स्पेस साइंस के अलावा कौन-कौन से कोर्स आपको दिला सकते हैं इसरो में एंट्री

इसरो में एंट्री! क्या आप इसरो में नौकरी पाने चाहते हैं? यदि हां, तो यह लेख हम आप ही के लिए लेकर आएं हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बिना स्पेस साइंस डिग्री के इसरो में एंट्री पा सकते हैं।

इसरो- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है। जिसमें नौकरी पाना हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है। खैर, अधिकतर लोग मानते हैं कि इसरो में नौकरी में के लिए आईआईसी, बैंग्लोर जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और अन्य स्पेससाइंस कोर्स की डिग्री होना अनिवार्य है।

स्पेस साइंस के अलावा कौन-कौन से कोर्स आपको दिला सकते हैं इसरो में एंट्री

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और अन्य स्पेससाइंस कोर्स उम्मदीवारों को इसरों में वैज्ञानिक के पद पर नौकरी दिलाने में मदद करते हैं न कि हर पद के लिए। चलिए हम आपको एक उद्धारण के तौर पर यह पूरा प्रोसेस समझाने का प्रयास करते हैं।

जैसे की हाल ही में इसरो ने तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी मैकेनिकल पदों के लिए वीएसएसी भर्ती निकाली थी। जिसके लिए उम्मीदवारों के पास फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, एमआर एंड एसी, टर्नर, प्लंबर, मैकेनिक मोटर वाहन / मैकेनिक डीजल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा की मार्कशीट मांगी थी।

इसी प्रकार इसरो समय-समय पर जरूरत अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती जारी करता है। जिसमें कि एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा मांगी जाती है।

ISRO में वैज्ञानिक बनने के लिए कितना पैसा खर्च होगा जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

आईटीआई और डिप्लोमा के आधार पर कैसे लें इसरो में एंट्री?

आईटीआई और डिप्लोमा के आधार पर उम्मीदवारों को इसरो में निम्नलिखित पदों पर नौकरी मिलती है।

  • तकनीकी सहायक (मैकेनिकल)
  • तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिनिक्स एवं कम्युनिकेशन)
  • तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल)
  • तकनीकी सहायक (कंप्यूटर साइंस)
  • तकनीकी सहायक (सिविल)
  • तकनीशियन 'बी' (फिटर)
  • तकनीशियन 'बी' (इलेक्ट्रनिक्स मैकेनिक)
  • तकनीशियन 'बी' (वेल्डर)
  • तकनीशियन 'बी' (इलेक्ट्रिशियन)
  • तकनीशियन 'बी' (प्लंबर)
  • ड्राफ्टसमैन 'बी' (सिविल)
  • भारी वाहन चालक 'ए'
  • लघु वाहन चालक 'ए'
  • फायरमैन 'ए' जैसे अन्य पद।

इसरो में नौकरी पाने के लिए डिप्लोमा कोर्स की सूची

  • इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • डेटा साइंस में डिप्लोमा
  • आईटी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • ऑप्‍टो इलेक्ट्रानिक्स में डिप्लोमा
  • प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • मेटलर्जी साइंस में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा
  • कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • कंप्यूटर प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा
  • सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • वाणिज्यिक/सचिवीय प्रैक्टिस में डिप्लोमा
  • सिनेमैटोग्राफी में डिप्लोमा
  • वीडियोग्राफी में डिप्लोमा

इसरो में नौकरी के लिए आईटीआई टेक्निकल ट्रेड लिस्ट

  • वास्तु सहायक (Architectural Assistant)
  • परिचर परिचालक (Attendant Operator)
  • बढ़ई (Carpenter)
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क रखरखाव (Computer Hardware and Network Maintenance)
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल)
  • बिजली मिस्त्री (Electrician)
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
  • इलेक्ट्रोप्लेटर
  • फिटर
  • फाउंड्रीमैन तकनीशियन
  • औद्योगिक चित्रकार (Industrial Painter)
  • सूचना संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव (Information Communication Technology System Maintenance)
  • उपकरण मैकेनिक (Instrument Mechanic)
  • आंतरिक सजावट और डिजाइनिंग (Interior Decoration and Designing)
  • IoT तकनीशियन (स्मार्ट सिटी)
  • प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant)
  • इंजीनियर
  • बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर
  • मैकेनिक (रेडियो एवं टीवी)
  • मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर)
  • मैकेनिक (ट्रैक्टर)
  • मैकेनिक कृषि मशीनरी
  • मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग
  • मैकेनिक ऑटो बॉडी मरम्मत (MECHANIC AUTO BODY REPAIR)
  • मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर
  • मैकेनिक डीजल इंजन
  • मैकेनिक मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मैकेनिक मोटर वाहन
  • पेंटर जनरल
  • फिजियोथेरेपी तकनीशियन
  • प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर
  • प्लंबर
  • शीट मेटल कर्मचारी (Sheet Metal Worker)
  • सौर तकनीशियन (Solar Technician)
  • सर्वेक्षक
  • टर्नर
  • वेल्डर
  • वायरमैन

ये भी पढ़ें- ISRO Scientist Salary: जानिए इसरो के वैज्ञानिकों को कितना मिलता है वेतन और क्या दी जाती है सुविधाएं?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ISRO - Indian Space Research Organization is the National Space Institute of India. In which getting a job is a matter of pride for every Indian. Well, most of the people believe that it is mandatory to have a degree in aerospace engineering and other space science courses from a big educational institute like IIC, Bangalore to get a job in ISRO. Here is the list of ITI and Diploma courses after doing which you can get a job in ISRO.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+