यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 25 अगस्त की परीक्षा के लिए हुए जारी, डाउनलोड लिंक यहां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 25 अगस्त को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

बता दें कि यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 25 अगस्त की परीक्षा के लिए हुए जारी, डाउनलोड लिंक यहां

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

  1. UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. स्क्रीन पर प्रदर्शित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

नोट- एडमिट कार्ड पर वे परीक्षा केंद्र, पेपर टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम आदि के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

गौरतलब है कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और फोटो आईडी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश चेक करने की भी सलाह दी जाती है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 कब होगी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित होने वाली है। यह राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8867786192/9773790762 पर कॉल कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+