RBI Grade B Phase 1 Result 2023: आरबीआई ग्रेड बी फेस 1 रिजल्ट 2023 हुआ जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

RBI Grade B Phase 1 Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को rbi.org.in पर जाना होगा।

आरबीआई ग्रेड बी फेस 1 रिजल्ट 2023 हुआ जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। बता दें की आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है और रिजल्ट के 15 दिन के भीतर आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। ग्रेड बी फेज 1 स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि लेख में नीचे दी गई है।

कब आयोजित हुई थी आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा 2023

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 13 जुलाई 2023 को किया गया था। जिसका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए रिजल्ट पीडीएफ लेख में नीचे दी गई है।

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा 2023

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फेस 2 की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 30 जुलाई 2023 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेपर 1, पेपर 2 और पेपर 3 के आधार पर आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 यानी सुबह की पाली में पेपर 3 सामान्य वित्त और प्रबंधन की परीक्षा आयोजित की जाएगी तो वहीं पेपर 1 आर्थिक और सामाजिक मुद्दे और पेपर 2 अंग्रेजी (लेखन कौशल) का आयोजन किया जाएगा।

कैसे करें आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2023 कैसे करें डाउनलोड?

1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rbi.org.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए अवसर के सेक्शन पर क्लिक करें
3. 'ग्रेड 'बी' (डीआर) (सामान्य) - पीवाई 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण- I परीक्षा का परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
4. अब, आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ आएगी। जिसमें
उम्मीदवार का रोल नंबर दिया गया है।
5. उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करें।

RBI Grade B Phase 1 Result 2023 Link

कैसे करें आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के विषय के अनुसार अंकों की जानकारी प्राप्त होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोरकार्ड नीचे दिए गए आसान चरणों में कर सकते हैं।

चरण 1 - स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'ग्रेड 'बी' (डीआर) (सामान्य) - पीवाई 2023 स्कोरकार्ड' का लिंक दिखाई देगा।
चरण 3 - उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
चरण 4 - लॉगिन करने के बाद आपके सामने आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5 - अब, उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।

RBI Grade B Phase 1 Result 2023 PDF -

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBI Grade B Phase 1 Result 2023: Reserve Bank of India (RBI) has announced the RBI Grade B Phase 1 Result 2023. RBI Grade B Phase 1 Result has been published on the official website. To download which candidates have to go to rbi.org.in. RBI Grade B Phase 2 Scorecard will be released on 30th August 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+