Odisha Class 10, 12 Result 2024: ओडिशा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, देखें ग्रेडिंग सिस्टम

Odisha Class 10, 12 Result 2024 to be OUT Today: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। आज ओडिशा बोर्ड द्वारा बीएसई अर्थात कक्षा 10वीं और सीएचएसई अर्थात कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित किये जायेंगे। इस संबंध में प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) 26 मई को ओडिशा बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2024 घोषित किये जायेंगे।

Odisha Class 10, 12 Result 2024:ओडिशा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, देखें ग्रेडिंग सिस्टम

ओडिशा बीएसई, सीएचएसई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए लगभग 9 लाख छात्र अपने 10वीं और 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच आधिकारिक वेबसाइट, orissaresults.nic.in के माध्यम से कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ओडिशा बोर्ड रिजल्ट लॉगिन विंडो से ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल विवरणों का उपयोग करना होगा। ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ओडिशा कक्षा 10, 12 परिणाम एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे।

Odisha Board BSE 10th Result 2024 ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई थी

गौरतलब हो कि ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 बीते 20 फरवरी 2024 से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की गई। बीएसई परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले 5.5 लाख से अधिक छात्र बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षाएं नए पेश किए गए एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गईं।

Odisha Board CHSE 12th Result 2024 ओडिशा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई थी

बता दें सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024, बीते 16 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 3.59 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड रिजल्ट 2024 तीनों संकाय अर्थात आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए जारी किया जायेगा।

ओडिशा कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 पास अंक

वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही सफल घोषित किया जायेगा। ओडिशा कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणामों के साथ, अन्य विवरण जैसे कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार प्रतिशत आदि घोषित किया जायेगा।

Odisha Class 10, 12 Result 2024 ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी होने का समय

ओडिशा बीएसई, सीएचएसई परीक्षा रिजल्ट 2024 अलग अलग समय पर घोषित किया जायेगा। ओडिशा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी करने का समय नीचे दिया जा रहा है। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा।

  • ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 समय: सुबह 10:30 बजे
  • ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक एक्टिव: सुबह 11:30 बजे
  • ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 समय: शाम 4:30 बजे
  • ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 लिंक एक्टिव: शाम 4:30 बजे

ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 ग्रेडिंग प्रणाली

मार्क रेंजग्रेड मानग्रेड
90% और अधिक 100% तक (540 से 600 अंक)असाधारणA 1
80% और अधिक लेकिन 90% से कम (480 से 539 अंक)उत्कृष्टA 2
70% और अधिक लेकिन 80% से नीचे (420 से 479 अंक)बहुत अच्छाB 1
60% और अधिक लेकिन 70% से कम (360 से 419 अंक)अच्छाB 2
50% और अधिक लेकिन 60% से नीचे (300 से 359 अंक)औसत से ऊपरC
40% और अधिक लेकिन 50% से नीचे (240 से 299 अंक)औसतD
33% और अधिक लेकिन 40% से नीचे (198 से 239 अंक)गोराE
33% से नीचे (000 से 197 अंक)असंतोषजनक पुनः प्रकट होने की आवश्यकता हैF
व्यक्तिगत पेपर में 30 से कम अंक प्राप्त करने वाले लेकिन कुल मिलाकर 197 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी।असंतोषजनक पुनः प्रकट होने की आवश्यकता हैF

ओडिशा 12वीं परिणाम 2024 ग्रेडिंग प्रणाली

मार्क्स रेंजश्रेणीग्रेड बिंदु
91-100A 110
81-90A 29
71-80B 18
61-70B 27
51-60C 16
41-50C 25
33-40D4
21-32E 1C
00-20E2C

ओडिशा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कैसे करें?

ओडिशा बीएसई 10वीं और सीएचएससी 12वीं परिणाम 2024 चेक करने के चरण यहां दिए गए हैं-

स्टेप 1. ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2. बीएससी या सीएचएसई परिणाम लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें
स्टेप 4. सबमिट करें और परिणाम जांचें।
स्टेप 5. भविष्य की आवश्यकता के लिए पेज डाउनलोड करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Today, Odisha Board will declare the results of BSE or class 10th and CHSE or class 12th. According to the official information received in this regard, Board of Secondary Education (BSE) Odisha and Council of Higher Secondary Education (CHSE) will declare Odisha Board 10th, 12th result 2024 on 26th May. Odisha Class 10, 12 Result 2024 today, How to Check Odisha BSE, CHSE results date time, grading system
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+