Teachers Day 2023: 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

List of 50 educators for National Teachers Award 2023: शिक्षक दिवस के अवसर पर हर साल शिक्षा मंत्रालय कुछ शिक्षकों का चयन करता है, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उसी प्रकार इस साल भारत के विभिन्न राज्यों से 50 शिक्षकों को चुना गया है, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Teachers Day 2023: 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, यहां देखें पूरी

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन किया जाएगा। समारोह से 2 दिन पहले यानी 3 सितंबर की दोपहर तक चयनित शिक्षकों को दिल्ली पहुंचना होगा क्योंकि 3 सितंबर की शाम को कार्यक्रम की ब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया जाएगा। 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चयनित पुरस्कार विजेताओं के रहने और खाने की व्यवस्था दिल्ली के 'द अशोक' होटल में की गई है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी इतनी धनराशि

इस साल शिक्षक दिवस 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के सम्मानित किया जाएगा। इन विजेताओं को एक प्रमाण पत्र, सिल्वर मेडल और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिनके नामों की लिस्ट लेख में नीचे दी गई है।

deepLink articlesTeachers Day Essay for Class 1: कक्षा 1 के छात्र कुछ ऐसे लिख सकते हैं शिक्षक दिवस पर निबंध

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारत के कई राज्यों से केवल एक शिक्षक का चयन किया गया है, लेकिन बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य से दो से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। इसके साथ ही CISCE, CBSE, नवोदय विद्यालय समिति, जनजातीय कार्य मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों) और केंद्रीय विद्यालय संगठन के कुछ शिक्षकों को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यहां हम आपको सभी 50 शिक्षकों के नाम के साथ उनके राज्य के नामों की जानकारी भी देंगे...

रेवाड़ी, हरियाणा - सत्यपाल सिंह
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश - विजय कुमार
लुधियाना, पंजाब - अमृतपाल सिंह
दिल्ली - आरती क़ानूनगो
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड - दौलत सिंह गुसाईं
चंडीगढ़ - संजय कुमार
गोवा - अविनाश मुरलीधर पारखे
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - श्यामसुंदर रामचंद खानचंदानी
छत्तीसगढ़ - ब्रजेश पांडे
झारखंड - मोहम्मद इजाज़ुल हक
पश्चिम बंगाल - चंदन मिश्रा
जम्मू और कश्मीर - रेयाज़ अहमद शेख
अरणाचल प्रदेश - नेताई चंद्र डे
मणिपुर - निंगथौजम बिनॉय सिंह
सिक्किम - डॉ. पूर्ण बहादुर छेत्री
मिजोरम - लालथियांघलीमा
मेघालय - माधव सिंह
असम - कुमुद कलिता
केरल - जोस डी सुजीव
महाराष्ट्र - मृणाल नंदकिशोर गंजले
राजस्थान- आशा रानी सुमन और शीला असोपा
गुजरात - दीपक जेठालाल मोटा और डॉ. रीताबेन निकेशचंद्र फुलवाला
मध्य प्रदेश - सारिका घारू और सीमा अग्निहोत्री
ओडिशा - शशि शेखर कर शर्मा और सुभाष चंद्र राउत
उत्तर प्रदेश - आसिया फारूकी और चंद्र प्रकाश अग्रवाल
कर्नाटक - नारायण परमेश्वर भागवत एवं सपना श्रीशैल अनिगोल
तेलंगाना - अर्चना नूगुर और संतोष कुमार भेदोदकर
तमिलनाडु - डॉ. टी गॉडविन वेदनायगम राजकुमार और मलाथी एस.एस. मलाथी
आंध्र प्रदेश - मेकाला भास्कर राव, मुरहारा राव उमा गांधी और सेट्टेम अंजनेयुलु
बिहार - अनिल कुमार सिंह, द्विजेंद्र कुमार और कुमारी गुड्डी

संगठनों से चयनित शिक्षकों की लिस्ट

CISCE - भूपिंदर गोगिया
CBSE - रितिका आनंद और सुधांशु शेखर पांडा
नवोदय विद्यालय समिति - रविकांत मिश्रा को
रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल से - मनोरंजन पाठक
जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से - डॉ. यशपाल सिंह
केंद्रीय विद्यालय संगठन - मुजीब रहमान के यू और चेतना खंबेटे

deepLink articlesTeachers Day Quotes 2023: शिक्षक दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा दिए गए टॉप कोट्स

deepLink articlesDr. Sarvepalli Radhakrishnan GK Quiz: सर्वपल्ली राधाकृष्णन से संबंधित प्रश्नावली, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of 50 educators for National Teachers Award 2023: Every year on the occasion of Teachers' Day, the Ministry of Education selects some teachers, who are honored with the National Teachers Award. Similarly, this year 50 teachers have been selected from different states of India, who will be honored with this award.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+