UPSC CSE Final Result 2022 Declared: यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम रिजल्ट जारी, इशिता किशोर AIR 1, direct link

UPSC Civil Services Exam Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना यूपीएससी अंतिम परीक्षा परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर AIR 1, देखें direct link

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने टॉप कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्रथम हासिल किया है। वहीं परीक्षा में दूसरा स्थान गरिमा लोहिया और तीसरा स्थान पर उमा हरति एन ने प्राप्त किया है।

ऑल इंडिया रैंक 1 इशिता किशोर एक अर्थशास्त्र स्नातक हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया।

रिपोर्स के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट के करीब 15 दिनों के बाद जारी किये जायेंगे। आपको बता दें कि बीते 30 जनवरी से यूपीएससी इंटरव्यू 2022 का आयोजन किया गया था, जो कि 18 अप्रैल तक चला।

यूपीएससी सिविल सेवी परीक्षा 2022 का सीधा लिंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश का सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2022 में आईएएस अधिकारी बनने का सपना लिये करीब 12 लाख उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। आपको बता दें कि यूपीएससी ने आईएएस समेत अन्य सेवाओं के लिए करीब 1011 रिक्तियों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा 2022 आयोजित की थी।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

उम्मीदवार अपना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आपको बता दें कि लिखित परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जनवरी से अप्रैल 2023 में आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट 2022 टॉपर्स लिस्ट

AIR 1 इशिता किशोर
AIR 2 गरिमा लोहिया
AIR 3 उमा हरति एन
AIR 4 स्मृति मिश्रा
AIR 5 मयूर हजारिका
AIR 6 गहना नव्या जेम्स
AIR 7 वसीम अहमद भट
AIR 8 अनिरुद्ध यादव
AIR 9 कनिका गोयल
AIR 10 राहुल श्रीवास्तव

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट 2022 pdf नीचे दिया गया है-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The result of Civil Services Examination 2022 has been released by the Union Public Service Commission (UPSC). Candidates who appeared in the Civil Services Examination 2022 can check their UPSC Final Exam Result on the official website of UPSC at upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+