RBSE Rajasthan Board 12th Toppers List 2023: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट शामिल है, जिसकी घोषणा खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने कल शाम 8 बजे घोषणा की थी। इसके लिए सभी विद्यार्थी, जो 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। अगर किसी भी छात्र को अपना रिजल्ट जानने में समस्या हो रही है तो वे अपना परिणाम डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं।
ऐसे में हम आपके लिए 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, यहां चेक करें
आरबीएसई कक्षा 12वीं कॉमर्स टॉपर लिस्ट 2023
नाम | अंक | जिला |
आकाश चौधरी | 99% | सीकर |
जिग्यासा | 98.60% | झुंझुनू |
ताशु गुप्ता | 97.20% | दोसा |
हर्षित शर्मा | 97% | कोटा |
रक्षिता | 97.04% | बाड़मेर |
सोनाली शर्मा | 96.80% | बाड़मेर |
ज्योति मीणा | 97.20% | अलवर |
अक्षिता गटानी | 93% | कोटा |
12वीं का पास प्रतिशत
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12वीं साइंस में इस साल 95.65% स्टूडेंट्स को सफलता हासिल हुआ है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें, 12वीं साइंस स्ट्रीम में आकाश चौधरी 99 फीसदी अंक के साथ लिस्ट में टॉप पर है। राजस्थान कक्षा 12वीं कॉमर्स का इस साल का कुल पास प्रतिशत 96.6 फीसदी रहा है। देखा जाए तो पिछले साल की तुलना में इस साल का पास प्रतिशत कुल 1. 47 प्रतिशत कम था। पिछले साल यानी 2022 में कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 97.53 फीसदी था।
आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड कैसे करें
चरण 1 - सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना है।
चरण 2 - इसके बाद आपको 'आबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023' का लिंक दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
चरण 3 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, यहां आप अपनी स्ट्रीम यानी कॉमर्स के लिंक पर क्लिक करेंगे।
चरण 4 - कॉमर्स रिजल्ट के लिकं पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलकर आएगा, जहां आपको अफना परीक्षा रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 5 - अब ऐसे में स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख भी सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RBSE 12th Commerce Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें
RBSE 10th Marksheet 2023 Download: राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट 2023 डाउनलोड करें