IDFC First Bank लाया है MBA के छात्रों के लिए 2 लाख का स्कॉलरशिप प्रोग्राम, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

IDFC First Bank MBA Scholarship 2023-24: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो एमबीए की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक स्कॉलरशिप प्रदान करता है, ताकि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए बी-स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर सकें।

IDFC First Bank लाया है MBA के छात्रों के लिए 2 लाख का स्कॉलरशिप प्रोग्राम, यहां देखें आवेदन प्रक्रि

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा एमबीए स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत 2016 में की गई थी। तब से आज तक मे कुल 979 उम्मीदवारों को एमबीए शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता देने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है। ये स्कॉलरशिप किसी विशिष्ट राज्य तक सीमित नहीं है, भारत के किसी भी राज्य में रहने वाला छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है। आपको बता दें कि स्कॉलरशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे संबंधित अधिक जानकारी आर्टिकल में नीचे दी गई है।

इस साल आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा एमबीए स्कॉलरशिप भारत के 152 कॉलेज कों के कुल 350 छात्रों को प्रदान की जाएगी। आईडीएफसी की ये स्कॉलरशिप वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए है। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे आवेदन की प्रक्रिया के साथ स्कॉलरशिप की योग्यता, फायदे आदि की जानकारी को जरूर चेक करें।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-24: पात्रता

• आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए केवल भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक की आवेदन कर सकता है।
• सभी स्रोतों से सकल वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख से कम या उसके बराबर होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाला उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकता है।
• 2023 में, दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
• आईडीएफसी द्वारा जारी एमबीए कॉलेजों की सूची में से किसी में नामांकित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकता है।
• आवेदक की आयु उसके आवेदन करते समय 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक एक वैध मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
• एमबीए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम या 1 साल का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जैसे कोर्स करने वाला उम्मीदवार आवेदन करने योग्य नहीं है।
• 2 साल का एमबीए और पीजीडीएम कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-24: फायदे

एमबीए कोर्स की अवधि दो साल की होती है। उल्लेखित कॉलेज में प्रवेश प्राप्त चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के लिए 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप की राशि 1 लाख रुपये की होगी, जो उम्मीदवार की ट्यूशन फीस को कवर करती है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-24: दस्तावेज

1. आवेदक का फोटो
2. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस)
3. प्रवेश प्रमाण (संस्था का नाम, प्रवेश वर्ष और बैच के साथ)
4. शुल्क रसीद की प्रति
5. स्नातक की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट की कॉपी
6. वेतन पर्ची की प्रति (अभिभावक)
7. इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी (फॉर्म 16ए)
8. प्रासंगिक सरकारी प्राधिकरण (तहसीलदार या मजिस्ट्रेट) द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र
9. विकलांगता प्रमाण पत्र
10. ऋण स्वीकृति पत्र
11. मृत्यु प्रमाण पत्र, यदि तत्काल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है
12. एमबीए करने के लिए प्राप्त किसी अन्य छात्रवृत्ति का दस्तावेज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-25: आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बैंक द्वारा शुरू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन की तिथि और अंतिम तिथि सहित डायरेक्ट लिंक लेख में अपडेट कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं।

चरण 1 - स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए सर्च बार में जाकर एमबीए स्कॉलरशिप प्रोग्राम सर्च करें।
चरण 3 - आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें स्कॉलरशिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी।
चरण 4 - इस पेज पर उम्मीदवारों को अप्लाई करने का एक लिंक दिखाई देगा।
चरण 5 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवेदन फॉर्म भरना है।
चरण 6 - आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें, दिए गए दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म को सबमिट करें।
चरण 7 - भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2023-25: कॉलेज लिस्ट

1. एआईएमएस मुंबई - अथर्व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - मुंबई
2. एलायंस यूनिवर्सिटी-बैंगलोर
3. अमृता विश्वविद्यालय। कोयम्बटूर - अमित्रा विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर
4. अमृता विश्वविद्यालय (एयू) - बैंगलोर बैंगलोर
5. अमृता विश्वविद्यालय (एयू) - कोच्चि
6. अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई चेन्नई
7. बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम एंड मैनेजमेंट पुणे
8. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - वाराणसी - उत्तर प्रदेश
9. बीजीयू भुवनेश्वर - बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी - भुवनेश्वर
10. बिमटेक नोएडा- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी नोएडा
11. बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर
12. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची
13. बिट्स रांची
14. BVIMED पुणे - भारती विद्यापीठ प्रबंधन संस्थान और
उद्यमिता विकास - पुणे
15. कलकत्ता विश्वविद्यालय
16. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
17. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर
18. सीआईएमआर मुंबई - चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च - मुंबई
19. सीएमआई चेन्नई - चेन्नई गणितीय संस्थान - चेन्नई
20. डीबीई - व्यवसाय अर्थशास्त्र विभाग दिल्ली
21. डीईआई आगरा - दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट - आगरा
22. डीएससी दिल्ली - दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स - दिल्ली
23. डीएसआईएमएस मुंबई - दुर्गादेवी सराफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - मुंबई
24. एफएमएस दिल्ली - फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - दिल्ली
25. फोस्टिमा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस - नई दिल्ली
26. एफयू पुणे - फ्लेम यूनिवर्सिटी - पुणे
27. जीबीएस कोलकाता - ग्लोबसिन बिजनेस स्कूल - कोलकाता
28. जीआईएम गोवा - गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गोवा
29. जीआईपीई पुणे - गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स - पुणे
30. जीएलआईएम चेन्नई - ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई
31. जीएलआईएम गुड़गांव- ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव
32. आईबीए बैंगलोर - इंडस बिजनेस अकादमी - बैंगलोर
33. आईबीएस बैंगलोर - आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल - बैंगलोर
34. आईबीएस देहरादून
35. आईबीएस गुड़गांव - आईबीएस बिजनेस स्कूल - गुड़गांव
36. आईबीएस हैदराबाद
37. आईबीएस- जयपुर
38. आईसीएफएआईबीएस मुंबई
39. IFIMBS बैंगलोर - वित्त और अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन व्यवसाय संस्थान स्कूल
40.आईएफएमआर चेन्नई - वित्तीय प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान
41. आईजीआईडीआर मुंबई
42. आईआईबीएम पुणे - इंदिरा इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट - पुणे
43. आईआईएफएम भोपाल - भारतीय वन प्रबंधन संस्थान - भोपाल
44. आईआईएफटी दिल्ली
45. आईआईएम- बैंगलोर
46. आईआईएम कलकत्ता
47. आईआईएम इंदौर- भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर
48. आईआईएम कोझिकोड - भारतीय प्रबंधन संस्थान - कोझिकोड
49. आईआईएम लखनऊ - भारतीय प्रबंधन संस्थान - लखनऊ
50. आईआईएम रायपुर
51. आईआईएम रांची- भारतीय प्रबंधन संस्थान
52. आईआईएम रोहतक - भारतीय प्रबंधन संस्थान,
53. आईआईएम शिलांग
54. आईआईएम त्रिची- भारतीय प्रबंधन संस्थान, तिरुचिरापल्ली
55. आईआईएम-अहमदाबाद
56. आईआईएम-काशीपुर
57. आईआईएम-उदयपुर
58. आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी
59. आईआईटी भिलाई
60. आईआईटी भुवनेश्वर
61. आईआईटी बॉम्बे
62. आईआईटी दिल्ली
63. आईआईटी धनबाद, झारखंड
64. आईआईटी धारवाड़
65. आईआईटी गांधीनगर
66. आईआईटी गोवा
67. आईआईटी गुवाहाटी
68. आईआईटी हैदराबाद
69. आईआईटी इंदौर
70. आईआईटी जम्मू
71. आईआईटी जोधपुर
72. आईआईटी कानपुर
73. आईआईटी खड़गपुर
74. आईआईटी मद्रास, चेन्नई
75. आईआईटी मंडी
76. आईआईटी पलक्कड़
77. आईआईटी पटना, बिहार
78. आईआईटी रुड़की
79. आईआईटी रोपड़, रूपनगर
80. आईआईटी तिरुपति
81. आईएमआई भुवनेश्वर
82. आईएमआई कोलकाता - अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान - कोलकाता
83. आईएमआई नई दिल्ली
84. आईएमएस गाजियाबाद - इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - गाजियाबाद
85. आईएमटी गाजियाबाद - प्रबंधन प्रौद्योगिकी संस्थान, गाजियाबाद
86. आईएमटी हैदराबाद- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
87. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) कोलकाता
88. भारतीय प्रबंधन संस्थान अमृतसर (आईआईएम-एएम)
89. भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया (आईआईएम-बीजी)
90. भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू (आईआईएम-जे)
91. भारतीय प्रबंधन संस्थान नागपुर (आईआईएम-एन)
92. भारतीय प्रबंधन संस्थान संबलपुर (आईआईएम-एसबी)
93. भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर (आईआईएम-एसआर)
94. भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम (आईआईएम-वी)
95. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (IMT) - नागपुर
96. आईपीई हैदराबाद - सार्वजनिक उद्यम संस्थान - हैदराबाद
97. आईआरएमए आनंद - ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद
98. आईएसबीएम पुणे - इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया - पुणे
99. आईएसबीएम पुणे - इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया - पुणे
100. आईएसएमआर पुणे - इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च - पुणे
101. आईटीएम जीओआई नवी मुंबई - आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस - नवी मुंबई
102. आईटीएमबीएस चेन्नई - आईटीएम बिजनेस स्कूल - चेन्नई
103. जयपुरिया प्रबंधन संस्थान लखनऊ
104. जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जिमी)-इंदौर
105. जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-जयपुर
106. जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-नोएडा
107. जेबीआईएमएस मुंबई - जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - मुंबई
108. किर्लोस्कर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैनेजमेंट स्टडीज-पुणे
109. केजेएसआईएमएसआर मुंबई - केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च
मुंबई
110. एलबीएसआईएम दिल्ली - लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान - दिल्ली
111. एलआईबीए चेन्नई - लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - चेन्नई
112. एलपीयू फगवाड़ा - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - फगवाड़ा - पंजाब
113. एमडीआई गुड़गांव- प्रबंधन विकास संस्थान गुड़गांव
114. मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (METIOM)-मुंबई
115. एनआईएईएम हैदराबाद - राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान -हैदराबाद
116. एनआईबीएम पुणे - राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान - पुणे
117. नीटी मुंबई- राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान मुंबई
118. एनएलडीआईएमएसआर मुंबई - एन एल डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च -मुंबई
119. NMIMS बैंगलोर - नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बैंगलोर
120. NMIMS मुंबई - नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - मुंबई
121. एनएमआईएमएस नवी मुंबई - नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज - नवी मुंबई
122. एनयू अहमदाबाद - निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद
123. पीडीईयू रायसन - पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय - रायसन
124. पुंबा पुणे- प्रबंधन विज्ञान विभाग (पंबा) पुणे
125. एससीएमएचआरडी पुणे - सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स विकास, पुणे
126. SIBM बैंगलोर- सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, बेंगलुरु
127. SIBM-हैदराबाद
128. SIBM-नागपुर
129. एसआईआईबी पुणे- सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस पुणे
130. एसजेएमएसओएम मुंबई
131. एसपीजेआईएमआर मुंबई- एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च मुंबई
132. एसएसबीएफ पुणे - सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस - पुणे
133. एसवीकेएम एनएमआईएमएस मुंबई - मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड
इंजीनियरिंग, मुंबई
134. एसएक्सयूके कोलकाता - सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी - कोलकाता
135. सिडेनहैम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप
एजुकेशन, मुंबई
136. ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज रिसर्च-मुंबई
137. टीआईईटी पटियाला - थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - पटियाला
138. यूबीएस चंडीगढ़ - यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल - चंडीगढ़
139. यूबीएस रायगढ़ - यूनिवर्सल बिजनेस स्कूल - कर्जत
140. यूडब्ल्यूबीएस कोलकाता
141. वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, पुणे
142. VESIT मुंबई - विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
143. वीजीएसओएम खड़गपुर
144. वी स्कूल मुंबई- वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट और
रिसर्च मुंबई
145. XIME बैंगलोर- जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप
बैंगलोर
146. XIME चेन्नई - जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप - चेन्नई
147. XIME कोच्चि - जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप - कोच्चि
148. XIMR मुंबई - जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रिसर्च - मुंबई
149. XISS रांची - जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस - रांची
150. एक्सएलआरआई जमशेदपुर- एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर
151. एक्सएलआरआई, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नई दिल्ली
152. एक्सएसआरएम भुवनेश्वर - जेवियर स्कूल ऑफ रूरल मैनेजमेंट - भुवनेश्वर

deepLink articlesRBI Recruitment 2023: आरबीआई ने निकाली जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती, वेतन 8 लाख के पार, देखें डिटले

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
IDFC First Bank MBA Scholarship 2023-24: IDFC First Bank has come up with MBA Scholarship Program 2023-24 for meritorious students who wish to pursue MBA, through which a scholarship amount of 2 lakhs will be provided to the selected candidates to pursue education. .
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+