OJEE Phase 2 एडमिट कार्ड 2024 आज होंगे जारी, ojee.nic.in से करें डाउनलोड

OJEE 2024 Phase 2 Admit Card (Today): ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति द्वारा आज 22 जून को OJEE 2024 फेस- 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार फेस- 2 के लिए ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे OJEE की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

OJEE Phase 2 एडमिट कार्ड 2024 आज होंगे जारी, ojee.nic.in से करें डाउनलोड

OJEE 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: OJEE की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध फेस- 2 के लिए OJEE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

नोट- परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल खोल दिया जाएगा। बिना वैध आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

OJEE-2024 परीक्षा कब होगी?

OJEE-2024 फेस- 2 परीक्षा 24, 25 और 27 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 से 10 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है।

बता दें कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। प्रत्येक अटैम्प्ट किए गए प्रश्न के लिए शून्य अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार OJEE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The admit cards for OJEE 2024 Phase-2 will be released by the Odisha Joint Entrance Examination Committee today on June 22. Candidates who want to appear in the Odisha Joint Entrance Examination for Phase-2 can download the admit card through the official website of OJEE at ojee.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X