Padma Awards 2025 के लिए नामांकन 15 सितंबर तक, जानिए पात्रता मानदंड, कैसे करें आवेदन?

Padma Awards 2025 Registration Apply Online: भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से पद्म पुरस्कार एक हैं। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2025 के लिए नामांकन/सिफारिश 01 मई 2024 से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2024 निर्धारित है।

किन क्षेत्रों में दिया जाता है Padma Awards 2025

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिश करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपने नामांकन भर सकते हैं। बता दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिश केवल राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जायेंगी। एक वर्ष में दिए जाने वाले पुरस्कारों की कुल संख्या (मरणोपरांत मामलों और विदेशियों/एनआरआई/ओसीआई को छोड़कर) 120 है।

क्या है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्वितीय योगदान के लिए देश के नागरिकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। ऊपर लिखित तीनों श्रेणियों में पद्म पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतत्र दिवस के अवसर पर दिये जाते हैं।

कब से शुरू हुई पद्म पुरस्कार की प्रथा?

वर्ष 1954 में स्‍थापित इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत 'उत्‍कृष्‍ट कार्य' के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक ​​कि स्वयं नामांकन भी किया जा सकता है। नामांकन/सिफारिशें हर साल 1 मई से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आमंत्रित की जाती हैं।

कौन तय करते हैं पद्म पुरस्कार की सूची?

पद्म पुरस्कार पोर्ट्ल के अनुसार, पद्म पुरस्कारों के लिए प्राप्त सभी नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के समक्ष रखे जाते हैं। इसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। समिति की सिफारिशें प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिए भेजी जाती हैं।

deepLink articlesपद्म पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची जारी | Padma Awards 2024 Check List PDF

किन क्षेत्रो में दिया जाता है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

पीपल्स पद्म या पद्म अवार्ड्स?

सरकार पद्म पुरस्‍कारों को "पीपल्स पद्म" बनाने के लिए कटिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।

पद्म पुरस्कार नामांकण कैसे करें?

पद्म पुरस्कार नामांकन के संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर 'पुरस्‍कार और पदक' शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं। इन पुरस्‍कारों से संबंधित संविधि और नियम वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्‍ध हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिये। इसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिये। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो।

Padma Awards 2025 नामांकन करने के लिए सीधा लिंक

पद्म पुरस्कारों का विवरण

आपको बता दें कि देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण का सम्मान असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाता है। जबकि किसी भी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट सेवा के लिए व्यक्ति को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Padma Awards 2025 Registration Apply Online: Padma Awards are one of the highest civilian awards of India. Padma Awards include Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri. Nominations/recommendations for Padma Awards-2025 to be announced on the occasion of Republic Day 2025 have started from 01 May 2024. The last date for nomination for Padma Awards is 15 September 2024.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+