PM Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से 22 जनवरी को 19 बच्चों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024 Announced: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 से सम्मानित करेंगी।

18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुरस्कार विजेताओं में 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी 24 जनवरी, 2023 को राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार क्या है?

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 1996 में की गई थी। केंद्र सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। बता दें कि साल 1996 से ही राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनते रहे हैं।

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024 किन श्रेणियों में दिया जायेगा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 19 बच्‍चों को कला और संस्‍कृति (7 बच्चों को), वीरता (1 बच्चे को), नवाचार (1 बच्चे को), विज्ञान और प्रौद्यगिकी (1 बच्चे को), समाज सेवा (4 बच्चों को) और खेल (5 बच्चों को) के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार विजेताओं में 2 आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 9 लड़के और 10 लड़कियां हैं।

किस आधार पर दिया जाता है PM Rashtriya Bal Puraskar 2024

भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को सात श्रेणियों में कला और संस्कृति, वीरता, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा तथा खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाते हैं, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।

इस वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों और सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करके नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को नामांकन के लिए 9 मई 23 से 15 सितंबर 23 तक की लंबी अवधि के लिए खोला गया था।

संबंधित मंत्रालयों, सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों, देश भर के डीएम/डीसी से पीएमआरबीपी को प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने का अनुरोध किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों से पुरस्कार का प्रचार-प्रसार किया गया ताकि ग्राम पंचायतों/नगर पालिकाओं सहित सभी स्तरों से नामांकन प्रस्तुत किए जा सकें।

PM Rashtriya Bal Puraskar 2024 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

मीडिया जानकारी के माध्यम से पिछले 2 वर्षों से डेटा क्रॉलिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया था। योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का भी सहारा लिया गया।

दावों की सत्यनिष्ठा की जांच और सत्यापन जिला मजिस्ट्रेटों और डोमेन विशेषज्ञों सहित कई माध्यम से किया गया, जिसके बाद एक स्क्रीनिंग समिति बनाई गई जिसमें सामाजिक सेवा, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला एवं संस्कृति, खेल आदि जैसे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल थे।

18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुरस्कार विजेताओं में 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल

राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद चुने गए प्रोफाइल की फिर से संगीत नाटक अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान तथा भारतीय खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। राष्ट्रीय चयन समिति ने अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रोफाइल की जांच की।

पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक पदक (Medal) और एक प्रमाणपत्र या प्रशस्ति पत्र (Certificate) के साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद भी पुरस्कार के तौर पर दिए जाते हैं। पुरस्कार विजेताओं की संख्या 25 है, हालांकि, राष्ट्रीय चयन समिति के विवेक पर इस अधिकतम संख्या में किसी भी छूट की अनुमति दी जा सकती है।

deepLink articlesअयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के साथ यात्रा में हुई वृद्धि, भारत में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की नौकरियां 50% बढ़ी

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024 पुरस्कारों का विवरण

भारत सरकार द्वारा अब इन पुरस्कारों को "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" के नाम से दो श्रेणियों में पेश किया जाता है।

A. बाल शक्ति पुरस्कार (पहले राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)
ये पुरस्कार नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मान्यता के रूप में दिए जाने हैं जो मान्यता के योग्य हैं।

B. बाल कल्याण पुरस्कार (पहले राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)
ये पुरस्कार किसी एक व्यक्ति या किसी संस्थान को दिया जाता है। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को मान्यता के रूप में दिए जाते हैं जिन्होंने कम से कम 7 वर्षों तक बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में बच्चों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है और बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

वहीं बाल कल्यान पुरस्कार संस्थानों के लिए, ये पुरस्कार उन संस्थाओं को दिए जाते हैं, जिन्होंने बाल कल्याण के किसी भी क्षेत्र में बच्चों के हितों के लिए असाधारण कार्य किया है।

किन श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार?

प्रत्येक वर्ष केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया जाता है। ये पुरस्कार कुल छह श्रेणियों में दिया जाता है। इन श्रेणियां निम्नलिखित श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है-

  • कला और संस्कृति
  • बहादुरी
  • नवाचार (इनोवेशन)
  • शैक्षणिक
  • सामाजिक सेवा
  • खेल

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 योग्यता क्या होनी चाहिये?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन करने वाले बच्चों को निम्नलिखित योग्यता प्राप्त करनी होगी-

  • राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन के लिए कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन/नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
  • कार्य/घटना/उपलब्धि विचाराधीन वर्ष के लिए आवेदन/नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिये।
  • आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार का पूर्व प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिये।

Rules for Coaching Centres: 16 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को कोचिंग सेंटर नहीं देंगे दाखिला, देखें अन्य नियम

deepLink articlesRepublic Day 2024: 26 जनवरी की परेड के लिए गणतंत्र दिवस की झांकी कैसे चुनी जाती है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024 Announced: President Draupadi Murmu will honor 19 exceptional children with the Prime Minister's National Children's Award, 2024 at an award ceremony to be held at Vigyan Bhawan on January 22, 2024. Let us tell you that Prime Minister Narendra Modi will interact with the Prime Minister National Children's Award winners on January 23, 2024. Women and Child Development Minister Smriti Zubin Irani will interact with the children in the presence of Minister of State Dr. Munjpara Mahendrabhai on January 24, 2023 and congratulate them for their exemplary performance in their respective categories.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+