केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा हाल ही में छात्रों के लिए करिकुलम 2022-23 जारी किए हैं। सीबीएसई ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के लिए करिकुलम जारी किए हैं जो भाषा, मुख्य विषय और स्किल के आधार पर बांटा गया है। ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। छात्र सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं का सिलेबस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से आसानी से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के आसान चरण और सिलेबस का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है। छात्र लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ छात्रों को बता दें कि वह सीबीएसई की आधिकारिके वेबसाइट के आलावा करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी अपने विषयों का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। जो कक्षा 10वीं के छात्र इस साल इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन छात्रों के लिए जारी किया गया सिलेबस देखना आवश्यक है ताकि वह परीक्षा से पहले अपने सिलेबस के अनुसार अपनी तयारी पूरी कर लें और रिवीजन के लिए भी समय रख पाएं। सीबीएसई ने परीक्षा की शुरुआती तिथि कि घोषणा काफि सयम पहले कर दी थी उसके अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाना है। देखा जाए तो परीक्षा में अब 4 महीने से कम का ही समय रह गया है। इस साल सीबीएसई ने सिलेबस में कुछ आवश्यक बदलाव किए हैं और नया सिलेबस जारी किया है। कक्षा 10वीं हिंदी का सिलेबस छात्रों के लिए इस लेख के अंत में दिया गया है जिसे वह आसाने से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कोर्स स्ट्रक्चर
सीबीएसई कक्षा 10वीं इग्लिश सिलेबस को 3 सेक्शन में बांटा गया है। जो इस प्राकार है-
सेक्शन | कॉम्पिटेंसिज | अंक |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | वैचारिक समझ, डिकोडिंग, विश्लेषण, अनुमान लगाना, व्याख्या करना और शब्दावली | 20 |
लेखन कौशल और व्याकरण | एक राय, तर्क की रचनात्मक अभिव्यक्ति, न्यायोचित, चित्रण, शैली की उपयुक्तता और उपयुक्त प्रारूप और प्रवाह का उपयोग करते हुए स्वर। एकीकृत संरचनाओं का उपयोग करते हुए, सम्मेलनों को लागू करना सटीकता और प्रवाह के साथ | 20 |
भाषा से होकर साहित्य | स्मरण करना, तर्क करना, सराहना करना, साहित्य को लागू करना सम्मेलनों का चित्रण और औचित्य आदि। अर्क प्रासंगिक जानकारी, केंद्रीय विषय की पहचान और उप-विषय, लेखकों को समझना ' संदेश और लेखन धाराप्रवाह। | 40 |
कुल | 80 |
कैसे करें सीबीएसई कक्षा 10वीं इंग्लिश के सिलेबस 2022-23 को डाउनलोड
1. सीबीएसई कक्षा 10वीं इंग्लिश सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र सीबीएसई एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए करिकुलम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें। (सीबीएसई कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक)
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद दिए गए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के लिंक में से सेकेंडरी के लिंक पर क्लिक करें, क्योंकि कक्षा 10वीं सेकेंडरी एजुकेशन में आता है।
4. अब यहां से छात्र अपने सिलेबस अपने विषय के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं इंग्लिश सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-
सीबीएसई कक्षा 10वीं इंग्लिश सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड पीडीएफ