सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन- सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सभी स्ट्रीमों के विषयों के सिलेबस आधिकारिक वेबासइट पर रिलीज कर दिए हैं। छात्रों के लिए सिलेबस आधाकिरिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जो उन्हें चेक करने की आवश्यकता है। सीबीएसई हर साल छात्रों के लिए उचित मूल्यांकन कर सिलेबस जारी करती है। हर साल की तहर इस साल भी सीबीएसई ने छात्रों के लिए रिवाइजड सिलेबस जारी किया है। छात्रों को बता दें कि इस साल कुछ विषयों में 30 प्रतिशत का सिलेबस घटाया गया है और फिर नया सिलेबस जारी किया है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी के सिलेबस जरूर चेक करें। ऐसा न हो कि वह किसी ऐसे टॉपिक की तैयारी करें जिस सिलेबस से हटा दिया गया है। इससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगी।
सीबीएसई कक्षा 12वीं में साइकोलॉजी पढ़ने वाले छात्र अपने विषय का सिलेबस 2022-23 सीधा इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए लेख के अंत में सिलेबस 2022-23 दिया गया है। साइकोलॉजी एक ऐसा विषय है जो मन और व्यवहार का अध्यन करता है। इस विषय में छात्रों को प्राकृतिक और समाजिक विज्ञान के बारे में विस्तार में पढ़ाया जाता है। इस विषय के माध्यम से आप व्यक्ति और उसके व्यवहरा को अच्छे समझ सकते है। इसलिए जो छात्र आगे इस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं वह इस विषय के तैयारी बेहतर ढंग से करे और हो सके तो किसी भी टॉपिक को ये समझ के न छोड़ की इससे कुछ नहीं आएंगा। सिलेबस में दिए स्ट्रक्चर को फॉलों करे और अंक योजना को समझने का प्रयास करें।
सीबीएसई कक्षा 12वीं साइकोलॉजी कोर्स स्ट्रक्चर
इकाइयों के विषय
अंक
I मनोवैज्ञानिक गुणों में परिवर्तन (चैंजेज इन साइकोलॉजिकल प्रॉपटिज) 13
II स्वयं और व्यक्तित्व (सेल्फ एंड पर्सनालिटी) 13
III जीवन की चुनौतियों का सामना करना (फेसिंग लाइफ चैलेंजिज) 9
IV मनोवैज्ञानिक विकार (साइकॉटिक डिसऑर्डर) 12
V चिकित्सीय दृष्टिकोण (थैरेपीयूटिक अप्रोच) 9
VI मनोवृत्ति और सामाजिक अनुभूति (एटीट्यूड एंड सोशल कॉग्निशन) 8
VII सामाजिक प्रभाव और समूह प्रक्रियाएं (सोशल इनफ्लुएंस एंड ग्रुप प्रोसेसेस) 6
कुल 70
सीबीएसई कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 कैसे करें डाउनलोड
चरण 1 - सीबीएसई कक्षा 12वीं के विषयों का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए एकेडमिक सेक्शन में करिकुल 2022-23 का लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें। (सिलेबस का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।)
चरण 3 - करिकुल 2022-23 पर क्लिक करने के बाद छात्र सिलेबस के लिंक में अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - अब छात्र यहां से अपने विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई द्वारा जारी की सूचनाओं के अनुासर सीबीएसई बोर्ड जल्द ही फरवरी में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव जारी कर सकती है। आधिकारिक तौर आई सूचना के अनुासर परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाएगा। उसके मुताबिक छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब अधिक समय बाकि नहीं है। छात्र समय से अपनी परीक्षा की तैयारी शुरु कर दें।
सीबीएसई कक्षा 12वीं साइकोलॉजी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-
सीबीएसई 12वीं सोशियोलॉजी सिलेबस 2022-23 (CBSE 12th Sociology Syllabus PDF Download)
Constitution Day 2022: स्कूल में कैसे मनाएं संविधान दिवस, जानिए बेस्ट टिप्स