Bihar Board 10th Result 2023 Live (OUT): बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से जारी अपडेट, यहां देंखे

Bihar Board Class 10th Result 2023 Live Update (OUT): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति- बीएसईबी (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जारी किया गया। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षाफल अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में 2023 का पास प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पास प्रतिशत 81 प्रतिशत रहा।

हाल ही में बीएसईबी (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए थे। जो आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर छात्रों के लिए उपलब्ध है। क्योंकि कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं तो अब आशंका लगाई जा रही है कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट भी कुछ ही दिनों के भीतर जारी किए जा सकते हैं। कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी के महीने में किया गया था।

जहां कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म हुई थी उसी दिन से बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की गई थी। कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की आंसर की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 6 मार्च को जारी की गई थी। जिसके रिजल्ट का इंतजार कक्षा 10वीं के छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 28 मार्च 2023 तक जारी किए जा सकते हैं। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से जारी अपडेट, यहां देंखे

  • Mar 31, 2023 2:38 PM
    BSEB 10th result 2023 live: वर्षवार पास प्रतिशत

    2023 - 81.04 प्रतिशत 2022 - 79.88 प्रतिशत 2021 - 78.17 फीसदी 2020 - 80.59 फीसदी 2019 - 80.73 प्रतिशत 2018 - 68.89 प्रतिशत 2017 - 50.12 प्रतिशत

  • Mar 31, 2023 2:31 PM
    Bihar board 2023 result: टॉपर्स की सूची

    मोहम्मद रुमान अशरफ 489 अंक प्रथम स्थान 97.8 % नम्रता कुमारी - 486 97.8 % ज्ञानी अनुपमा - 486 97.2% संजु कुमारी - 484 96.8% भावना कुमारी - 484 96.8% जयनंदन कुमार पंडित - 484 - 96.8%

  • Mar 31, 2023 2:21 PM
    Bihar board 2023 result: प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा

    वहीं 4th, से लेकर 10th Rank हासिल करने वाले छात्रों को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि, एक-एक लैपटॉप और एक किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।

  • Mar 31, 2023 2:06 PM
    Bihar board 2023 result: प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में तृतीय स्थान पर रहे छात्र को

    बिहार बोर्ड 10वीं में तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप 50 हजार रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • Mar 31, 2023 2:05 PM
    Bihar board 2023 result: प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में द्वितीय स्थान पर रहे छात्र को

    बिहार बोर्ड 10वीं में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप 75 हजार रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • Mar 31, 2023 1:56 PM
    Bihar board 2023 result: प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान पर रहे छात्र को

    शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने बताया कि इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • Mar 31, 2023 1:48 PM
    Bihar board 2023 result: 10वीं का पास प्रतिशत 81 प्रतिशत

    शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने बताया कि इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक का पास प्रतिशत का 81 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष का पास प्रतिशत करीब 79.88 प्रतिशत था।

  • Mar 31, 2023 1:43 PM
    Bihar board 2023 result: बिहार 10वीं बोर्ड रिजर्ल जारी

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की माध्यम से शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बधाई देते हुए परीक्षाफल जारी किया।

  • Mar 31, 2023 1:38 PM
    Bihar board 2023 result: सिमुलतला फिर से लहराएगा परचम

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जल्द ही आने वाला है। रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछले साल बिहार के जमुई जिला स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय से बिहार को मैट्रिक के टॉपर्स मिले।

  • Mar 31, 2023 1:20 PM
    Bihar board 2023 result: टॉप 10 में जमुई के छात्र होंगे

    बिहार 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जायेगा। सूचना के अनुसार जमुई के छात्रों ने इस वार भी टॉप 10 में जगह बनाने की उम्मीद है। इसके अलावा समस्तीपुर, भोजपुर, पुर्णिया, मुजफ्फरपुर, कटिहार और मोतिहारी के छात्र भी टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं।

  • Mar 31, 2023 1:10 PM
    Bihar board 2023 result: पिछले वर्ष छात्राएं रहीं टॉपर्स

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 आने को अभी थोड़ा समय और है। बिहार बोर्ड रिडल्ट से जुड़ी हर जानकारी करियरइंडिया की वेबसाइट पर उपलब्द्ध है। वर्ष 2022 में छात्राओं के नाम रहा। 2022 में बिहार मैट्रिक रिजल्ट में 487 अंकों से साथ रमयणी रॉय ने प्रथम स्थान, 486 अंकों के साथ सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर ने दूसरा स्थान और 485 अंकों के साथ प्रज्ञा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Mar 31, 2023 12:16 PM
    bihar board class 10th result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा बिहार 10वीं का परीक्षाफल आज दोपहर 1:15 बजे तक जारी किया जायेगा।

  • Mar 31, 2023 11:41 AM
    bihar board class 10th result: दोपहर 1:15 तक आयेगा रिजल्ट

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के ट्विटर हैंडिल पर दी गई सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे तक जारी किया जायेगा।

  • Mar 31, 2023 10:15 AM
    BSEB 1Oth Result 2023: रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

    एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट छात्रों के लिए biharboardonline.bihar.gov.in उपलब्ध है।

  • Mar 31, 2023 9:28 AM
    BSEB Matric Result 2023: आज घोषित हो सकता है रिजल्ट

    बिहार बोर्ड के पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखते और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 31 मार्च 2023 को मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

  • Mar 30, 2023 5:52 PM
    Bihar Board Matric Result 2023: रिजल्ट डेट 2022

    बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम पिछले साल 31 मार्च 2022 को घोषित किया गया था। बोर्ड ने अभी तक इस वर्ष के परिणामों के लिए तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

  • Mar 30, 2023 2:37 PM
    BSEB Class 10th Result 2023 Live: एडमिट कार्ड रखें अपने पास

    बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे आसानी से अपने परिणाम जांच सकें।

  • Mar 30, 2023 1:44 PM
    Bihar Board Class 10th Result Live: टॉपर्स 2022

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर्स 2022- रैंक 1- रामायणी रॉय| रैंक 2- सानिया कुमारी और विवेक कुमार| रैंक 3- प्रज्ञा कुमारी

  • Mar 30, 2023 12:28 PM
    Bihar Board Class 10th Result: पिछले साल कितने छात्र फेल हुए थे?

    पिछले साल, बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले कुल 3,60,655 छात्र परीक्षा पास में असफल रहे थे।

  • Mar 30, 2023 11:24 AM
    BSEB Class 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा?

    अभी तक बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं गई है लेकिन इसके बावजूद मीडिया रिपोर्ट्स किसी भी समय बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट घोषित होने का अंदाजा लगा रही हैं।

  • Mar 30, 2023 10:45 AM
    BSEB Matric Result 2023: उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच

    बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम घोषित करने के बाद, बीएसईबी एक विंडो प्रदान करेगा जिसके दौरान उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए 10वीं पास करने का एक और मौका दिया जाएगा। इन इवेंट्स का शेड्यूल मैट्रिक रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा।

  • Mar 30, 2023 10:09 AM
    Bihar Board 10th Result Live 2023: आंसर की कब जारी हुई थी?

    बीएसईबी कक्षा 10वीं आंसर की 2023 6 मार्च को जारी की गई थी।

  • Mar 30, 2023 9:22 AM
    BSEB Class 10th Result Live: रिजल्ट डेट

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित होने कि पिछले पांच वर्षों की तिथि- 2022: 31 मार्च| - 2021: 5 अप्रैल| - 2020: 26 मई| - 2019: 6 अप्रैल| - 2018: 26 जून

  • Mar 29, 2023 10:50 PM
    BSEB 10th Result 2023 live: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

    कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद टॉपर्स को नकद पुरस्कार सहित लैपटॉप और किंडल से सम्मानित किया गया था। उसी तरह कक्षा 10वीं में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को क्रमशः 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार का नकद पुरस्कार और लैपटॉप दिया जाएगा।

  • Mar 29, 2023 10:50 PM
    Bihar Board Matric Result 2023: रिजल्ट का तिथि और समय

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।

  • Mar 29, 2023 5:03 PM
    BSEB 10th Result 2023: किन वेबसाइट से कर सकते हैं रिजल्ट डाउनलोड

    बीएसईबी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, bseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in or secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Mar 29, 2023 4:21 PM
    BSEB Matric Result 2023: दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए छात्रों की संख्या

    बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। जिसमें दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे की थी। जिसमें कुल 8,12,293 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 4,14,253 लड़कियां और 3,98,040 लड़के शामिल है।

  • Mar 29, 2023 4:07 PM
    Bihar Board 10th Result Live: पहली शिफ्ट की परीक्षा में कितने छात्र हुए थे शामिल

    कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। जिसमें पहली शिफ्ट में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 8,25,121 थी, जिसमें लड़कों की संख्या 4,08,161 थी वहीं लड़कियों की संख्या 4,16,960 थी।

  • Mar 29, 2023 3:14 PM
    Bihar Matric Result 2023: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुई लड़कियों की संख्या

    बिहार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16.37 लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से अधिक है। इस साल परीक्षा में 8,31,213 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थी।

  • Mar 29, 2023 1:31 PM
    Bihar Board Result 2023: पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत कितना था?

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी की जायेगी। इससे जुड़ी तमाम जानकारी करियरइंडिया की वेबसाइट पर साझा की जायेगी। पिछले पांच वर्षों के पास प्रतिशत की बात करें तो, वर्ष 2022 में 79.8 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 78.17 प्रतिशत, वर्ष 2020 में 80.5 प्रतिशत, वर्ष 2019 में 80.73 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 68.8 प्रतिशत छात्र बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।

  • Mar 29, 2023 11:53 AM
    BSEB 10th Board Result 2023: बोर्ड रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

    मैट्रिक परीक्षा का बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद नए खुले पेज पर अपना रोल कोड या रोल नंबर डालकर सबमिट करना है और उम्मीदवारों का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • Mar 29, 2023 11:05 AM
    Bihar Board Matric Result 2023: मार्कशीट विवरण

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय आधारित अंक, अधिकतम अंक, प्राप्त अंक, कुल अंक, पास/फेल और कंपार्टमेंट स्थिति की जानकारी दी गई है।

  • Mar 29, 2023 10:12 AM
    BSEB Matric Result 2023: कब घोषित होगा रिजल्ट

    बीएसईबी के पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

  • Mar 28, 2023 1:57 PM
    BSEB 10th result 2023 live: डिजिलॉकर से कैसे करें रिजल्ट चेक

    छात्र डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। साइन अप के लिंक पर क्लिक करें। आधार विवरण से खुद को रजिस्टर करें और अपने बोर्ड और राज्य का चुनाव करें अकाउंट बनाएं। रिजल्ट जारी होती ही आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Mar 28, 2023 1:55 PM
    BSEB Bihar board result 2023: 10वीं का रिजल्ट एसएमएस से कैसे करें डाउनलोड

    एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र मोबाइल के इनबॉक्स में जाएं और एसएमएस में BIHAR 10 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट थोड़ समय में ही एसएमएस में आ जाएगा।

  • Mar 28, 2023 1:50 PM
    BSEB 10th result 2023 live: डेट एंड टाइम

    उम्मीदवार बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम दिनांक और समय इसकी आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देख सकते हैं।

  • Mar 28, 2023 1:20 PM
    BSEB 10th result 2023 live: कहां से डाउनलोड करें

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र 1. biharboardonline.bihar.gov.in 2. biharboardonline.com 3. secondary.biharboardonline.com 4. results.biharboardonline.com 5. onlinebseb.in का उपयोग कर सकते हैं।

  • Mar 28, 2023 1:03 PM
    Bihar Matric Result 2023 हो सकता है आज जारी

    बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकते हैं।

  • Mar 28, 2023 12:10 PM
    BSEB 10th result 2023: ग्रेडिंग सिस्टम

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में थर्ड डिवीजन के लिए 150 से 225 के बीच अंक प्राप्त करने है। सेकंड डिवीजन के लिए 225 से 300 के बीच के अंक और फर्स्ट डिवीजन के लिए 300 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। पास होने के लिए छात्र को केवल 30 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

  • Mar 28, 2023 11:04 AM
    Bihar Board 10th Result 2023: परीक्षा पैटर्न में बदलाव

    बिहार बोर्ड द्वारा इस साल न सिर्फ अंक योजना में बदलाव किए गए हैं। बल्कि परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव देखें गए। परीक्षा में एमसीक्यू प्रश्न और पसंद के विकल्पों को बढ़ा गया है।

  • Mar 28, 2023 10:53 AM
    Bihar Board 10th Result 2023: पासिंग क्राइटेरिया

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को कुल 30 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। नई अंक योजना के अनुसार उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषयों को छोड़कर मुख्य सभी विषयों में पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। किसी भी विषय में कम अंक आने पर छात्र को कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होना होगा।

  • Mar 28, 2023 8:11 AM
    Bihar Board 10th Result 2023: आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

    बिहार कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जारी खबरों के अनुसार आज 28 मार्च 2023 को बोर्ड रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

  • Mar 27, 2023 6:21 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा रिजल्ट जारी

    कक्षा 12वीं के रिजल्ट की ही तरह कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने की समय के बारे में बीएसईबी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी जाएगा।

  • Mar 27, 2023 6:18 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: कल आ सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट

    बीएसईबी कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल यानी 28 मार्च 2023 को जारी किया जा सकता है। बोर्ड रिजल्ट उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  • Mar 27, 2023 6:14 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: परीक्षा कब हुई थी?

    बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।

  • Mar 27, 2023 5:07 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट

    बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com| hindustantimes.com| biharboardonline.bihar.gov.in. पर जाएं।

  • Mar 27, 2023 3:00 PM
    Bihar Board Class 10th 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे बीएसईबी के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा घोषित किए जाएंगे।

  • Mar 27, 2023 2:46 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: पिछले साल पास होने वाले छात्रों की संख्या

    बिहार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से पास होने वाले छात्रों की संख्या 12,86,971 थी। इसमें लड़कों की संख्या 6,08,861 थी तो लड़कियों की संख्या 6,78,110 थी। उस साल का पास प्रतिशत 79.88% था।

  • Mar 27, 2023 1:58 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: एसएमएस से कैसे करें रिजल्ट चेक

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को करना बस इतना भर है कि उन्हें अपने मोबाइल फोन के इनबॉक्स में जाकर BIHAR Roll Number लिखकर 56263 पर भेज देना है।

  • Mar 27, 2023 12:30 PM
    Bihar Board 10th Result 2023: वेबसाइट

    कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट चार वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। वे वेबसाइट इस प्रकार है - biharboardonlie.com, onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in और result.biharboardonline.com।

कब हुई थी बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से किया गया था। जिसका समापन 22 फरवरी 2023 को किया हुआ। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से की गई थी और अंतिम परीक्षा जिसका आयोजन 22 फरवरी को किया गया वह ऐच्छिक विषय की थी। परीक्षा दो पालियों यानी शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एक सुबह की शिफ्ट और दूसरी दोपहर की शिफ्ट। सुबह की शिफ्ट की समय 9:30 से 12:45 का था और दूसरी शिफ्ट का समय 1:45 से शाम 5 बजे तक का था। लिखित परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे की थी। जिसमें छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया गया था।

16 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16.37 लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 8,25,121 और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 8,12,293 थी। सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन के लिए बीएसईबी द्वारा पूरे राज्य में 1400 परीक्षा सेंटर का निर्माण किया गया था। ताकि बोर्ड की परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस समय ये सभी छात्र अपनी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कक्षा 10वीं का परीक्षा पैटर्न

बिहार विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किए गए थे। इस साल आयोजित हुई परीक्षा इन विभिन्न बदलावों के साथ आयोजित की गई थी। 2023 में आयोजित हुई मैटिक की परीक्षा में एमसीक्यू प्रश्न पहले की तुलना में अधिक थे। पसंद के अधिक विकल्प शामिल किए गए थे। इन बदलावों के माध्यम से फरवरी में परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। फिलहाल बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी 10वीं के छात्र और उनके साथ उनके अभिभावक परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जारी सूचना के अनुसार रिजल्ट इसी महिने की अंत तक में जारी किया जाएगा।

कैसे करें बीएसईबी कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड

चरण 1 - कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नए पेज खुलेगा। इस पेज पर उन्हें अपना रोल नंबर आदि जानकारी भरकर सबमिट करना है।

चरण 5 - ऐसा करते ही आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 6 - छात्र अपने रिजल्ट का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट भी लें।

deepLink articles" />Bihar Board 10th Result 2023: जानिए मैट्रिक परीक्षा पास करने का अंक मानदंड और ग्रेडिंग सिस्टम

deepLink articlesBihar Board 10th Result 2023: बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS के माध्यम से कैसे करें डाउनलोड

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board Class 10th Result 2023: Class 10th results can also be released soon by Bihar School Examination Board- BSEB. Recently, the result of class 12th has been released by BSEB. BSEB Class 10th Board Exam Result will be released on the official website biharboardonline.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+