Haryana Board 12th Result 2022 Live Updates एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर आया बड़ा अपडेट

Haryana Board 12th Result 2022 Live Updates बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा- बीएसईएच कल यानी 15 जून 2022 को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का ये इंतजार अब खत्म होने ही वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। हालांकि हरियाणा कक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। लेकिन रिजल्ट के 15 जुन को जारी होने की संभवना जरूर जताई जा रही है।

Haryana Board 12th Result 2022 Live Updates एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • Jun 15, 2022 4:40 PM
    Haryana Board Class 12th Result 2022 डिस्टेंस मोड में पढने वाले छात्रों का पास प्रतिशत

    इस साल डिस्टेंस मोड परिक्षा में शामिल हुए छात्रों का पास प्रतिशत 73.28 है। 1,669 छात्रों में से 1,223 छात्रों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को पास किया है।

  • Jun 15, 2022 4:26 PM
    Haryana Board Class 12th Result 2022 लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा

    एचबीएसई कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रदर्नश किया। बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.51% और वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 83.96% है।

  • Jun 15, 2022 3:54 PM
    Haryana Board Class 12th Result 2022 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत

    सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 85.46% प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 89.72%

  • Jun 15, 2022 3:39 PM
    Haryana Board Class 12th Result 2022 पास हुए छात्रों की संख्या

    2,46,685 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी। 2,13,949 छत्रों ने परीक्षा को पास किया।

  • Jun 15, 2022 3:27 PM
    Haryana Board Class 12th Result 2022 कक्षा12वीं की बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत

    इस साल एचबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है। इस साल बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 87.08% है। पिछले साल के मुकाबले इस बार का पास प्रतिशत ज्यादा रहा। पिछले साल यानी 2021 में पास प्रतिशत 80.34% था।

  • Jun 15, 2022 3:10 PM
    HBSE Class 12th Board result हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट टॉपर

    इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में तीनों रैंको पर लड़कियों ने अपनी जगह बनाई। काजल (केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 489 अंक, प्रथम स्थान) मुस्कान (एसडी कन्या कॉलेज) औक साक्षी (बाना शरवन्नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 496 अंक, दूसरा स्थान) श्रुति (टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 495 अंक, तीसरा स्थान)

  • Jun 15, 2022 3:02 PM
    HBSE Class 12th Board result 2022 हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट घोषित

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2022 की घोषणा प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जा चुकी है।

  • Jun 15, 2022 2:32 PM
    HBSE Class 12th Board result प्रैस कॉन्फ्रेंस शुरू होने थोड़ा समय

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रैस कॉन्फ्रेंस शुरु होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। कुछ ही देर में छात्र आपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

  • Jun 15, 2022 1:54 PM
    HBSE Class 12th Board result 2022 कहां चेक करें परीक्षा का रिजल्ट

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट उसकी आधिकारिक वेबसाइट bsehexam.org और bseh.org.in पर चेक कर सकते है। इस बात पर ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

  • Jun 15, 2022 1:46 PM
    HBSE Class 12th Board result 2022 प्रैस कॉन्फ्रेंस में टॉपर के नाम

    हरियाणा बोर्ड प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक मुख्य घोषणा में इस साल के कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमरिस और साइंस के टॉपर के नामों की घोषणा भी कर सकता है।

  • Jun 15, 2022 1:30 PM
    Haryana Board result 2022 पिछले साल छात्रों का प्रदर्शन

    हरियाणा बोर्ड में पिछले साल यानी 2021 में छात्रों का पास प्रतिशत 100% रिकॉर्ड किया गया था। 2020 में छात्रों का पास प्रतिशत 80.34%। इस साल का पास प्रतिशत रिजल्ट की घोषणा के बाद पता लगेगा।

  • Jun 15, 2022 1:13 PM
    Haryana Board class 12th Result 2022 कैसे करें डाउनलोड

    कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डाल कर सबमिट करें। रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट भी लें।

  • Jun 15, 2022 1:00 PM
    HBSE Class 12th Result 2022 एसएमएस के जरिए रिजल्ट जाने

    अपने रिजल्ट को एसएमएस सेवा के माध्यम से जानने के लिए आपको अपने मोबाइल के इनबॉक्स में जाकर एसएमएस में 'RESULTHB12'टाइप कर के 56263 पर भेजना है।

  • Jun 15, 2022 12:50 PM
    Haryana Board class 12th Result 2022 बस दो घंटों का इंतजार और

    छात्रों का कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है। परीक्षा रिजल्ट के जारी होने में अब केवल 2 घंटे और, फिर छात्र अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर पाएंगे।

  • Jun 15, 2022 12:42 PM
    HBSE class 10th Board Result हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट

    हरियाणा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 जून दोपहर 2:30 बजे जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा

  • Jun 15, 2022 12:24 PM
    Haryana Class 12th Board Result प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा रिजल्ट जारी

    हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह प्रैस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे हरियाणा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा। रिजल्ट घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 15, 2022 12:16 PM
    Haryana Class 12th Board Result एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम

    हाल ही में आई जानकारी के अनुसार हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 15 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे जारी करेगी।

  • Jun 15, 2022 11:55 AM
    Haryana Board Result 2022 बोर्ड परीक्षा तिथि 2022

    इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 22 मार्च तक चली थी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से 27 अप्रैल तक किया गया था।

  • Jun 15, 2022 11:40 AM
    HBSE Board result 2022, 30 प्रतिशत कम सिलेबस के साथ परीक्षा

    हरियाणा बोर्ड नें 30 प्रतिशत के घटे हुए सिलेबस के साथ इस साल (2022) की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई थी। यह परपीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच चली थी।

  • Jun 15, 2022 11:20 AM
    HBSE Board result 2022 सप्लीमेंट्री परीक्षा

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन- बीएसईएच 2022 की बोर्ड परीक्षा में जो बच्चे पास नहीं हो पाए, उन छात्रों को परीक्षा पास करने का एक मौका और दिया जाएगा। इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंटमल परीक्षा या फिर सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जारकारी रिजल्ट जारी होने के बाद प्रैस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी।

  • Jun 15, 2022 10:53 AM
    HBSE Board result 2022 मार्कशीत विवरण

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट विवरण में छात्र का नाम, परीक्षा रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल से जुड़ी जानकारी, हर विषय में प्राप्त अंक और अंकों का टोटल आदि जानकारी होती है।

  • Jun 15, 2022 10:29 AM
    Haryana Board class 12th Result 2022 कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज कक्षा 12वीं की आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी करेगी। एक बार रिजल्ट जारी हो जाए उसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • Jun 15, 2022 9:59 AM
    HBSE Class 12th Result 2022 2.9 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

    इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,90,000 छात्र शामिल हुए थें। कक्षा 10वीं की बात करें तो 3,68,000 छात्रों नें 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। फिलहाल ये सभी छात्र बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहें है।

  • Jun 15, 2022 9:26 AM
    Haryana Board class 12th Result 2022 Date Time एचबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट एंड टाइम

    हरियाणा बोर्ड आज 15 जून 2022 को जारी करेगा कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट, लेकिन रिजल्ट के समय को लेकर आभी कोई जानकारी नहीं। कक्षा 12वीं का रिजल्ट दोपहर या शाम तक जारी होने की संभावना।

  • Jun 14, 2022 6:32 PM
    Haryana Board 12th Result 2022 Date Time एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट एंड टाइम

    बोर्ड द्वारा अभी तक हरियाणा बोर्ड, एचबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को टाइम्स नाउ को सूचित किया कि परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे और परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है। परिणाम की तारीखों की पुष्टि आज होने की उम्मीद है।

  • Jun 14, 2022 6:25 PM
    HBSE 12th Result 2022 Updates: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा

    हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022 जल्द ही बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, बीएसईएच भिवानी द्वारा जारी किया जाएगा। बोर्ड bseh.org.in पर ऑनलाइन परिणाम घोषित करेगा। परिणाम एचबीएसई 10 वीं 12 वीं कक्षा के साथ-साथ हरियाणा ओपन स्कूल के लिए घोषित किए जाएंगे।

कैसे करें एचबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड

• हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।

• वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022' का लिंक दिखेगा।

• इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको परीक्षा संबंधी जानकारी जैसे कि अपना नाम और रोल नंबर डालना होगा।

• जानकारी डाल कर सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

• अपने रिजल्ट का पीडीएफ बनाए और इसका प्रिंट लेना न भूलें।

छात्रों को हमारी सलाह है कि वह हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। ताकि रिजल्ट से जुड़ी कोई सूचना छूट न जाए।

इस साल एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है, जो फिलहाल परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं की परीक्षा 30 मार्च 2022 से 27 अप्रैल 2022 तक चली। परीक्षा को हुए डेढ़ महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है और बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया। पहले की खबरों के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 जून को जारी किया जाना था लेकिन देर के चलते संभावना है कि परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को जारी किया जा सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Haryana Board 12th Result 2022 Live Updates HBSE class 12th result 2022 expected to release tomorrow. Check HBSE 12th result 2022 latest update here at careerindia website. Student are requested to vist official website of BSEH for class 12th result 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+