CBSE 10th Syllabus 2023-24 PDF Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं के नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 का सिलेबस जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं के सभी विषयों का सिलेबस 2023-24 छात्र सीबीएसई एकेडमिक की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि बोर्ड द्वारा सिलेबस 2023-24 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है। जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 9वीं पास कर कक्षा 10वीं में गए छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र 2023-24 अप्रैल से शुरू किया जाता है। जो आज से शुरू किया जा चुका है। अप्रैल सत्र की पढ़ाई सीबीएसई द्वारा जारी नए सिलेबस के अनुसार की जाएगी। कक्षा 10वीं का सिलेबस छात्रों को न केवल बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता करेगा बल्कि वह उन्हे उत्कृष्टता प्रदान करने में भी सहायक साबित होगा। 10वीं की आने वाली परीक्षा में छात्रों का अच्छा प्रदर्शन उन्हें अगली कक्षा की में पसंद का विषय प्राप्त करने में सहायता करेगा।
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए सिलेबस में छात्रों को यूनिट और विषयों की जानकारी के साथ, अवधि, अंक योजना, प्रश्नों के प्रकार, परीक्षा का पैटर्न, प्रश्नों की टाइपोलॉजी, प्रश्न पत्र के डिजाइन, विषय के आधार पर अंक वेटेज के साथ साथ परियोजना कार्य की जानकारी प्राप्त होगी। टर्म 1 और टर्म 2 में आने वाले विषयों की जानकारी भी उन्हें प्राप्त होगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं भाषा सिलेबस 2023-24 का डाउनलोड लिंक
सीबीएसई 10वीं हिंदी ए सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं हिंदी बी सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी (कम्युनिकेशन) सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं मुख्य विषय सिलेबस 2023-24 डाउनलोड लिंक
सीबीएसई 10वीं विज्ञान सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं गणित सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं अन्य विषय सिलेबस 2023-24 डाउनलोड लिंक
सीबीएसई 10वीं पेंटिंग सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं एनसीसी सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई 10वीं होम साइंस सिलेबस 2023-24 डाउनलोड
सीबीएसई कक्षा 10वीं का सिलेबस 2023-24 डाउनलोड कैसे करें
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए करिकुलम के लिंक पर क्लिक करें और वर्ष या सत्र 2023-24 का चयन करें। लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर कक्षा 9वीं,10वीं और कक्षा 11 वीं, 12वीं के सेक्शन दिए गए हैं। छात्र क्योंकि कक्षा 10वीं का है उसे 9वीं, 10वीं के सेक्शन पर क्लिक करना है। ग्रुप एल में उन्हें भाषा से संबंधित विषय प्राप्त होंगे और ग्रुप ए में उन्हें मुख्य विषय प्राप्त होंगे। अपने कोर्स और विषयों के आधार पर छात्र अपने विषय का सिलेबस 2023-24 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 12th Syllabus 2023-24 PDF Download: सीबीएसई 12वीं शैक्षणिक सत्र 2023-24 सिलेबस करें डाउनलोड
CBSE 10th, 12th Syllabus 2023-24 PDF Download: सीबीएसई शैक्षणिक सत्र 2023-24 का सिलेबस करें डाउनलोड