Up Board Result Live Update: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम हुए जारी, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल यानि 10वीं और इंटरमीडिएट यानि 12वीं के परिणाम आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिए गए हैं। जिसकी पल-पल की खबर, हम आपको इस आर्टिकल में दें रहे हैं। जिसमें आप देख सकते हैं टॉपर छात्रों की सूची, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा परिणाम से जुड़े ताज़ा अपडेट।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम हुए जारी, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 आज 25 अप्रैल को यूपीएमएसपी द्वारा घोषित किए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपना यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या SMS या DigiLocker के जरिए चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई। सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि..

प्रस्तुत हैं रिजल्ट से जुड़े ताज़ा अपडेट

  • Apr 25, 2023 2:59 PM
    यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 कुल पास प्रतिशत

    लड़के उपस्थित हुए: 14,07,572| लड़कियां उपस्थित हुईं: 11,63,430| लड़के पास: 9,76,059| लड़कियां पास : 9,65,658| लड़कों का पास प्रतिशत : 69.34 फीसदी| लड़कियों का पास प्रतिशत : 83 फीसदी|

  • Apr 25, 2023 2:29 PM
    यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर प्रियांशी ने कहा..

    प्रियांशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी उम्मीदें पूरी हो गईं। तैयारियों के बारे में उन्‍होंने बताया कि सेल्फ स्‍टडी पर फोकस किया।

  • Apr 25, 2023 2:27 PM
    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर शुभ छापरा इंटरव्यू

    शुभ छापरा ने कहा कि मुझे सबसे बड़ी खुशी है कि मेरे शहर का नाम प्रदेश की सुर्खियों में आया है। मेरे 97.8 प्रतिशत हैं। 480 से ऊपर सोचा था, लेकिन 479/500 अंक आये। इस बात का तो आभास था कि टॉप 5 में आयेंगे। शुभ ने कहा कि मॉडल टेस्ट पेपर ने काफी मदद की। परिवार में दो भाई हैं, बड़े दोनों टीचर हैं। यूट्यूब से भी पढ़ाई की। सिविल सर्विसेस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

  • Apr 25, 2023 2:22 PM
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक हुआ एक्टिव देंखे रिजल्ट

    UPMSP कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक एक्टिव हो चुका है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र upresults.nic.in पर आपना हाई स्कूल और इंटरमीडिट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • Apr 25, 2023 2:13 PM
    छात्र अगर अपने अंकों से संतुष्‍ट नहीं तो करें ग्रीवांस सेल में संपर्क

    ग्रीवांस सेल पूरी तरह ऐक्टिव है, और सभी कार्यालयों में ग्रीवांस सेल खोले गए हैं। छात्र अगर अपने अंकों से संतुष्‍ट नहीं हैं तो वे अपनी एप्लीकेशन दे सकते हैं। बता दें कि आगामी सोमवार से ग्रीवांस सेल कार्य करना शुरू कर देगा।

  • Apr 25, 2023 2:01 PM
    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के कितने छात्र शामिल हुए टॉप 10 में?

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में इस बार टॉप 10 में - हाईस्कूल के 179 और इंटर मीडिएट के 253 बच्चों के नाम टॉपर लिस्‍ट में हैं।

  • Apr 25, 2023 1:57 PM
    यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर 2023

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल में इस बार सीतापुर की प्रियांसी सोनी ने टॉप किया है जबकि कुशाग्र पांडे ने दूसरा स्थान और मिश्कत नूर ने तीसरा स्थाप प्राप्त किया है।

  • Apr 25, 2023 1:44 PM
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: 100 वर्षों के इतिहास

    उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने सबसे पहली परीक्षा 1923 में आयोजित की थी। आज 2023 में 100वां परिणाम घोषित किया गया।

  • Apr 25, 2023 1:41 PM
    UP Board 12th Result: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स घोषित

    यूपी इंटरमीडिएट में शुभ छाप्रा, सरस्‍वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी महोबा ने टॉप किया है। शुभ छाप्रा ने बोर्ड परीक्षा में 489/500 अंक प्राप्त करें।

  • Apr 25, 2023 1:39 PM
    UP Board class 10th Topper: यूुपी बोर्ड मैट्रिक्स टॉपर

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल प्रियांसी सोनी जो कि सीतापुर से हैं उन्होंने राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया। प्रियांसी सोनी ने 590/600 अंक प्राप्त किए हैं।

  • Apr 25, 2023 1:36 PM
    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023

    कक्षा 12वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 75.52 है। वहीं लड़कों पास प्रतिशत 69.34% और लड़कियों का पास प्रतिशत 83% है। इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी।

  • Apr 25, 2023 1:34 PM
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 89.78%, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 86.64% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.94% है।

  • Apr 25, 2023 1:33 PM
    UP Board Result 2023: प्रैस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू।

  • Apr 25, 2023 1:25 PM
    UP Board Result 2023 Live: कुछ ही देर में होगा रिजल्ट जारी

    यूपी बोर्ड रिजल्ट आज 1:30 बजे जारी होने वाला है, जिसमें अब केवल 5 मिनट से कम का समय बाकी है। छात्र लेटस्ट अपडेट के लिए बने करें करियर इंडिया की वेबसाइट पर।

  • Apr 25, 2023 1:00 PM
    यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2022

    2022 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों इस प्रकार है - रैंक 1 दिव्यांशी - 95.40%, रैंक 2 योगेश प्रताप सिंह - 95%, रैंक 2 अंशिका यादव - 95%, रैंक 3 बाल कृष्ण - 94%, रैंक 3 प्रखर पाठक - 94%।

  • Apr 25, 2023 12:49 PM
    यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं मार्कशीट 2023

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं जबकि ओरिजनल मार्कशीट उनकी स्कूल से ही मिलेगी।

  • Apr 25, 2023 12:34 PM
    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम कुछ ही देर में होंगे जारी

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम कुछ ही देर में जारी होंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपने रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Apr 25, 2023 12:22 PM
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ग्रेडिंग सिस्टम

    A1: 91 - 100| A2: 81 - 90| B1: 71 - 80| B2: 61 - 70| C1: 51 - 60| C2: 41 - 50| D: 33 - 40| E1: 21 - 32 E2: 21 से कम

  • Apr 25, 2023 12:13 PM
    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट के माध्यम से अपने रिजल्ट की चेक कर सकेंगें- upmsp.edu.in| upresults.nic.in| results.gov.in| indiaresult.com

  • Apr 25, 2023 12:01 PM
    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 में जो छात्र न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएमएसपी द्वारा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंट पंजीकरण तिथि और परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।

  • Apr 25, 2023 11:47 AM
    पिछले वर्षों के उत्तीर्ण प्रतिशत की जांच करें

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023: पिछले वर्षों के उत्तीर्ण प्रतिशत 2022 - 88.16 कुल पास प्रतिशत| 2021 - 99.53 कुल पास प्रतिशत| 2020 - 83.31 कुल पास प्रतिशत| 2019 - 80.07 कुल पास प्रतिशत

  • Apr 25, 2023 11:38 AM
    प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी रिजल्ट की घोषणा

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे 2023 की घोषणा में कुछ ही घंटे बचे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी।

  • Apr 25, 2023 11:29 AM
    NIC की वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध होगा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड दसवीं और बरहवीं दोनों के परिणाम upmsp.edu.in के अलावा upresults.nic.in पर भी उपलब्‍ध होगा। वहीं

  • Apr 25, 2023 11:23 AM
    प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे हाईस्कूल इंटर के परिणाम

    हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम प्रयागराज स्थ‍ित माध्‍यमिक शिक्षा परिषद के मुख्‍यालय से जारी किए जाएंगे।

  • Apr 25, 2023 11:22 AM
    कम से कम 35 प्रतिशत अंक जरूरी

    पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

  • Apr 25, 2023 10:40 AM
    10वीं साइंस में गणित करेगा फैसला

    इस साल 10वीं में गणित का पेपर काफी कठिन आया था। ऐसी खबर भी आयी थी कि तमाम छात्रों ने गणित की परीक्षा छोड़ भी दी थी। अब देखना यह है कि उन छात्रों का आज सप्‍लीमेंटरी आता है या नहीं।

  • Apr 25, 2023 10:34 AM
    Stream-wise toppers की लिस्ट

    यूपी बोर्ड द्वारा आज ही परिणाम के साथ-साथ अलग-अलग स्‍ट्रीम जैसे साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स आदि में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी।

  • Apr 25, 2023 10:10 AM
    आज ही जारी होगी Toppers की सूची

    यूपी बोर्ड परिणाम के साथ-साथ माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे रहती हैं या नहीं।

  • Apr 25, 2023 10:09 AM

    जब तक परिणाम घोषित किए जाएं आप इस कहानी को पढ़ कर जान सकते हैं, कि करीब 20 साल पहले परिणाम कैसे आते थे और किस कदर सड़कों पर गदर मचती थी।

  • Apr 25, 2023 10:08 AM

    आज जारी होने वाले परिणाम आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UP10Roll Number और UP12Roll Number 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। पूरी प्रक्रिया इस लिंक में पढ़ सकते हैं।

  • Apr 25, 2023 10:06 AM

    रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद आप मार्कशीट भी इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट के लिंक में डाउनलोड करने का पूरा तरीका बताया गया है।

  • Apr 25, 2023 9:59 AM

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में घोषित किया जाएगा।

  • Apr 25, 2023 9:47 AM

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से चेक करने के लिए छात्र digilocker.gov.in पर जाएं। आधार विवरण के माध्यम से अकाउंट क्रिएट करें। बोर्ड, राज्य, जिले का चुनाव करें और रिजल्ट जारी होने के बाद पासिंग वर्ष और रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक करें।

  • Apr 25, 2023 9:30 AM
    Up board result Live Update: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट

    यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र कई वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। छात्र upmsp.edu.in, upresult.nic.in, result.upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 25, 2023 9:19 AM
    Up board result 2023: SMS से कैसे करें रिजल्ट चेक

    SMS के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र मोबाइल फोन में एसएमएस टाइप करें UP10(स्पेस) रोल नंबर और UP12(स्पेस) रोल नंबर और इसे भेज दीजिए 56236 पर। कुछ समय की प्रतीक्षा के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • Apr 25, 2023 9:07 AM
    UP Board Result 2023: कैसे करें चेक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए छात्र upmsp.edu.in पर जाएं। कक्षा आधारित दिए लिंक अपनी कक्षा के अनुसार क्लिक करें। लिंक के खुलते ही वहां रोल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • Apr 25, 2023 12:19 AM

    वर्ष 2018 में 78.81 लड़कियां और 72.27 प्रतिशत लड़के यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास हुए।

  • Apr 25, 2023 12:17 AM
    कोविड के पहले

    कोविड के पहले यानि कि 2019 में 83.98 प्रतिशत लड़कियां और 76.66 प्रतिशत लड़के यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

  • Apr 25, 2023 12:16 AM

    2020 में कुल 12,81,842 लड़कियां हाईस्कूल की परीक्षा में बैठी थीं जिनमें 11,18,914 लड़कियां यानि 87.29 प्रतिशत उत्तीर्ण हुईं। वहीं परीक्षा देने वाले 14,90,814 लड़कों में 11,90,888 यानि 79.88 प्रतिशत पास हुए।

  • Apr 25, 2023 12:15 AM
    2021 के परिणाम

    2021 में 99.52 प्रतिशत लड़के और 99.55 प्रतिशत लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में पास हुई थीं।

  • Apr 25, 2023 12:13 AM
    2022 के परिणााम

    2022 में कुल 85.25 प्रतिशत लड़कों ने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि 91.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।

  • Apr 25, 2023 12:12 AM
    हाईस्कूल प्राइवेट देने वाले डात्र

    हाईस्कूल में जहां 31,06,185 नियमित छात्र हैं, वहीं 10302 छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा दी है। वहीं इंटरमीडिएट में 56,92,939 नियमित छात्र एवं 1,92,806 प्राइवेट अभ्‍यर्थी हैं।

  • Apr 25, 2023 12:10 AM
    MBA after 10 from UP board

    12वीं की परीक्षा में कुल 12,20,824 लड़कियों और 15,48,434 लड़कों पे परीक्षा दी। वहीं हाईस्कूल में 1418462 लड़कियों ने और 16,98,346 लड़कों ने परीक्षा दी।

  • Apr 25, 2023 12:08 AM
    2023 में छात्रों की संख्‍या

    इस साल 10वीं यानि हाईस्कूल में लगभग 31,06,185 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट यानि 12वीं में 27,69,258 छात्रों ने परीक्षा दी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPMSP Board Result 2023 for class 10th 12th will declare today at upmsp.edu.in UPMSP Sarkari Result Check out for Live Updates Here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+