NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट 2023 में 56.21% छात्र सफल, देखें राज्यवार टॉपर्स लिस्ट

NEET UG Result 2023 Toppers List State wise: नीट यूजी परिणाम 2023 आज, 13 जून को घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 लिंक और नीट यूजी फाइनल उत्तर कुंजी लिंक आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in और https://testservices.nic.in/resultservices/NEET-2023-auth पर उपलब्द्ध की गई।

NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट 2023 में 56.21% छात्र सफल, देखें राज्यवार टॉपर्स लिस्ट

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी रिजल्ट 2023 परिणाम के साथ ही नीट यूजी उत्तर कुंजी, नीट यूजी रिजल्ट 2023 अखिल भारतीय रैंक (AIR), टॉपर्स लिस्ट और कट-ऑफ प्रतिशत की भी घोषणा की है।

इस साल जहां कुल 11,45,976 उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2023 क्वालीफाई किया है, वहीं पिछले साल के 56.27 प्रतिशत की तुलना में पास प्रतिशत में कमी देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए ने परीक्षा हॉल में अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए सात उम्मीदवारों के नीट यूजी 2023 परिणाम को रोक दिया है।

तमिलनाडु के प्रबंजन जे नीट 2023 के टॉपर

नीट परिणाम 2023 के टॉपर दो उम्मीदवारों, तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने परफेक्ट 720 स्कोर किया और नीट यूजी 2023 के संयुक्त टॉपर घोषित किए। इस साल की परीक्षा की खास बात यह है कि 2022 से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या में 15.5% की वृद्धि हुई और क्वालीफायर की संख्या में 48.5% की वृद्धि हुई। नीट 2023 के 50 टॉपर्स ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 710 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई

नीट यूजी रिजल्ट पर यदि बात राज्यवार रिजल्ट की करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में यानी 1.39 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इसके बाद महाराष्ट्र में 1.31 लाख और राजस्थान में 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है।

क्षेत्रीय भाषाओं में NEET UG परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि नहीं हुई है। वर्ष 2019 में, क्षेत्रीय भाषा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,34,550 छात्र उपस्थित हुए, जो 2022 में थोड़ा बढ़कर 1,37,492 हो गया।

नीट 2023 में उपस्थित होने वाले 56.21 प्रतिशत उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। नीट यूजी 2023 के नतीजों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ पिछले साल के 715-117 से बढ़कर 720-137 हो गया है।

NEET UG Result 2023: राज्यवार टॉपर्स लिस्ट| State wise Toppers List

यहां विभिन्न राज्यों के टॉपरों की लिस्ट प्रदान की जा रही है-

क्रं.राज्यटॉपर का नामकुल प्राप्त अंकरैंक
1
तमिलनाडुप्रबंजन जे7201
2
आंध्र प्रदेशबोरा वरुण चक्रवर्ती7201
3
पंजाबप्रांजल अग्रवाल7154
4
कर्नाटकध्रुव आडवानी7155
5
महाराष्ट्रश्रीनीकेत रवि7157
6
ओडिशास्वायं शक्ति त्रिपाठी7158
7
राजस्थानपार्थ खंडेलवाल71510
8
पश्चिम बंगालसयान प्रधान71512
9
दिल्ली (एनसीटी)हर्षित बंसल71513
10
बिहारशशांक कुमाार71514
11
तेलंगाना
कंचानी ग्यांत रघु राम रेड्डी
71515
12
उत्तर प्रदेशशुभम बंसल71516
13
गुजरातदेव भाटिया71518
14
केरलआर्य आर एस71123
15
मध्य प्रदेशश्रद्धा वडलामनी71056
16
हरयाणालक्ष्य71071
17
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
अंजलि70681
18
जम्मू और कश्मीरअब्दुल बसित भट705113
19
हिमाचल प्रदेशचारवी सप्त705136
20
झारखंडराखी कुमारी705149
21
भारत के बाहरसामाह मुबारक700224
22
चंडीगढ़भानू अरोड़ा700282
23
पुदुचेरीअशोककुमार डी700287
24
उत्तराखंडशगुन गाहलोत700320
25
असमशकील हुसैन695407
26
त्रिपुराराजदीपा सूत्रधार690786
27
छत्तीसगढसारांश पटेल690824
28
मेघालयपुरोविद चक्रवर्ती6851048
29
नगालैंडबैराम सिरी वेनेला6801609
30
गोवाग्रेसिना क्रिसी कोलाको6801738
31
मणिपुरलैशराम चिराह सिंह6702871
32
अरुणाचल प्रदेशअभिषेक कुमार चौहान6663417
33
दादरा और नगर हवेली
सौरव झा6555677
34
सिक्किममनवी नंदा62615264
35
लद्दाखइफ़तिखार हुसैन61918919
36
दमन और दीवराधिका विनोद देवाडे53477373
37
लक्षद्वीपराधिल आर505103769
38
मिजोरमराकेश डे452160895

NEET UG Result 2023: यूपी से सबसे अधिक उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई

  • उत्तर प्रदेश: 1,39,961
  • महाराष्ट्र: 1,31,008
  • राजस्थान: 1,00,316
  • तमिलनाडु: 78,693
  • केरल: 75,362
  • कर्नाटक: 75,248

NEET परिणाम यूजी 2023: टॉप 10 महिला उम्मीदवारों की सूची

नीट रिजल्ट 2023 में टॉप 20 महिला की सूची यहां उनके राज्य के नाम के साथ महिला टॉपर्स की सूची दी गई है।

नामस्कोररैंकराज्य
1
प्रांजल अग्रवाल7154पंजाब
2
आशिका अग्रवाल71511पंंजाब
3
आर्य आर.एस71123केरल
4
मीमांशा मौन71033दिल्ली
5
सुमेघा सिन्हा71039राजस्थान
6
कानि यासाश्री71040आंध्रप्रदेश
7
बरैरा अली71042उत्तर प्रदेश
8
रिद्धि वजरिंगकर71044महाराष्ट्र
9
कवलकुंतला प्रणति रेड्डी71045आंंध्र प्रदेश
10
जागृति बोडेड्डुला71049तेलंगाना

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल, 7 मई को आयोजित नीट यूजी 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 20,87,449 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 97.7 प्रतिशत उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और लगभग 8,700 उम्मीदवारों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार, भारत के लगभग 499 शहरों में कुल 4097 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। नीट यूजी परीक्षा के लिए अन्य कई देशों के उम्मीदवारों के लिए देश के बाहर करीब 14 परीक्षा केंद्र बनाए गये थे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET UG Result 2023 has been declared today, June 13. National Eligibility Entrance Test Result 2023 Link and NEET UG Final Answer Key Link Available on official website ntaresults.nic.in and https://testservices.nic.in/resultservices/NEET-2023-auth. If we talk about the state-wise result on NEET UG result, then the maximum number of candidates i.e. 1.39 lakh candidates have achieved success in Uttar Pradesh. After this, 1.31 lakh candidates have been successful in Maharashtra and more than 1 lakh candidates in Rajasthan.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+