Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: नामांकन की अंतिम तिथि आज, 25 बच्चों को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि आज यानी 15 सितंबर 2023 को है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश के बच्चों की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, जोश और उत्साह का जश्न मनाने के लिए हर साल प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) का आयोजन किया जाता है।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: नामांकन की अंतिम तिथि आज, 25 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र बच्चों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल यानी https://awards.gov.in पर नामांकन जमा कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 निर्धारित है। नामांकन तिथि को आगे बढ़ाने से संबंधित कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 योग्यता

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन करने वाले बच्चों को निम्नलिखित योग्यता प्राप्त करनी होगी-

  • राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन के लिए कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन/नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
  • कार्य/घटना/उपलब्धि विचाराधीन वर्ष के लिए आवेदन/नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिये।
  • आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार का पूर्व प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिये।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 | Direct Link To Apply

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार क्या है?

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 1996 में की गई थी। केंद्र सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। बता दें कि साल 1996 से ही राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनते रहे हैं।

किन क्षेत्रों में बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है?

भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान करती रही है। यह पुरस्कार बच्चों को नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, संगीत या किसी अन्य क्षेत्र में उनकी योग्यता के लिये दिया जाता है। बाल कल्याण के लिए पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों को भी प्रदान किये गये। ये पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में दिये गये:

1. असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 1996 से
2. राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत) - 1979 से
3. राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (संस्था)- 1979 से
4. राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार - 1994 से


Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: किन बच्चों को मिलता है ?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों के चयन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है। इन नियमों में अंतर्गत आने वाले बच्चों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। विभिन्न दिशानिर्देशों के आधार पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना जाता है। इसके लिए ऐसे बच्चे नामांकन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है। ये बच्चें भारत के नागरिक हों और देश में ही रहते हों। बता दें कि साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: पुरस्कारों का विवरण

भारत सरकार अब इन पुरस्कारों को "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" के नाम से दो श्रेणियों में पेश करती है।

A. बाल शक्ति पुरस्कार (पहले राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)

ये पुरस्कार नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मान्यता के रूप में दिए जाने हैं जो मान्यता के योग्य हैं।

B. बाल कल्याण पुरस्कार (पहले राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)

ये पुरस्कार किसी एक व्यक्ति या किसी संस्थान को दिया जाता है। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को मान्यता के रूप में दिए जाते हैं जिन्होंने कम से कम 7 वर्षों तक बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में बच्चों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है और बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

वहीं बाल कल्यान पुरस्कार संस्थानों के लिए, ये पुरस्कार उन संस्थाओं को दिए जाते हैं, जिन्होंने बाल कल्याण के किसी भी क्षेत्र में बच्चों के हितों के लिए असाधारण कार्य किया है।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 | Details Direct Link

किन श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार?

प्रत्येक वर्ष केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया जाता है। ये पुरस्कार कुल छह श्रेणियों में दिया जाता है। इन श्रेणियां निम्नलिखित श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है-

  • कला और संस्कृति
  • बहादुरी
  • नवाचार (इनोवेशन)
  • शैक्षणिक
  • सामाजिक सेवा
  • खेल
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: नामांकन की अंतिम तिथि आज, 25 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक पदक (Medal) और एक प्रमाणपत्र या प्रशस्ति पत्र (Certificate) के साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद भी पुरस्कार के तौर पर दिए जाते हैं।

पुरस्कार विजेताओं की संख्या 25 है, हालांकि, राष्ट्रीय चयन समिति के विवेक पर इस अधिकतम संख्या में किसी भी छूट की अनुमति दी जा सकती है।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा जांच की जाती है और अंतिम चयन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जाता है।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 समारोह विवरण

पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' पर की जायेगी। पुरस्कार हर साल की भांति जनवरी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किये जायेंगे।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 कैसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in/Login पर जायें।
चरण 2: वेबसाइट पर जाकर नामांकन करें।
चरण 3: नामांकन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
चरण 4: आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सभी जानकारियां भरें।
चरण 5: फॉर्म के साथ मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
चरण 6: फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The last date for submission of nominations for the Prime Minister's National Children's Award is 15 September 2023. Nominations for National Children's Award can be submitted at https://awards.gov.in. PMRBP 2023, what is Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar, Application, Eligibility, Selection Process, Award and other Details Check here
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+