UP Board 10th,12th Result 2023: कैसा रहा पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, यहां देखें

UP Board 10th 12th Result 2023 Last Years Statistics: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आज, 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट यूपीएमएसपी प्रयागराज के मुख्यालय में घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 10th,12th Result 2023: कैसा रहा पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड द्वारा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कुल छात्रों की संख्या 58,85,745 थी। पिछले साल यानी 2022 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की कुल संख्या 53,07,174 थी। पिछले साल की तुलना में इस साल छात्रों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल करीब 5,78,571 अधिक छात्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की बात करें तो इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 31,06,185 है। इससे पहले यानी वर्ष 2022 में छात्रों की संख्या 27,20,734 थी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की इस साल की संख्या 27,69,258 है तो पिछले साल 2022 में छात्रों की संख्या 25,86,440 थी। वर्ष 2022 में कक्षा 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 80.18% था और कक्षा 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 74.63% था। आइए आपको पिछले 5 साल कैसा रहा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

यूपी बोर्ड रिजल्ट की पल-पल की खबर प्राप्त करने के लिए लाइव के लिकं पर क्लिक करें - LIVE UP Board Result 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पिछले सालों के आंकड़े

आइए इस लेख के माध्यम से जाने पिछले कुछ साल में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 आंकडें

पंजीकरण की कुल संख्या - 25,86,440
पुरुष छात्र - 14,64,604
महिला छात्र - 11,21,836
परीक्षा में उपस्थित छात्र - 23,85,505
परीक्षा में अनुपस्थित छात्र - 2,00,935
पास प्रतिशत - 74.63%

deepLink articlesUP Board (UPMSP) Result 2023: यूपी बोर्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां देखें,

कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2021

कुल छात्रों की संख्या - 26,10,247
लड़कियों की संख्या - 11,35,930
लड़कों की संख्या - 14,37,033
पास होने वाले छात्रों की संख्या - 25,54,813
फेल होने वाले छात्रों की संख्या - 55,555
पास प्रतिशत - 97.88%
लड़कियों का पास प्रतिशत - 98.4%
लड़कों का पास प्रतिशत - 97.47%

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 2022 के आंकडें

कुल छात्रों की संख्या - 27,20,734
कुल पास प्रतिशत - 88.18
लड़कियों का पास प्रतिशत - 91.69
लड़कों का पास प्रतिशत - 85.25
पास होने वाले लड़कों की संख्या - 16,68,868
पास होने वाली लड़कियों की संख्या - 13,13,187

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आंकडें

कुल छात्रों की संख्या - 29,96,031
पास होने वाले कुछ छात्रों की संख्या - 29,82,055
पास प्रतिशत - 99.53%
पास होने वाले लड़कों की संख्या - 16,76,16
पास होने वाली लड़कियों की संख्या - 13,19,115

deepLink articlesUPMSP UP Board Class 10th Result 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के पिछले 5 वर्षों के आंकड़े, देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board 10th 12th Last Years Statistics 2023: Uttar Pradesh Board of Secondary Education will announce the results of 10th, 12th board exams today at 1:30 pm. 10th and 12th board result will be declared at the headquarter of UPMSP Prayagraj. After which the candidates can download their result from the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+