आरपीएससी आरओ, ईओ परिणाम 2022 हुए जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

RPSC RO Grade 2, EO grade 4 Results 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्व अधिकारी (आरओ) ग्रेड 2 और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ग्रेड 4 प्रतियोगी परीक्षा, 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद अब परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी ईओ, आरओ परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं।

आरपीएससी आरओ, ईओ परिणाम 2022 हुए जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

बता दें कि पिछले साल 14 मई को आरपीएससी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। आयोग ने अब कट-ऑफ अंकों के साथ पात्रता जांच के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि 21 नवंबर को जारी सूची अंतिम नहीं है, क्योंकि यह दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग/दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अपने विस्तृत आवेदन पत्र लाने होंगे। और फिर दस्तावेज़ सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम बाद में आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

आयोग ने बताया कि रोल नंबर 1130209 और 1466411 वाले दो उम्मीदवारों के परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोक दिए गए हैं।

आरपीएससी आरओ, ईओ परिणाम 2022 कैसे करें डाउनलोड?

आरपीएससी आरओ, ईओ परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: आरपीएससी आरओ, ईओ परीक्षा 2022 परिणाम अधिसूचना पर क्लिक करें।
चरण 3: आरपीएससी आरओ और ईओ परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 4: अपने परिणाम की जांच करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

परिणाम जांचने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है:

आरपीएससी आरओ, ईओ परिणाम 2022 जांचने के लिए डायरेक्ट लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RPSC RO Grade 2, EO grade 4 Results 2022: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) has declared the results of Revenue Officer (RO) Grade 2 and Executive Officer (EO) Grade 4 Competitive Examination, 2022. After which now the candidates who appeared in the examination can check RPSC EO, RO Result 2022 by visiting the official website of the Commission, rpsc.rajasthan.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+