NIRF Ranking 2024 Overall: भारत के ओवरऑल टॉप इंस्टीट्यूट्स की सूची जारी, IIT Madras एक बार फिर टॉप पर

NIRF Ranking 2024 Overall Institution List: एनआईआरएफ या राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 की लिस्ट आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक कार्यक्रम के तहत जारी की गई। भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 12 अगस्त 2024 को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की सूची जारी की। मानव संसधान विकास मंत्रालय द्वारा द्वारा एनआईआरएफ रैंकिग 2023 की लिस्ट जारी की गई।

ओवरऑल टॉप इंस्टीट्यूट्स की सूची जारी, IIT Madras एक बार फिर टॉप पर

आपको बता दें कि एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 की इस लिस्ट में भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों के नाम और रैंक शामिल है। इस वर्ष इंडिया रैंकिंग 2024 को कुल 16 विभिन्न श्रेणियों में जारी किया गया है। इनमें मुख्य रूप से ओवरऑल, विश्वविद्यालय रैंकिंग, इंजीनियरिंग, कॉलेज, प्रबंधन, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर, मेडिकल, डेंटल और अनुसंधान संस्थान शामिल हैं। इस वर्ष कुल 16 श्रेणियों में 3 नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं, जिनमें राज्य विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और मुक्त विश्वविद्यालय शामिल हैं।

एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग की सभी श्रेणियों के अंतर्गत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पांच अलग-अलग मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर रैंक दिया गया है। इन मापदंडों में मुख्य रूप से टीचिंग एंड लर्निंग रिसोर्सेज (टीएलआर), ग्रेजुएशन आउटकम (जीओ), परसेप्शन (पीआर), आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी (ओआई), और रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (आरपी) आदि शामिल है। इस लेख में आपको एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के अनुसार भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची तैयार की गई है। इंडिया रैंकिंग 2024 एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nirfindia.org पर उपलब्द्ध है।

NIRF Ranking 2024 लगातार पांच वर्षों से IIT Madras टॉप पर

एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 की लिस्ट सोमवार 12 अगस्त 2024 को जारी की गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विभिन्न संस्थानों की रैंकिंग की लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि ऑवरऑल शिक्षण संस्थानों की सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने अपनी जगह कायम रखी है। वहीं इस वर्ष दूसरे स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्‍थान बेंगलुरु, तीसरे स्थान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, चौथे स्थान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली और पांचवें स्थान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने जगह बनाई है।

बता दें कि बीते छह वर्षों यानि वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 से आईआईटी मद्रास शीर्ष शिक्षण संस्थानों की सूची में टॉप पर बना हुआ है। 2023 में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी मद्रास ने ओवरऑल श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद आईआईएससी बेंगलुरु ने दूसरा स्थान हासिल किया और आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा।

टॉप 10 ओवरऑल शिक्षण संस्थानों की सूची NIRF Ranking 2024 Top 10 Overall Institutions

Rank 1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
Rank 2 भारतीय विज्ञान संस्‍थान बेंगलुरु
Rank 3 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
Rank 4 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
Rank 5 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
Rank 6 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
Rank 7 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली
Rank 8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूढ़की
Rank 9 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
Rank 10 जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय नई दिल्ली

NIRF Ranking 2024 भारत के टॉप 100 ओवरऑल शिक्षण संस्थानों की सूची

जल्द ही अपडेट की जाएगी

NIRF Ranking 2023: भारत के टॉप 10 ओवरऑल शिक्षण संस्थानों की सूची

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
2. भारतीय विज्ञान संस्‍थान बेंगलुरु
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूढ़की
9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
10. जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय नई दिल्ली

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NIRF Ranking 2024: IIT Madras secures the top spot in the overall category. Check the complete list of NIRF rankings across all categories and discover India's top institutions in engineering, management, and more.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+