केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षा से पहले ही कक्षा 12वीं की सभी स्ट्रीम के सिलेबस 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस रिवाइजड सिलेबस हैं जिन्हें जांच परख कर छात्रों के सहायता के लिए जारी किया गया है। छात्रों के सिलेबस ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र जारी सिलेबस को नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी सिलेबस छात्र cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सिलेबस 2022-23 का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।
सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के सभी विषयों के साथ होम साइंस का सिलेबस भी जारी किया गया है। कक्षा 12वीं के जो छात्र 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। वह छात्र करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से होम साइंस विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विषयों के सिलेबस करियर इंडिया हिंदी के पेज से डाउनलोड किये जा सकते हैं जिन्हें छात्र डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
होम साइंस विषय या गृह विज्ञान को छात्र केवल खाना बनाने का विषय समझते हैं लेकिन ये विषय उसे कहीं ज्यादा है। इस विषय के माध्यम से छात्रों को बेसिक मेडिकल या फर्स्ट-एज और टेस्टटाइल, सिलाई-बुनाई और प्रबंध आदि जैसी की चीजों का ज्ञान दिया जाता है। आइए कोर्स स्ट्रक्चर जाने और उसमें आने वाले टॉपिक्स की जानकारी आपको दें।
कक्षा 12वीं होम साइंस कोर्स स्ट्रक्चर
संख्या | यूनिट | अंक |
1. | काम, आजीविका और करियर (वर्क, लाइवलीहुड एंड करियर) | 5 |
2. | पोषण, खाद्य विज्ञान और तकनीकी (न्यूट्रीशन, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी) | 23 |
3. | मानव विकास और परिवार अध्ययन (ह्यूमन डेवलपमेंट एंड स्टडीज) | 10 |
4. | कपड़ा और परिधान (टेक्सटाइल एंड गारमेंट्स) | 17 |
5. | संसाधन प्रबंधन (रिसोर्सेज मैनेजमेंट) | 10 |
6. | संचार और विस्तार (कम्युनिकेशन एंडड एक्टेंशन) | 05 |
थ्योरी | 30 | |
प्रैक्टिकल | 30 | |
कुल | 100 |
विषयों की विस्तृत जानकारी
यूनिट 1 : काम, आजीविका और करियर (वर्क, लाइवलीहुड एंड करियर)
चैप्टर - काम, आजीविका और करियर
यूनिट 2 : पोषण, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी (न्यूट्रीशन, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
चैप्टर - क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स
चैप्टर - सार्वजनिक पोषण और स्वास्थ्य
चैप्टर - खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी
चैप्टर - खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा
यूनिट 3 : मानव विकास और परिवार अध्ययन (ह्यूमन डेवलपमेंट एंड स्टडीज)
चैप्टर - बचपन की देखभाल और शिक्षा
चैप्टर के लिए सहायता सेवाओं, संस्थानों और कार्यक्रमों का प्रबंधन
बच्चे, युवा और बुजुर्ग
यूनिट 4 : कपड़ा और परिधान (टेक्सटाइल एंड गारमेंट्स)
चैप्टर - कपड़े और परिधान के लिए डिजाइन
चैप्टर - फैशन डिजाइन और मर्केंडाइजिंग
चैप्टर - संस्थानों में कपड़ों की देखभाल और रखरखाव
यूनिट 5 : संसाधन प्रबंधन (रिसोर्सेज मैनेजमेंट)
चैप्टर - आतिथ्य प्रबंधन
चैप्टर - उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण
यूनिट 6 : संचार और विस्तार (कम्युनिकेशन एंडड एक्टेंशन)
चैप्टर - विकास संचार और पत्रकारिता
कैसे करें कश्रा 12वीं सीबीएसई सिलेबस 2022-23 डाउनलोड?
चरण 1 - सीबीएसई द्वारा जारी सिलेबस छात्र बोर्ड की आधिकारि वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए करिकुलम 22-23 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपनी कक्षा के सिलेबस लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 4 - यहां से छात्र अपने विषयों के अनुसार अपना सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-
सीबीएसई 12वीं होम साइंस सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Home Science Sample Paper PDF Download)
सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर सिलेबस 2022-23 (CBSE 12th Hindi Core Syllabus PDF Download)