ISRO YUVIKA 2023 Registration: शुरू हुए इसरो युविका कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

ISRO Yuva Vigyanik Karyakram (YUVIKA) 2023 Registration: भारत इस समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर खास ध्यान दे रहा है। भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विश्व स्तर पर पहुंचने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली छात्रों के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस योगदान में भारत का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो (ISRO) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवा बच्चों के कौशल विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए इसरो द्वारा यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम यानी की युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरो युविका (ISRO YUVIKA) 2023 के लिए उम्मीदवार 20 मार्च 2023 यानी आज से आवेदन कर सकते हैं।

इसरो युविका 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को इसरो की आधिकारिक वेवसाइट www.isro.gov.in/YUVIKA.html पर जाना होगा। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2023 तय की गई है। आपको बता दें की इसरो युविका कार्यक्रम 2023 के लिए 9वीं कक्षा का छात्र आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया और आवेदन का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है। इसी के साथ इस कार्यक्रम से छात्रों को होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी विस्तार से दी गई है।

ISRO YUVIKA 2023 Registration: इसरो युविका कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

युविका से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें - ISRO YUVIKA Programme 2023

इसरो युविका कार्यक्रम 2023: हाइलाइट्स

इसरो युविका 2023 की घोषणा - 15 मार्च 2023
आवेदन प्रक्रिया - 20 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 3 अप्रैल 2023
पहली सिलेक्शन लिस्ट की घोषणा - 10 अप्रैल 2023
दूसरी सिलेक्शन लिस्ट की घोषणा - 20 अप्रैल 2023
युविका कार्यक्रम की समय अवधि - 15 मई से 26 मई 2023
आधिकारिक वेबसाइट - isro.gov.in/YUVIKA

कैसे करें इसरो युविका प्रोग्राम के लिए आवेदन?

चरण 1 - इसरो युविका प्रोग्राम 2023 के लिए आवेदन करने के लिए छात्र को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in/YUVIKA.html पर जाएं।

चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए इसरो युविका 2023 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें उन्हें पूरी जानकारी पढ़ कर नीचे दिए गए अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है।

चरण 4 - रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ व्यक्तिगत जानकारी भर कर रजिस्टर करना है।
चरण 5 - रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।
चरण 6 - उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।

ISRO Yuva Vigyanik Karyakram (YUVIKA) 2023 Registration Direct Link

क्या है इसरो युविका 2023 के फायदे

एक युवा वैज्ञानिक की खोज और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इसरो (ISRO) स्कूल के बच्चों की प्रतिभा और क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम उन्हें आगे की शिक्षा और करियर में काफी फायदा प्राप्त हो सकता है। अच्छा करियर आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। इसरो का युविका कार्यक्रम छात्रों को अच्छी करियर संभावनाओं के लिए फायदा पहुंचाता है। इसलिए इसरो युविका कार्यक्रम 2023 के फायदों के बारे में आपके लिए जानना आवश्यक है।

1. इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान के बारे में जानने को मिलता है।

2. रॉकेट विज्ञान, प्रणोदन प्रणाली (परपोल्युशन सिस्टम), उपग्रह संचार (सैटेलाइट कम्यूनिकेशन) और अन्य कई संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान की जाती है।

3. कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है। अभिभावकों को इस कार्यक्रम के लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

4. इसमें कार्यक्रम के लिए चुने गए उम्मीदवारों की ट्रेनिंग सामग्री, आवास, बोर्डिंग आदि का भुगतान इसरो द्वारा किया जाएगा।

5. इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र इसरो के शामिल अन्य पेशेवरों के साथ भी जुड़ सकते हैं। जो उन्हें नॉलेज से भर सकते हैं।

6. कार्यक्रम में छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

7. जो उम्मीदवार आगे चल कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं उनके लिए ये प्रोग्राम अधिक फायदेमंद है।

इसरो युविका कार्यक्रम बच्चों के लिए कैसे है फायदेमंद

इसरो युविका प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। तब से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें 9वीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाता है। हर साल इसरो 150 से आस-पास छात्रों का चयन करता है जिन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका प्राप्त होता है। इन छात्रों को अंतरिक्ष से संबंधित सभी पहलुओं के बारे में बताया जाता है और अनुसंधान से रूबरू करवाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बच्चों के क्रिएटिव दिमाग को विज्ञान की दिशा में प्रोत्साहित करना है। ताकि आगे चल वह विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाएं और इसके लिए योगदान दें। कई ऐसे छात्र होते हैं जो शुरू से ही स्पेस साइंस आदि में दिलचस्पी रखते हैं लेकिन समय के साथ वह अपने इस सपने को खो देते हैं। लेकिन इसरो के द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से हर छात्र अपने सपने को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाता है।

deepLink articlesइसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023: 'यंग साइंटिस्ट’ बनने का मौका, 20 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

deepLink articlesISRO Free Online Certificate Courses: इसरो में फ्री सर्टिफिकेट कोर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ISRO Yuva Vigyanik Karyakram (YUVIKA) 2023 Registration: Indian Space Research Organization - ISRO (ISRO) Young Scientist Program ie Young Scientist Program was started by ISRO to encourage and enhance the skill development of young children and their talent. Is. Whose application process has started. According to the officially received information, candidates for ISRO Yuvika (ISRO YUVIKA) 2023 can apply from 20 March 2023 i.e. from today.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+