RBSE 12th Science Result 2024: कैसा रहा राजस्थान बोर्ड विज्ञान परिणाम, देखें पास प्रतिशत, आंकड़ें, सीधा लिंक

RBSE 12th Science Result 2024 Pass percentage, Statistics, Direct link: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 जारी कर दिये गये हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं के लिए आरबीएसई परिणाम 2024 स्ट्रीम वाइज घोषित किये गये हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट 2024 छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट छात्रों के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर उपलब्ध है।

RBSE 12th Science Result 2024: कैसा रहा राजस्थान बोर्ड विज्ञान परिणाम, पास प्रतिशत, आंकड़ें, लिंक

आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में विज्ञान स्ट्रीम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.73 प्रतिशत है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए साइंस के छात्रों के लिए पास प्रतिशत समेत तमाम आंकड़ों की लिस्ट साझा की है। राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए छात्रों को परिणाम लॉगिन विंडो में अपना राजस्थान बोर्ड रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Rajasthan Board 12th Science Result 2024 Direct Link

आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 प्राप्त करने के बाद, राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024 में दी गई सभी जानकारी को सत्यापित करने की सलाह दी जाती है। गलत जानकारी के मामले में, छात्रों को सुधार के लिए तुरंत स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिये। आपको बता दें कि आज 20 मई को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक ही दिन तीनों स्ट्रीम अर्थात साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट जारी किये गये दिये हैं। पिछले साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए थे। इसके कुछ दिन बाद आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किये गये थे।

कैसा रहा राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं रिजल्ट 2024?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। कॉमर्स में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.66 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.51 प्रतिशत रहा. आर्ट्स में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.80 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.86 प्रतिशत रहा। विज्ञान में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.90 प्रतिशत रहा।

राजस्थान बोर्ड साइंस रिजल्ट 2024 साइंस स्ट्रीम में शामिल हुए अभ्यर्थी, उत्तीर्ण

  • पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 260078
  • उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या: 258071
  • उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या: 252205

RBSE 12th Result 2024 साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.73%
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.08%
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.90%

आरबीएसई 12वीं साइंस आंकड़ें 2024 जिला वार

RBSE 12वीं रिजल्ट 2024 साइंस स्ट्रीम में कौन सा जिला टॉप पर रहा? आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2024 जिला वार बात करें तो राजस्थान के शाहपुरा जिला अन्य सभी जिलों में टॉप पर रहा है। साइंस स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.35% है। वहीं यदि जिलेवार सबसे कम प्रतिशत की बात करें तो श्री गंगानगर साइंस स्ट्रीम में सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.21% है।

Rajasthan Board 12th Science Result 2024 राजस्थान बोर्ड साइंस रिजल्ट कैसे देखें

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं-

चरण 1: आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
चरण 5: परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

RBSE 12th Science Result 2024 स्कोरकार्ड विवरण

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2024 में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • कक्षा और बोर्ड का नाम
  • रोल नंबर
  • नाम
  • कुल प्राप्त अंक
  • क्वालीफाइंग स्टेटस
  • जन्म की तारीख
  • विषय अपने विषय कोड के साथ उपस्थित हुए
  • विषयों का कोड
  • छात्रों की पंजीकरण संख्या
  • थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में विषयवार प्राप्त अंक
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBSE 12th Science Result 2024 Pass percentage, Statistics, Direct link: Rajasthan Board Class 12th Result 2023 has been released. RBSE Result 2024 stream wise for class 12th has been declared by Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE). Result 2024 has been published by the board on the official website for the students. Rajasthan Board 12th Class Result is available for students at rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X