कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 जारी, 35.25% छात्रों ने पास की परीक्षा, देखें स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2024: कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने मंगलवार, 21 मई को कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे Karresults की आधिकारिक वेबसाइट karesults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। अपने परिणाम ऑनलाइन जांचने के लिए, छात्रों को अपने पंजीकरण नंबर का उपयोग करना होगा और लॉगिन विंडो में विषय संयोजन का चयन करना होगा।

कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 जारी, 35.25% छात्रों ने पास की परीक्षा

कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 कैसा रहा?

कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में कुल 35.25% छात्र पास हुए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 31.31% है जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 40.44% दर्ज किया गया।

बता दें कि इस साल, कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए कुल 1,49,824 छात्रों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से कुल 1,48,942 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों में 84,632 लड़के और 64,310 लड़कियां थीं।

कर्नाटक II पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024: स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

  • आर्ट्स स्ट्रीम: 22.24%
  • कॉमर्स स्ट्रीम: 22.06%
  • साइंस स्ट्रीम: 56.16%

कर्नाटक 2nd पीयूसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 की जांच कैसे करें?

अपना परिणाम जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. Karresults की आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर कर्नाटक पीयूसी II सप्लाई रिजल्ट 202 पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  6. इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

गौरतलब है कि इस साल, कर्नाटक कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 29 अप्रैल से 16 मई, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी: पहली पाली सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक। जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 मई, 2024 से 18 मई, 2024 तक कुल 28 मूल्यांकन शिविरों में 7875 मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा किया गया था।

कर्नाटक पीयूसी II सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 से संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2024: The Karnataka Pre University Education Department has declared the Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2024 on Tuesday, May 21. Students who have appeared for the examination can check their marks on the official website of Karresults, karresults.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X