School Holiday in August: जानिए अगस्त महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, देखें अपने राज्य की छुट्टियां

August School Holiday List: नए महीने की शुरुआत होते ही स्कूल के छात्र सबसे पहले ये चेक करते हैं कि इस माह में कितनी छुट्टियां पड़ने वाली है, जिसमें वह बाहर घूमने जा सकते हैं या घर पर रह कर उसका आनंद प्राप्त कर सकते हैं। ये सिर्फ आज के बच्चे ही नहीं बल्कि हम सभी यही किया करते थे और महीने के शुरुआत में ही कैलेंडर चेक किया करते थे कि इस महीने कितनी छुट्टियां है, ताकि एक अच्छी सी ट्रिप प्लान कर सकें।

School Holiday in August: जानिए अगस्त महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, देखें अपने राज्य की छुट्टिया

अगस्त का महीना कई त्योहार लेकर आता है, जिसकी छुट्टियां स्कूल के छात्रों को मिलती है। इसे उत्सव और छुट्टियों का महीना भी कहा जाता है, जहां शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), नागपंचमी और रक्षा बंधन जैसे कई अन्य दिवस भी शामिल है। हर राज्य में अगस्त की छुट्टियां राज्य के त्यौहार और दिवस के अनुसार भी दी जाती है। जिसकी जानकारी लेख में नीचे दी गई है। छात्र राज्य के अनुसार भी छुट्टियां चेक कर सकते हैं।

बता दें कि भारत के कुछ स्कूलों में शनिवार और रविवार दोनों की छुट्टियां होती है तो कुछ में केवल रविवार और महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टियां होती है, जिसमें दिल्ली और कुछ उत्तर भारत के राज्यों शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ स्कूलों में 31 अगस्त यानी महीने का लास्ट वर्किंग डे की भी छुट्टी होती है, जिसकी जानकारी छात्रों को पहले से होती है। उसके अलावा होने वाली छुट्टियों की जानकारी इस प्रकार है।

अगस्त में कब-कब होगी स्कूलों की छुट्टियां

12 अगस्त (शनिवार) - महीने का दूसरा शनिवार
15 अगस्त (मंगलवार)- स्वतंत्रता दिवस
20 अगस्त (रविवार)- गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
29 अगस्त (मंगलवार)- ओणम
30 अगस्त (बुधवार)- रक्षा बंधन (राखी)

मुख्य तौर पर भारत के सभी स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां रहेंगी। लेकिन इसके अलावा राज्य आधारित स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट नीचे दी गई है। जिसमें आप अपने राज्य में स्कूलों में पड़ने वाली छु्ट्टियां चेक कर सकते हैं।

राज्यस्कूलों की छुट्टियां
1
दिल्ली30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
2
उतार प्रदेश30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
3
उत्तराखंड30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
4
हरियाणा19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज
30 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन
5
बिहार30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
6
छत्तीसगढ31 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
7
मध्य प्रदेश32 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
8
झारखंड9 अगस्त 2023 - विश्व आदिवासी दिवस
30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
9
हिमाचल प्रदेश30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
10
राजस्थान19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज
30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
11
केरल29 अगस्त 2023 - ओणम
12
गुजरात16 अगस्त 2023 - नवरोज़ - पारसी नव वर्ष
30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
13
महाराष्ट्र16 अगस्त 2023 - नवरोज़ - पारसी नव वर्ष
14
मणिपुर31 अगस्त 2023 - झूलोन लोइबा
15
मेघालय18 अगस्त 2023 - श्री श्री शंकर देव की तिथि
16
मिजोरम16 अगस्त, 2023 - नवरोज़ - पारसी नव वर्ष
29 अगस्त 2023 - ओणम
30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
17
नगालैंड1 अगस्त और 2 अगस्त 2023 - त्सुंगरेमोंग (एओ)
7 अगस्त 2023 - बियाम (खियाम्नियुंगन)
8 अगस्त 2023 - मेटेम्नेओ (यिमखिउंग)
18 अगस्त, 2023 - हुनापोंगपी (संगतम)
29 अगस्त 2023 - ओणम
18
ओडिशा9 अगस्त 2023 - मुहर्रम
19 अगस्त 2023 - जन्माष्टमी
30 अगस्त 2023 - झूलना पूर्णिमा
31 अगस्त 2023 - गणेश पूजा
19
पंजाब19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज
20
सिक्किम7 अगस्त 2023 - जन्माष्टमी
19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज
29 अगस्त 2023 - इंद्रजात्रा
21
हैदराबाद16 अगस्त 2023 - नवरोज़ - पारसी नव वर्ष
25 अगस्त 2023 - वरलक्ष्मी व्रतम
30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन
22
अरुणाचल प्रदेश1 अगस्त, 2023 - चोएखोर- मोनपा महोत्सव

PM Yasasvi Scholarship 2023: 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए आई पीएम यशस्वी स्कीम, अब मिलेंगे 125000 रुपए

deepLink articlesUG, PG और रिसर्च स्कॉलर के लिए पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) लाया है इंटर्नशिप योजना 2023, ऐसे करें आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
August School Holiday 2023: The month of August brings many festivals, whose holidays are given to the students of the school. It is also called the month of festivals and holidays, where apart from Saturday and Sunday holidays, there are many other days like Independence Day, Nag panchami and Raksha Bandhan. In every state, August holidays are also given according to the festival and day of the state. Whose information is given below in the article.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+