फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट में दिल्ली टॉप पर, यहां देखें अपने राज्यों की लिस्ट| UGC Fake University 2023

UGC Fake University List 2023 PDF Download State Wise Name: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा लगातार फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की जा रही है। हाल ही में जारी की गई फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट के अनुसार भारत के कई राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय है, जिसके बारे में सभी को जानना आवश्यक है। यूजीसी ने फेक यूनिवर्सिटी की ये लिस्ट राज्यवार जारी की है। देशभर में चल रही फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है। जो उम्मीदवार ये लिस्ट चेक करना चाहते हैं वह ugc.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट में दिल्ली टॉप पर, यहां देखें अपने राज्यों की Fake University

बता दें कि वर्ष 2020 में भी यूजीसी द्वारा देश के 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की गई थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए 2021 में भी 24 विश्वविद्यालय फर्जी घोषित किए गए। वहीं 2022 में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या में कमी आई यूजीसी द्वारा 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट राज्यवार जारी की गई। हाल ही में यूजीसी ने 20 फेक विश्वविद्यालयों की एक लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट राज्यवार है और इसमें सबसे अधिक फेक विश्वविद्यालय दिल्ली राज्य में स्थित है। पूरी लिस्ट लेख में नीचे दी गई है।

फेक विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदत्त डिग्री मान्य नहीं मानी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह बिना फेक विश्वविद्यालयों की लिस्ट चेक करें किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त न करें। ऐसा करने से न केवल उनके फीस के पैसे बर्बाद होंगे बल्कि उनके डिग्री कोर्स का समय और मेहनत भी पूरी तरह से वेस्ट होगी और डिग्री भी मान्य नहीं होगी।

किन विश्वविद्यालयों को प्राप्त है डिग्री देने का अधिकार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम 1956 धारा 22 के अनुसार बात करें तो इस अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया है डिग्री प्रदान करने या देने का अधिकार केवल केंद्रीय अधिनियम, प्रांतीय अधिनियम और राज्य अधिनियम या एक संस्थान द्वारा स्थापित किए गए निगमित विश्वविद्यालयों को है। इनके अलावा अन्य कोई विश्वविद्यालय डिग्री प्रदान नहीं कर सकता है। ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान डिग्री को मान्य नहीं माना जाता है।

फर्जी विश्वविद्यालय लिस्ट 2023 (UGC Fake University List 2023 State Wise)

दिल्ली

1. अखिल भारतीय सार्वजनिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईपीएचएस) राज्य सरकार विश्वविद्यालय

2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड

3. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय

4. व्यावसायिक विश्वविद्यालय

5. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी

6. भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान

7. स्व-रोज़गार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय

8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय)

उतार प्रदेश

9. गांधी हिंदी विद्यापीठ

10. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी

11. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय)

12. भारतीय शिक्षा परिषद

आंध्र प्रदेश

13. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी

14. भारत का बाइबिल मुक्त विश्वविद्यालय

पश्चिम बंगाल

15. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान

16. वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान

कर्नाटक

17. बदगानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी

केरल

18. सेंट जॉन विश्वविद्यालय

महाराष्ट्र

19. राजा अरबी विश्वविद्यालय

पुदुचेरी

20. श्री बोधि उच्च शिक्षा अकादमी

deepLink articlesSchool Holidays in October: अक्टूबर में होगी 14 दिनों की छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

deepLink articlesBank Holidays In October 2023: इन 18 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट यहां

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC Fake University List 2023 State Wise Name: The University Grants Commission is continuously releasing the list of fake universities. Recently, UGC has released a state-wise list of 20 fake universities whose degrees are not valid. Of all these states, Delhi has the highest number of fake universities.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+