MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz: सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज में हिस्सा लें और जीत लें 5 लाख का इनाम

MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz in Hindi: सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1947 में भारत की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री बनें।

MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz:सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज में हिस्सा लें और जीत लें 5 लाख

पटेल ने भारत के करीब 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार पटेल के भारत के एकीकरण में उनकी अहम योगदानों के कारण उनके जन्म जयंती यानी 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

31 अक्टूबर अर्थात नेशनल यूनिटी डे के अवसर पर इस वर्ष भारत सरकार ने अपने MyGov प्लेटफॉर्म (quiz mygov in) पर सरदार पटेल के जीवन और नेशनल यूनिटी डे पर सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है। सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ - MyGov प्लेटफॉर्म ने "भारत के लौह पुरुष" के रूप में जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, आदर्शों और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ का आयोजन किया है।

इस सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ का आयोजन भारत के नागरिकों खास तौर पर युवाओं और छात्रों को सरदार पटेल से जुड़े उनके आदर्शों, सामाजिक मूल्यों, विचारधाराओं और नैतिकता से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया है। इसके साथ-साथ भारत सरकार की उपलब्धियों और दृष्टिकोण पर प्रकाश डालने के लिए इस क्विज का आयोजन किया जा गया है। आधिकारिक वेबासइट mygov.in quiz पर सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज के बारे बतायेंगे। सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को इसकी तैयारी के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस जीके प्रश्नोत्तरी (National Unity Day GK Quiz in Hindi) और सरदार वल्लभभाई पटेल सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर (Sardar Vallabhbhai Patel GK Quiz Questions and Answers for Students) लेख को अवश्य पढ़ना चाहिये।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ में हिस्सा लेने और बेहतर तैयारी के लिए आप इन दोनों लेख को भी पढ़ सकते हैं। ये दोनों लेख सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी उनके कार्य, योगदान और आदर्शों और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व बारे में बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी से डिजाइन किये गये हैं। सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ में भाग लेने से पहले इन्हें अवश्य पढ़ लें।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ की तीन श्रृंखला | Sardar Unity Trinity Quiz is divided into 3 modules

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ के तीन भाग हैं, यानी कि इस क्विज़ श्रृंखला को 3 मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। इसमें पहला समर्थ भारत, दूसरा समृद्ध भारत और तीसरा स्वाभिमानी भारत है। प्रत्येक मॉड्यूल को निर्दिष्ट समयसीमा में हल करने का प्रयास किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी अंग्रेजी और हिंदी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में इस प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं। क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 10 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर 200 सेकंड की अवधि में देना होगा।

क्या है सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज का उद्देश्य| Aim of Sardar Unity Trinity Quiz

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ का उद्देश्य भारत के युवाओं में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रचारित आदर्शों, मूल्यों और नैतिकता के बारे में जागरूकता फैलाना है। क्विज़ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ई-प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया जायेगा। क्विज़ के सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के लिए प्रमाणपत्र दिया जायेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है और क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जायेंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवार केवल एक बार ही प्रश्नोत्तरी का प्रयास कर सकते हैं। एक ही उम्मीदवार द्वारा एकाधिक प्रविष्टियाँ अयोग्य घोषित कर दी जायेंगी।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज के मॉड्यूल | Sardar Unity Trinity Quiz Module

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज प्रतियोगिता तीन मॉड्यूल में आयोजित की जायेगी। इसमें से पहला मॉड्यूल सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ - "समर्थ भारत" है, जिसे 31 अक्टूबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक हल किया जा सकता है। दूसरा मॉड्यूल या मॉड्यूल 2 सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ - "समृद्ध भारत" है, जिसे 1 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक हल किया जा सकता है। वहीं क्विज का तीसरा और आखिरी मॉड्यूल 3 सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ - "स्वाभिमानी भारत" पर आधारित होगी, जिसे 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक हल किया जा सकेगा।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज मोड|Sardar Unity Trinity Quiz Mode

MyGov प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के अनुसार, सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज को 2 मोड में बांटा गया है। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन मोड। सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज मोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है-

ऑफ़लाइन मोड

ऑफ़लाइन मोड 3 (तीन) ऑनलाइन मॉड्यूल के ख़त्म होने के बाद शुरू होगा।

  • हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से टॉप चुने गए प्रतिभागी ऑफलाइन मोड से जुड़ेंगे।
  • यह किसी चुने हुए स्थान पर फिजिकल क्विज़ प्रतियोगिता होगी।
  • ऑफलाइन क्विज़ के विजेताओं को अलग-अलग पुरस्कार राशि दी जायेगी।

ऑफ़लाइन मोड के लिए प्रतिभागियों का चयन नीचे दिए गए पैरामीटर के आधार पर किया जायेगा:

  • चुने हुए प्रतिभागियों को ऑनलाइन क्विज़ के सभी तीनों मॉड्यूल में भाग लिया होना चाहिये।
  • प्रतिभागी को एक ही यूज़र आईडी से सभी तीनों ऑनलाइन क्विज़ में भाग लेना चाहिये।

Direct Link

MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz Samarth Bharat in English Direct Link to Participate

MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz Samarth Bharat in Hindi Direct Link to Participate

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज पुरस्कार|Sardar Unity Trinity Quiz Prize

देश भर में सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रश्नोत्तरी मॉड्यूल से 103 विजेताओं का चयन किया जायेगा और उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को मिलने वाले पुरस्कारों का विवरण निम्नलिखित है-

  • ऑनलाइन क्विज़ मोड में पहले सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले विजेता को 5,00,000 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
  • दूसरे सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले विजेता को 3,00,000 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
  • तीसरे सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार को 2,00,000 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
  • अगले 100 सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को 2,000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे।

Sardar Vallabhbhai Patel GK Quiz in Hindi: प्रश्नोत्तरी से जानें भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे

National Unity Day GK Quiz in Hindi: क्विज के माध्यम से जानें क्यों मनाया जाता है भारत में राष्ट्रीय एकता दिवसNational Unity Day GK Quiz in Hindi: क्विज के माध्यम से जानें क्यों मनाया जाता है भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MyGov launches Sardar Unity Trinity Quiz in Hindi: Sardar Vallabhbhai Patel is also known as the Iron Man of India. After India's independence in 1947, Sardar Vallabhbhai Patel became the first Deputy Prime Minister of the country. Patel played an important role in the integration of more than 560 princely states of India. Due to his important contributions to the unification of India, Sardar Patel's birth anniversary i.e. 31st October is celebrated as National Unity Day in India.This year on the occasion of 31st October i.e. National Unity Day, the Government of India has organized Sardar Unity Trinity Quiz Competition on the life of Sardar Patel and National Unity Day on its MyGov platform (quiz mygov in). Sardar Unity Trinity Quiz – MyGov platform has organized Sardar Unity Trinity Quiz to celebrate the life, ideals and achievements of Sardar Vallabhbhai Patel, known as the “Iron Man of India”.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X