Bihar Board 10th 12th Result 2022 Latest News Updates बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए बीएसईबी मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 13 लाख छात्र उपसतिथ हुए, जबकि बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2022 के लिए 16 लाख उपसतिथ हुए। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था, जबकि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2022 से शुरू हुई। बोर्ड अनुसूची के अनुसार, कक्षा 12 के लिए 8 मार्च तक 60 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च 2022 तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस प्रकार बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 में 1 अप्रैल से पहले घोषित होने की संभावना है।
बात दें कि बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 200 से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद अंक अपलोड किए जाएंगे। पिछले साल जब अधिकांश बोर्डों ने परीक्षाएं ही नहीं आयोजित की थीं, बिहार बोर्ड ने न केवल परीक्षाएं आयोजित की थीं, बल्कि पिछले तीन वर्षों में अब तक का सबसे पहले परिणाम घोषित किया है। वर्ष 2021 में बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित हुई थीं और परिणाम 26 मार्च को घोषित किया गया था। ऐसे में बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2022 में 1 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई है। इसलिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 25 मार्च तक घोषित होने की संभावना है।
बिहार बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। पिछले कुछ वर्षों से उत्तीर्ण अंक समान हैं। पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2018 में, 52.95 प्रतिशत छात्रों ने बीएसईबी इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की थी, 2019 में यह संख्या 79.76 प्रतिशत हो गई, 2020 में 80,44 प्रतिशत ने परीक्षा पास की। पिछले साल 78.04 फीसदी ने थ्योरी परीक्षा पास की थी, हालांकि बाद में छात्रों को छूट दी गई और सभी को प्रोन्नत कर दिया गया था।
बीएसईबी द्वारा परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने के प्रयास में ऐसा किया गया है ताकि अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके। बीएसईबी इनर, मैट्रिक परिणाम 2022 की तारीख भी जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषित होने की उम्मीद है। छात्रों और हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं, 12वीं बीएसईबी परिणामों पर नवीनतम अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 के छात्रों को यह भी सूचित किया जाता है कि परिणाम की तारीख केवल अस्थायी और विशुद्ध रूप से विश्लेषण के अनुसार है। रिजल्ट की आधिकारिक पुष्टि बाद में की जाएगी। बोर्ड ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा।
BSEB Simultala Result 2022 बिहार बोर्ड कक्षा 6 रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
BSEB Answer Key 2022 बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा आंसर की 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें