RBSE 10th Result Statistics: कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023? पिछले पांच सालों के आंकडे़ देखें यहां

RBSE Class 10th Result Statistics 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 आज, दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट जांच सकते हैं।

कैसा रहा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023? पिछले पांच सालों के आंकडे़ देखें यहां

इस वर्ष आरबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत 90.49 प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि यह पिछले वर्ष यानि 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। यदि बात छात्राओं या लड़कियों की करें तो इस बात लड़कियों ने बारी मार ली है। आरबीएसई 10वीं कक्षा परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कों की करें तो उनका पास प्रतिशत 89.78 प्रतिशत रहा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

  • परीक्षा का नाम- आरबीएसई माध्यमिक 2023 परीक्षा
  • बोर्ड का नाम- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई)
  • रिजल्ट का नाम- राजस्थान अजमेर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
  • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट वेबसाइट- Rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in
  • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 तारीख- 2 जून 2023
  • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 का समय- दोपहर 1 बजे

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023: पिछले 5 साल के आंकड़े

वर्ष
कुल छात्रों की संख्या
पास हुए छात्रों की संख्या
20231066270942360
20221036626877849
20211152201929045
20191098132876848
20181058018844909
20171072799847063
20161051105797672
20151069547835274

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023: लड़कें, लड़कियों के पास प्रतिशत आंकड़े

वर्षकुल पास प्रतिशत
लड़कों का पास प्रतिशत
लड़कियों का पास प्रतिशत
202390.4989.7891.31
202282.8981.6284.3
202180.6379.9981.41
201979.8579.4580.35
201879.8679.7979.95
201778.9679.0178.89
201675.8976.0275.7
201578.177.8778.41

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023: पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल, आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 जून, 2022 को घोषित किया गया था। जारी आंकड़ों के अनुसार, आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 8,77,849 छात्र पास हुए थे। और कुल पास प्रतिशत 82.89% दर्ज किया गया था। जबकि लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत क्रमशः 81.62% और 84.3% रहा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 8,77,849 छात्रों में से 4,66,490 लड़के और 4,10,358 लड़कियां थीं।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, उपलब्ध कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: रिजल्ट चेक करें और भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

deepLink articlesRBSE 10th Result 2023 Roll Number Wise: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 रोल नंबर से कैसे चेक करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBSE Class 10th Result Statistics 2023: Rajasthan Board Class 10th Result 2023 will be released today at 1 pm on the official website. A total of 10,36,626 students had registered in the RBSE 10th Result 2023 last year, out of which a total of 8,77,849 students were successful.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+