11वीं बार झंडा फहरा कर प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस पीएम ने सबसे ज्यादा बार झंडा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही मोदी तीसरी सबसे ज़्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है, जिन्होंने 1947 से 1964 तक 17 बार तिरंगा फहराया था।

जानिए किस पीएम ने सबसे ज्यादा बार झंडा फहराया

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं भारत के किस प्रधान मंत्री ने सबसे ज्यादा बार राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा झंडा फहराया। किस पीएम ने एक बार और किसने केवल दो बार राष्ट्रीय झंडा फहराया है।

इंदिरा गांधी के नाम पर रिकॉर्ड

नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के नाम दूसरी सबसे ज़्यादा बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 16 बार ऐसा किया, जो उनके पिता के रिकॉर्ड से सिर्फ़ एक कम है। हालांकि, यह 1966-1977 और 1980-1984 के दो अलग-अलग कार्यकालों में किया गया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के बीच 10 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जानिए किस पीएम ने केवल एक बार फहराया झंडा

भारत के 15 प्रधानमंत्रियों में से गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर ही ऐसे थे, जिन्हें एक बार भी तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला। केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने चंद्रशेखर ने नवंबर 1990 से जून 1991 तक शीर्ष पद संभाला। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री नंदा ने दो संक्षिप्त कार्यकालों - 27 मई-9 जून, 1964 और 11-24 जनवरी, 1966 तक देश की सेवा की।

13 दिनों के प्रधानमंत्री

पांचवें स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जो 1996 में 13 दिनों के लिए और 1998 से 2004 तक दो अधूरे कार्यकालों के साथ छह बार प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी के बाद राजीव गांधी का स्थान है, जो भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और 1984 से 1989 तक एक ही कार्यकाल के लिए इस पद पर रहे। उन्होंने पांच बार तिरंगा फहराया। उनके रिकॉर्ड की बराबरी एक अन्य कांग्रेसी पीएम पी वी नरसिम्हा राव ने की, जो 1991 से 1996 तक एक ही कार्यकाल के लिए पीएम रहे।

यहां पढ़ें- 1947 से लेकर अब तक भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची| List of Prime Ministers of India

केवल दो बार झंडा फहराया

लाल बहादुर शास्त्री और मोरारजी देसाई ने दो-दो बार झंडा फहराया। शास्त्री जून 1964 से जनवरी 1966 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को जीत दिलाने का श्रेय दिया जाता है। देसाई ने 1977 से 1979 तक दो साल तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

एक बार झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्री

चार प्रधानमंत्रियों - चरण सिंह, वी पी सिंह, एच डी देवेगौड़ा और आई के गुजराल ने एक-एक बार झंडा फहराया। चरण सिंह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 के बीच 170 दिनों तक तथा वी.पी. सिंह 1989 से 1990 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। देवेगौड़ा एक वर्ष से कुछ कम समय तक, जून 1996 से अप्रैल 1997 तक, प्रधानमंत्री रहे। गुजराल भी एक वर्ष से कुछ कम समय तक (अप्रैल 1997 से मार्च 1998 तक) प्रधानमंत्री रहे।

यहां पढ़ें- Independence Day GK Quiz: स्वतंत्रता दिवस पर क्विज की तैयारी कर लें, यहां देखें 50 वन लाइन जीके प्रश्नोत्तरी

यहां पढ़ें- Independence Day 2024: पहली बार झंडा फहरा रहे हैं तो जान लें ये महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

यहां पढ़ें- Independence Day 2024: कैसे बना किला-ए-मुबारक दिल्ली का लाल किला? लाल किले पर ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Prime Minister Modi sets a new record by hoisting the tricolor for the 11th time on Independence Day. Discover which Indian Prime Minister has hoisted the flag the most times and the significance behind this historic achievement.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+