Jeevan Raksha Padak Series of Awards 2023 को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, विजेताओं की सूची यहां देखें

Jeevan Raksha Padak Series of Awards 2023: राष्ट्रपति ने 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2023 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है जिनमे 03 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 07 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।

इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता सम्बंधित है। इनका ब्यौरा इस प्रकार है :

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

  • मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत), मिज़ोरम
  • मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत), मिज़ोरम
  • सूरज आर (मरणोपरांत), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल

उत्तम जीवन रक्षा पदक

  • साहिल भीसु लाड, गोवा
  • काजल कुमारी, झारखण्ड
  • नवीन कुमार डी, तेलंगाना
  • विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन
  • हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय
  • मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
  • नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण

Republic Day 2024: ऑफिस में कैसे मनाएं 26 जनवरी का जश्न? यहां देखें अनोखे आइडिया की सूची

जीवन रक्षा पदक

  • एम एस अनिल कुमार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
  • जीतम परमेश्वर राव, आंध्र प्रदेश
  • समरजीत बसुमतारी, असम
  • सुदेश कुमार, चंडीगढ़
  • जस्टिन जोर्ज, केरल
  • विल्सन, केरल
  • पद्मा थिंलेस, लद्दाख
  • मोहम्मद अफजल, लद्दाख
  • आदीका राजाराम पाटील, महाराष्ट्र
  • प्रीयंका भारत काळे, महाराष्ट्र
  • सोनाली सुनील बालोडे, महाराष्ट्र
  • मारिया माइकल ए, तमिलनाडू
  • एस विजयकुमार, तमिलनाडू
  • नरेश जोशी, उत्तराखंड
  • अर्जुन मलिक, सीमा सड़क संगठन
  • अमित कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल
  • शेर सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  • सोनू शर्मा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  • अबदुल हमीद, रक्षा मंत्रालय
  • सुनील कुमार मिश्रा, रक्षा मंत्रालय
  • शशिकांत कुमार, रेल मंत्रालय

Republic Day 2024 Quiz: 26 जनवरी के बारे कितना जानते हैं आप? पढ़ें गणतंत्र दिवस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

deepLink articlesRepublic Day 2024: 26 जनवरी की परेड के लिए गणतंत्र दिवस की झांकी कैसे चुनी जाती है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Jeevan Raksha Padak Series of Awards 2023: The President has approved the award of Jeevan Raksha Padak Series Awards - 2023 to 31 persons, which include 03 Sarvottam Jeevan Raksha Padak, 07 Uttam Jeevan Raksha Padak and 21 Jeevan Raksha Padak. Three persons have been given this award posthumously. Jeevan Raksha Padak series awards are given for meritorious acts of humanitarian nature in saving the life of a person. This award is given in three categories, Sarvottam Jeevan Raksha Padak, Uttam Jeevan Raksha Padak, and Jeevan Raksha Padak. Individuals from all walks of life are eligible for these awards. These awards are also given posthumously.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+