Maharashtra HSC Result 2024 कक्षा 12वीं रिजल्ट डिवीजन वाइज पास प्रतिशत, 97.5% के साथ कोंकण टॉप पर

Maharashtra HSC Result 2024 Division Wise Pass Percentage: एमएसबीएसएचएसई या महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे ने आज मंगलवार 21 मई 2024 को महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा परिणाम एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट mahahsccboard.in और mahresult.nic पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024 कुल पास प्रतिशत 93.37 प्रतिशत रहा।

Maharashtra HSC Result 2024 कक्षा 12वीं रिजल्ट डिवीजन वाइज पास प्रतिशत, 97.5% के साथ कोंकण टॉप पर

एमएसबीएसएचएसई क्लास 12 परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र 12वीं कक्षा रिजल्ट एमएसबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इस साल महाराष्ट्र 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं।

MSBSHSE Maharashtra HSC 12th Result 2024 Direct Link

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट घोषणा के साथ बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी जारी किए हैं। जो छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां या आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.37 प्रतिशत है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप और एसएमएस के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 14,33,331 छात्रों में से 14,23,923 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। एमएसबीएसएचएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा देने वाले 15 लाख छात्रों में से कुल 13,29,684 अर्थात 93.37% छात्रों ने एचएससी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44% और लड़कों का 91.60% है। विज्ञान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम है।

एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 डिवीजन वाइज पास प्रतिशत

यहां महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 डिवीजन वाइज पास प्रतिशत (Maharashtra HSC Result 2024 Division Wise Pass Percentage) दिया जा रहा है।

  • कोंकण: 97.5%
  • नासिक: 94.71%
  • पुणे: 94.44%
  • कोल्हापुर: 94.24%
  • छत्रपति संभाजी नगर: 94.08%
  • अमरावती: 93%
  • लातूर: 92.36%
  • नागपुर: 92.12%
  • मुंबई: 91.95%

महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परिणाम 2024 कैसे चेक और डाउनलोड करें

1. महाराष्ट्र कक्षा 12 परिणाम 2024 की आधिकारिक वेबसाइट mahahsccboard.in और mahresult.nic पर जाएं
2. होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें
3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
4. सबमिट पर क्लिक करें
5. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
6. सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करें
7. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें
8. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परिणाम 2024 से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें -

महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परिणाम 2024 ग्रेडिंग Maharashtra HSC 12th Result 2024 Grades

  • विशिष्टता (Distinction) - 75% और उससे अधिक अंक
  • प्रथम श्रेणी (First Division)- 60% और उससे अधिक अंक
  • द्वितीय श्रेणी (Second Division)- 45% से 59% अंक
  • उत्तीर्ण ग्रेड (Pass Grade) - 35% से 44% अंक
  • असफल (Failed) - 33% से नीचे अंक
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MSBSHSE has declared Maharashtra HSC Result 2024 today on Tuesday, 21st May 2024. Maharashtra Board HSC exam results are available on the official website of MSBSHSE, mahahsccboard.in and mahresult.nic. Here in this article Maharashtra HSC Result 2024 Division Wise Pass Percentage is being given. Maharashtra HSC Result 2024 Division Wise Pass Percentage
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X