12 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 12 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

12 February 2023 Daily Current Affairs: भारत में हर साल कई प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जो अच्छे बड़े पदों पर छात्रों को नौकरी प्रदान करते हैं। इसके अलावा यूपीएसई, रेलवे और अन्य परीक्षाएं भी शमिल होती है जिसके लिए छात्र दिन रात पढ़ाई करते हैं। हर साल लाखों लोग इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण विषय है। इन परीक्षाओं में डेली करेंट अफेयर्स के कई प्रश्न आते हैं जिसमें आपकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज रोज के लेटेस्ट करेंट अफेयर्स आप तक पहुंचाता है। देश-दुनिया में हो रह गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए चाहे वह किसी परीक्षा की तयारी करने वाला छात्र हो या फिर को सेकेंडरी एजुकेशन प्राप्त करने वाला विद्यार्थी हो।

आज के इस युग में करेंट अफेयर्स हर एक व्यक्ति के लिए आवश्क है। इस दौर में हर छात्र प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है ऐसे में आपको जितना ज्यादा ज्ञान हो उतना आपके लिए अच्छा होता है। ऐसे में अपना ज्ञान और अधिक बढ़ाने के लिए छात्रों को डेली करेंट अफेयर्स के बारे में नॉलेज रखना और आवश्यक है। ताकि आपको ज्ञात रहे की आपके आस-पास किस प्रकार की गतिविधियां हो रही है। आइए आपको बताएं 12 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में।

12 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 12 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

12 फरवरी 2023 के टॉप करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2023 (नेशनल प्रोडक्टिविटी डे)

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस को एक पूरे सप्ताह मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 12 फरवरी से 18 फरवरी तक की जाती है। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की स्थापना वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा वर्ष 1958 में की गई थी और उत्पादकता सांस्कृति को अधिक बढ़ावा देने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिवस के माध्यम से इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी को अधिक करना और इसके महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम है "लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर"।

खेलो इंडिया युवा खेलों 2023

खेलो इंडिया युवा खेलों के 5वें संस्करण का आयोजन मध्यप्रदेश में किया गया था। जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से की गई थी और 11 फरवरी को इसका समापन हुआ है। खेलो इंडिया युवा खेलों में करीब 6000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कुल 27 अलग खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। खेल में किस राज्य ने सबसे अधिक मैडल जीते हैं और वो इस प्रकार है -

1. महाराष्ट्र - 53 (स्वर्ण पदक), 54 (रजत पदक), 47 (कांस्य पदक), 154 (कुल पदक)
2. हरियाणा - 40 (स्वर्ण पदक), 27 (रजत पदक), 50 (कांस्य पदक), 117 (कुल पदक)
3. मध्य प्रदेश - 38 (स्वर्ण पदक), 28 (रजत पदक), 26 (कांस्य पदक), 92 (कुल पदक)
4. राजस्थान - 17 (स्वर्ण पदक), 10 (रजत पदक), 17 (कांस्य पदक), 44 (कुल पदक)
5. केरल - 14 (स्वर्ण पदक), 12 (रजत पदक), 19 (कांस्य पदक), 45 (कुल पदक)
6. दिल्ली - 13 (स्वर्ण पदक), 20 (रजत पदक), 22 (कांस्य पदक), 55 (कुल पदक)
7. मणिपुर - 12 (स्वर्ण पदक), 9 (रजत पदक), 12 (कांस्य पदक), 33 (कुल पदक)
8. तमिलनाडु - 10 (स्वर्ण पदक), 17 (रजत पदक), 19 (कांस्य पदक), 46 (कुल पदक)
9. पश्चिम बंगाल - 10 (स्वर्ण पदक), 12 (रजत पदक), 14 (कांस्य पदक), 36 (कुल पदक)
10. ओडिशा - 10 (स्वर्ण पदक), 8 (रजत पदक), 11 (कांस्य पदक), 29 (कुल पदक)

तुर्की -सीरिया भूकंप अपडेट

6 फरवरी को तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के कई लोगों की जान गई और कई इमारते हुए ध्वस्त हुई। लागातार राहत बचाव का कार्य चल रहा है जिसमें भारत की एनडीए भी सहायता के लिए तुर्कि में है। करीब एक सप्ताह से लोगों को मलबें से बाह निकालने का कार्य चल रहा है। भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत का आंकड़ा 28,000 के पार जाा चुका है।

तुर्की में ऑपरेशन दोस्त

भूकंप के कारण मची तबाही में भारत ने तुर्की सहायता के लिए ऑपरेशन दोस्त अभियान चलाया है। जिसके तहत भारत तुर्की को आवश्यक सहयाता प्रदान कर रहा है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने अपना 7वां विमान तुर्की भेजा है। जिसमें मेडिकल उपकरण, दवाएं और आवश्यक अन्य कई सामग्री भेजी गई है।

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2023

इस साल यानी 2023 में विश्व सरकार सम्मेलन का आयोजन 13 फरवरी 2023 को दुबई में किया जाएगा। इस बार इस सम्मेलन का आयोजन "शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स" थीम के साथ किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शासन के नए विचारों, टेक्नोलॉजी और सर्वोत्तम प्रथाओं की खोज और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

12वां विश्व हिंदी सम्मेलन

वर्ष 2023 में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन फिजी में किया जाएगा। ये तीन दिवसीय सम्मेलन होगा जिसकी शुरुआत 15 फरवरी 2023 से की जाएगी और 17 फरवरी को इसका समापन किया जाएगा। 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन फिजी के प्रधानमंत्री सीतावेनी राबुका द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय हिंदी - पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" तय की गई है।

deepLink articles11 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 11 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

deepLink articlesपीएचडी छात्रों के लिए 10.92 लाख की प्रधानमंत्री फेलोशिप योजना, ऐसे करें आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In today's era, current affairs are necessary for every person. In this era, every student is engaged in competition, in such a situation, the more knowledge you have, the better it is for you. In such a situation, it is more necessary for the students to have knowledge about daily current affairs to increase their knowledge further. So that you know what kind of activities are happening around you.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+