IIRF Ranking 2023 Top Central Universities: भारत के टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची 2023

IIRF Ranked Top Central Universities 2023: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा हर साल टॉप शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट डाली जाती है। ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पता रहे की कौन सा संस्थान उनके स्पेशलाइजेशन कोर्स के लिए सबसे बेहतर है और वह कहां से अध्ययन कर सकते हैं।

IIRF Ranking 2023 Top Central Universities: भारत के टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची 2023

भारत में केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय मिला कर कुल 1057 विश्वविद्यालय है। आज आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे भारत की टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बारे में जिन्हें इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा टॉप रैंक प्रदान की गई है। आइए आपको उसकी जानकारी दें।

आईआईआरएफ रैंक श्रेणी

आईआईआरएफ द्वारा कई श्रेणियों में कॉलेज को रैंक किया जाता है। श्रेणी की लिस्ट इस प्रकार है -
ओवरआल टॉप कॉलेज
बीटेक और एमटेक
मेडिकल
अलाइड कोर्स
साइंस
आर्ट्स
ह्यूमैनिटिस
रिसर्च

आपको बता दें कि इसमें कई विषयों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। छात्रों की जानकारी के लिए हमने विषयों की जानकारी अलग करके देना का प्रयास किया है।

IIRF रैंक टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालय ( IIRF Ranked Top Central Universities)

भारत में कई केंद्रीय विश्वविद्यालय है, लेकिन हमेशा भारतीय रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय टॉप रैंक प्राप्त करता है, तो विदेशी रैंकिंग फ्रेमवर्क में भी अपना टॉप स्थान कायम रखता है। JNU ना केवल आईआईआरएफ में बल्कि एशिया के टॉप विश्वविद्यालयों में भी अपनी जगह बना चुका है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले हर छात्र का पहला सपना जेएनयू में प्रवेश प्राप्त करने का होता है।

जेएनयू के बाद दूसरा स्थान बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया है और तीसरा स्थान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने नाम किया वहीं। जामिया मिलिया इस्लामिया, हैदराबाद विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्रमशः चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया है। आइए इसी के साथ आपको टॉप 50 विश्वविद्यालयों की जानकारी दें।

1. JNU - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - नई दिल्ली, दिल्ली
2. BHU - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय - वाराणसी, उत्तर प्रदेश
3. AMU - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
4. JMI - जामिया मिलिया इस्लामिया - जामिया नगर, दिल्ली
5. UOH - हैदराबाद विश्वविद्यालय - हैदराबाद, तेलंगाना
6. DU - दिल्ली विश्वविद्यालय - दिल्ली
7. CUP - पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय - बठिंडा, पंजाब
8. विश्व भारती विश्वविद्यालय - शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
9. EFLU - अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय- हैदराबाद, तेलंगाना
10. CURAJ - राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय - एनएच-8/अजमेर, राजस्थान
11. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय - रायबरेली, उत्तर प्रदेश
12. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय - नीलाकुडी, तमिलनाडु
13. मिजोरम विश्वविद्यालय - आइजोल, मिजोरम
14. तेजपुर विश्वविद्यालय - सोनितपुट, असम
15. नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी - शिलांग, मेघालय
16. राजीव गांधी विश्वविद्यालय - ईटनगर, अरुणाचल प्रदेश
17. पांडिचेरी विश्वविद्यालय - पुडुचेरी
18. सिक्किम विश्वविद्यालय - गंगटोक, सिक्किम
19. असम विश्वविद्यालय - सिलचर, असम
20. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय - कासरगोड, केरल
21. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय - गांधी नगर, गुजरात
22. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय - सागर, मध्य प्रदेश
23 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय - जांट-पाली गांव, हरियाणा
24. नागालैंड विश्वविद्यालय - कोहिया, नगालैंड
25. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय - फतेहपुर, बिहार
26. मणिपुर विश्वविद्यालय - मणिपुर
27. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय - मोतिहारी, बिहार
28. त्रिपुरा विश्वविद्यालय - त्रिपुरा
29. इलाहाबाद विश्वविद्यालय - प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
30. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय - श्रीनगर, उत्तराखंड
31. मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय - हैदराबाद, तेलंगाना
32. इग्नू - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - नई दिल्ली, दिल्ली
33. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय - कड़गांची, कर्नाटक
34. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
35. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय - इंफाल, मणिपुर
36. ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय - कोरापुट, ओडिशा
37. आईएमयू - भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय - चेन्नई, तमिलनाडु
38. नालंदा विश्वविद्यालय - राजगीर, बिहार
39. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय - बगला, जम्मू और कश्मीर
40. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर -गंदरबल, जम्मू और कश्मीर
41. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय - कामरे, झारखंड
42. हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
43. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय - मणिपुर
44. गति शक्ति विश्वविद्यालय - वडोदरा, गुजरात
45. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय - नई दिल्ली, दिल्ली
46. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय - बिलासपुर, छत्तीसगढ
47. आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय - कोंडाकारकम, आंध्र प्रदेश
48. राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय - रायबरेली, उत्तर प्रदेश
49. श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय - कुतुब, दिल्ली
50. रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय - पहुज, उत्तर प्रदेश

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
IIRF Ranked Top Central Universities 2023: The list of top educational institutions is put out every year by the Indian Institutional Ranking Framework (IIRF). So that the candidates who wish to pursue higher education know which institute is best for their specialization course and from where they can study. Let us tell you about the top central universities of India…
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X