UPMSP UP Board Class 12th Result 2023: जानिए पिछले 5 वर्षों में कैसे रहा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

UPMSP UP Board Class 12th Result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (upmsp) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा 2023 के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद, यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 12वीं, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

UPMSP Class 12th Result 2023: जानिए पिछले 5 वर्षों में कैसे रहा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं इंटर मीडिएट 2023 का इस वर्ष का पास प्रतिशत कुल 75.52 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 83 प्रतिशत और छात्रों का पास प्रतिशत 69.3 प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि सरस्‍वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी महोबा के शुभ छाप्रा ने कुल 500 में से 489 अंक प्राप्त कर यूपी बोर्ड 12वीं इंटर मीडिएट 2023 में टॉप किया है। वहीं पीलीभीत के सौरव गंगवार ने यूपी बोर्ड 12वीं इंटर मीडिएट 2023 में दूसरी स्थान प्राप्त किया है। और यूपी बोर्ड 12वीं इंटर मीडिएट 2023 में अनामिका ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा क्रमश: 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा 10वीं और 12वीं के लिए करीब 58 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा आज, 25 अप्रैल 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 दोपहर 1 बज कर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2023 की जांच कर सकेंगे।

बता दें कि इस साल यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 27,69,258 बच्चें उपस्थित हुए थे। जैसा कि बोर्ड ने अंततः पिछले कुछ वर्षों में अपने पास प्रतिशत में सुधार किया है, इस वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 90 प्रतिशत पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक हुई थी।

मालूम हो कि वर्ष 2022 में, यूपी बोर्ड ने 85.33 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया था। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 81.21 प्रतिशत और लड़कियों का 90.15 प्रतिशत रहा। 2022 में कुल 22.37 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

यहां पढ़ें: UP Board 10th,12th Result 2023: कैसा रहा पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, यहां देखें

आपको यह भी बता दें कि वर्ष 2021 की तुलना में 2022 के आंकड़ों में गिरावट रही। वर्ष 2021 कक्षा 12 के लिए पास प्रतिशत 97.88 प्रतिशत था। कुल 26,10,316 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 25,54,813 परीक्षा में पास हुए। करीब 11,36,930 छात्राओं के साथ कुल 14,74,317 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट: पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत

वर्ष- कुल पास प्रतिशत
2022 85.33%
2021 97.88%
2020 74%
2019 70.06%
2018 72.43%

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आंकड़ें

2022 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.33 प्रतिशत था, जो 2021 के परिणाम से काफी कम है। 2021 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 97.88 प्रतिशत था। कोविड-19 महामारी के कारण, यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में आयोजित नहीं की गई थी, और छात्रों का मूल्यांकन एक अलग अंकन योजना का उपयोग करके किया गया था। 2020 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 74 प्रतिशत था। 2019 में 70.06 प्रतिशत छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था। वहीं 2018 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 72.43 प्रतिशत रहा था।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें
चरण 1: यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
चरण 4: रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: यूपी बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
चरण 6: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।
चरण 7: भविष्य के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट की कॉपी का प्रिंटआउट ले लें।

यहां पढ़ें: UP Board Class 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें

यहां पढ़ें: UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 sms और नाम के अनुसार कैसे डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
A total of 27,69,258 students appeared in the UPMSP Class 12th Exam 2023. UP Board Inter exam was conducted from 16 February to 4 March 2023. Click here to know the complete details of the pass percentage of the last five years
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+