BSEB Matric Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, देखे लेटेस्ट अपडेट

BSEB Matric Result 2023 Live: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। लंबे समय से आशंका जताई जा रही थी कि बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने के आखिर में जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जारी संभावनाओं के अनुसार बोर्ड द्वारा रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर आई जानकारी के अनुसार रिजल्ट 1:15 मिनट पर घोषित किया जाएगा।

हाल ही में आई बीएसईबी के तरफ से जारी सूचना के अनुसार आज रिजल्ट घोषित करने की पुष्टी कर दी गई है। बीएसईबी द्वारा जानकारी दी गई है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Matric Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, देखे लेटेस्ट अपडेट

बता दें कि बीएसईबी द्वारा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा घोषित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत आदि की जानकारी भी दी जाएगी। बीएसईबी द्वारा रिजल्ट घोषित होने की जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जारी की गई है।

  • Mar 31, 2023 2:04 PM
    BSEB 10th Result 2023: पास प्रतिशत

    2023 में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 81.04 प्रतिशत का रहा। जो पिछले साल की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है। दिखिए पिछले साल का पास प्रतिशत 2022 - 79.88 प्रतिशत, 2021 - 78.17 प्रतिशत, 2020 - 80.59 फीसदी, 2019 - 80.73 प्रतिशत, 2018 - 68.89 प्रतिशत, 2017 - 50.12 प्रतिशत।

  • Mar 31, 2023 1:44 PM
    Bihar Board10th result 2023: कितने छात्र हुए पास

    16 लाख से अधिक छात्रों में पास होने वाले छात्रों की संख्या 13,05,203 है। जिसमें 6,61,570 छात्र और 6,43,633 छात्राओं ने परीक्षा की पास।

  • Mar 31, 2023 1:41 PM
    BSEB 10th result 2023: कितने छात्र हुए थे शामिल

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 16,10,657 छात्र हुए थे शामिल। जिसमें 7,90,920 छात्र और 8,19,737 छात्राएं शामिल थी।

  • Mar 31, 2023 1:33 PM
    Bihar Board Result 2023: जारी हुआ बोर्ड रिजल्ट

    शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रिजल्ट किया गया घोषित। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट कर सकते हैं चेक।

  • Mar 31, 2023 1:29 PM
    BSEB Matric Result 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट घोषित होने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।

  • Mar 31, 2023 11:39 AM
    Bihar Board 10th Result 2023: रिजल्ट का समय हुआ घोषित

    बिहार बोर्ड द्वरा 31 मार्च यानी आज 1:15 पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जानकारी बीएसईबी की आधिकारिक ट्विटर से माध्यम से प्राप्त हुई है। जारी सूचना के अनुसार रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा की जाएगी।

  • Mar 31, 2023 11:34 AM
    Bihar Board Matric Result 2023: डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे करें चेक

    बिहार कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 10वीं के छात्र को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के विवरण के माध्यम से रजिस्टर करना है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट की घोषणा के बाद वह अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2023 10:08 AM
    BSEB 10th Result Live: रिजल्ट घोषित होने के समय

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करने के समय की जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से देगी। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। जिसके तुरंत बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2023 9:33 AM
    Bihar Board 10th Result 2023: परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता

    बीएसईबी मैट्रिक की परीक्षा का पास करने के लिए नई मार्किंग स्कीम के अनुसार छात्रों को केवल 30 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। रिजल्ट 500 अंकों में से बनाया जाएगा। जिसे पास करने के लिए छात्रों को 150 अंक प्राप्त करने होंगे।

  • Mar 31, 2023 12:47 AM
    Bihar Board Matric Result 2023: एसएमएस से रिजल्ट चेक

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्सट एसएमएस से चेक करने के लिए छात्र मोबाइल के इनबॉक्स में जाकर BIHAR Roll Number लिखकर 56263 पर भेज देना है।

  • Mar 31, 2023 12:46 AM
    BSEB 10th result 2023: वेबसाइट

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र 1. biharboardonline.bihar.gov.in 2. biharboardonline.com 3. secondary.biharboardonline.com 4. results.biharboardonline.com 5. onlinebseb.in की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2023 डाउनलोड

चरण 1 - बीएसईबी मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4- नए खुले इस पेज पर उम्मीदवार रोल नंबर या रोल कोड के साथ सिक्योरिटी पिन कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- सबमिट करने के बाद छात्रों की स्क्रीन पर उनका रिजल्ट आ जाएगा। जिसे वह डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 6 - छात्र अपने रिजल्ट का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।

10वीं के छात्रों को बता दें कि रिजल्ट की ये कॉपी एक प्रोविजन की तरह प्रयोग की जा सकती है। ये ओरिजिनल कॉपी नहीं है। आपको अपने रिजल्ट की ओरिजिनल कॉपी यानी मार्कशीट आपके संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। रिजल्ट जारी होने के 15 से 20 दिन के भीतर आप अपना रिजल्ट स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

deepLink articlesFuture Scope After 10th: जानिए कक्षा 10वीं के बाद क्या है टॉप करियर ऑप्शन

deepLink articlesBSEB Matric Result 2023: कक्षा 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक के इन टॉप कोर्सेज में बनाएं अपना करियर

deepLink articlesBSEB 10th Result 2023: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में करें 10वीं के बाद ये टॉप डिप्लोमा कोर्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSEB Matric Result 2023 Live: Bihar Board Class 12th Result can be released today i.e. March 31, 2023. It was feared for a long time that the result of class 10th may be released by the Bihar Board at the end of March. After the result is released by the board, candidates can download it from the official website biharboardonline.bihar.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+