों से ही किया जाएगा। छात्रों के लिए सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे डाउनलोड करने के चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
कश्रा 10वीं के जो छात्र 2023 में आयोजित होने वाली टर्म 2 की आर्ट विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपने विषय का सिलेबस इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए आर्ट टर्म 2 का सिलेबस लेख के अंत में पीडीएफ फॉर्मेट में दिया गया है। जिसे वह आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक यानी 50 में 17 अंक प्राप्त करने होंगे।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं आर्ट टर्म 2 सिलेबस 2022-23
- कक्षा 10वीं के आर्ट विषय को दो खंडों में बांटा गया है आर्ट ए और आर्ट बी में।
- आर्ट ए सेक्शन कुल 50 अंकों के लिए है जिसका मूल्यांकल 25 अंकों में से किया जाएगा।
- आर्ट बी कुल 30 अंकों के लिए है जिसाक मूल्यांकल 15 में से किया जाएगा।
- आर्ट ए में बहुविकल्पीय प्रश्न, ज्योमेट्री, पिणड ज्योमेट्री और मापस ड्राइंग के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- आर्ट बी में वस्तु चित्रण, डिजाइन और चित्र संयोजन, विज्ञापन चित्र और दृष्टान्त चित्रण शामिल है।
एचपी बोर्ज कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 - एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
चरण 3 - डाउनलोड के सेक्शन पर क्लिक करने के बाद उसमें दिए सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - लिकं पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सिलेबस की पूरी लिस्ट कक्षा के आधार पर आएगी।
चरण 5 - इस लिस्ट में दिए मैट्रिक सेक्शन पर जाएं।
चरण 6 - मेट्रीक सेक्शन यानी कक्षा 10वीं, यहां से छात्र अपने विषयों के अनुसार सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड 10वीं संस्कृत टर्म 2 सिलेबस 2022-23 (HP Board 10th Sanskrit Term 2 Syllabus PDF Download)
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं आर्ट टर्म 2 सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें -