UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में 52 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती संबंधी एक बंपर अपडेट आया है। यूपी पुलिस में सिपाही रैंक की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह बंपर नौकरी पाने का अवसर है। दरअसर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अपडेट जारी किया गया है।

यूपी पुलिस में 52 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि यूपीपीआरपीबी सिपाही रैंक के लिए सीधी भर्ती करने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि यह राज्य पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा भर्ती अभियान है। आपको बता दें कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक अपडेट साझा किया गया है। इसके मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती के तहत 52699 पदों पर सिपाही रैंक पर उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी 15 जुलाई तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती संबंधी आवश्यक सूचना जारी की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती से संबंधित आवेदन की तिथि, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया समेत अन्य तमाम जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जायेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग,उत्तर प्रदेश पुलिस में 52700 रिक्तियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी करेगा। यूपी पुलिस भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए जल्द ही आवेदन फॉर्म भरने की तिथि साझा की जायेगी। यूपी पुलिस भर्ती का आवेदन पत्र कैसे भरा जाएगा, आवेदन पत्र भरने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से प्रदान करेंगे।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी)
पद का नाम: यूपी पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर, एसआई, हेड कांस्टेबल पोस्ट, फायरमैन
नौकरी का प्रकार: यूपी पुलिस कांस्टेबल सरकारी नौकरी
पदों की कुल संख्या: 52699 पद (संभावित)
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 अधिसूचना रिलीज की तिथि: 15 जुलाई 2023 तक (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

UP Police Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही नवीनतम अपडेट जारी किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स और प्राप्त जानकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों पर रिक्तियों की कुल संभावित संख्या का विवरण निम्नलिखित है। हालांकि इस पर अभी अपडेट आना बाकी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस:41811 पद
यूपी पुलिस पीएसी: 8540 पद
यूपी पुलिस विशेष सुरक्षा बल: 1341 पद
यूपी पुलिस फायरमैन: 1007 पद
कुल पोस्ट: 52699

UP Police Bharti 2023 आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही रैंक के लगभग 52 हजार से अधिक भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही पदों का पूर्ण विवरण, आवेदन की प्रारंभिक तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी साझा की जायेगी। यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है-

  • सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 700 रुपये
  • एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये

UP Police Bharti 2023 चयन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेजन करने के इच्छुक हैं, उन सभी आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। यूपी पुलिस में सिपाहियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

UP Police Recruitment 2023 आयु सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उनकी अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि सरकारी मानदंड के अनुसार विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है। उम्मीदवार नीचे दिये जा रहे चरणों का पालन कर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट @ uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और अपना फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपने परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र भरें।
  • कृपया अपना आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर लें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Police Recruitment 2023: A bumper update has come regarding Uttar Pradesh Police Recruitment. This is a bumper job opportunity for the youths who are looking for constable-rank jobs in the UP Police. As a result, an official update has been issued by the Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board for the recruitment of more than 52 thousand constable posts in the Uttar Pradesh Police.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+