CBSE 12th Result 2022 Marks Policy सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 से दुखी हुए छात्र, गिरी परसेंटेज

CBSE 12th Result 2022 Pass Percentage Statistics केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 22 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे सीबीएसई 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है।

CBSE 12th Result 2022 Pass Percentage Statistics Topper List केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 22 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे सीबीएसई 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 टर्म 2 डिजिलॉकर, उमंग ऐप और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किया गया है। सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्रों को सीबीएसई 12वीं फाइनल रिजल्ट 2022 में टर्म 1 से 30 प्रतिशत अंक लिए गए हैं, जबकि टर्म 2 से 70 प्रतिशत अंक लिए गए हैं। सीबीएसई की इस पॉलिसी के कारण, जिन छात्रों ने टर्म 1 में अच्छे मार्क्स प्राप्त किए थे, उन्हें सीबीएसई टर्म 2 में केवल 70% अंकों की गणना के कारण छात्रों का पास प्रतिशत घट गया है।

CBSE 12th Result 2022 Marksheet Download Link

CBSE 12th Result 2022 Marks Policy सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 दुखी हुए छात्र, गिरी परसेंटेज

इस साल सीबीएसई 12वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 92.71% है। सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2022 में पिछले वर्ष की तुलना में कुल पास प्रतिशत में 6.66% की गिरावट देखी गई। पिछले वर्ष, कक्षा 12 बोर्ड ने 99.37% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया था। सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.54% है जबकि लड़कों का 91.25% दर्ज किया गया है। सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को 3.29% से पीछे छोड़ दिया।

सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2022 में कुल 33,432 छात्रों ने 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 1,34,797 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सीबीएसई परिणाम 2022 के अनुसार, 67,743 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया है। सीबीएसई बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि सीबीएसई कक्षा 12 की पहली परीक्षा में 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।

क्षेत्रवार सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 के अनुसार त्रिवेंद्रम ने उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83% दर्ज किया है। दूसरी ओर, प्रयागराज में सबसे कम पास प्रतिशत 83.71% था। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 डिजिलॉकर, उमंग ऐप और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

deepLink articlesCBSE 12th Marksheet 2022 सीबीएसई 12वीं मार्कशीट में दिए गए इन सिंबल को समझें

deepLink articlesCBSE 10th Result 2022 Kab Aayega: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कब आएगा जानिए डेट टाइम

सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
उस पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें
सीबीएसई कक्षा 12वीं मार्कशीट 2022 डाउनलोड करें।

सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 सीबीएसई की वेबसाइट से कैसे करें डाउनलोड
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
ऑनलाइन सीबीएसई कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 प्रदर्शित किया जाएगा।
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 राज्य पास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम: 98.83
बेंगलुरु: 98.16
चेन्नई: 97.79
दिल्ली-पूर्व: 96.29
दिल्ली-पश्चिम: 96.29
अजमेर: 96.01
चंडीगढ़: 95.98
पंचकुला: 94.08
गुवाहाटी: 92.06
पटना: 91.20
भोपाल: 90.74
पुणे: 90.48
भुवनेश्वर: 90.37
नोएडा: 90.27
देहरादून: 85.39
प्रयागराज: 83.71

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE 12th Result 2022 Pass Percentage Statistics Topper List : The Central Board of Secondary Education has declared the CBSE 12th Result 2022 for the CBSE 12th Term 2nd Examination 2022 at 9 am today, 22nd July 2022. CBSE 12th Result 2022 Term 2 has been declared on Digilocker, UMANG App and CBSE official website cbseresults.nic.in. According to the official notice of CBSE, students have been taken in CBSE 12th Final Result 2022 from term 1 to 30 per cent marks, while from term 2 to 70 per cent marks. Due to this policy of CBSE, the pass percentage of students has decreased due to calculation of only 70% marks in CBSE Term 2 to students who had scored good marks in Term 1.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+