एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 हुए जारी, डाउनलोड लिंक यहां

SSC Head Constable Final Result 2022 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।

एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 हुए जारी, डाउनलोड लिंक यहां

एसएससी ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही साथ विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति हेतु योग्य पाए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे परिणाम (SSC Delhi Police Head Constable Final Result 2023) में अपना रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

बता दें कि एसएससी हेड कांस्टेबल कंप्यूटर-आधारित परीक्षा परिणाम 28 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था, जिसमें 5448 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद स्किल/ट्रेड टेस्ट का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2023 तक और 4 से 6 दिसंबर 2023 तक किया गया था।

इसके बाद अंतिम परिणामों (SSC Delhi Police Head Constable Final Result 2023) की घोषणा 27 दिसंबर 2023 को कर दी गई, जिसमें कुल 811 उम्मीदवारों को नियुक्ति हेतु सफल पाया गया है। इन उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध एसएससी हेड कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ खुलेगा।
चरण 4: अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 5: आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एसएससी हेड कांस्टेबल अंतिम परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC Head Constable Final Result 2022 declared: Staff Selection Commission has declared SSC Head Constable Final Result 2022. Candidates who appeared for Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination, 2022 can check their results through the official website of SSC at ssc.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+