JEE Main Session 2 Toppers List 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए - NTA) द्वारा आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2023 सत्र 2 (JEE Main Session 2 2023) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा परिणाम उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट से jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 2 सत्रों में किया गया था। पहले सत्र की परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया गया था और दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया गया था। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 को आयोजित की गई थी, जिसके रिजल्ट आज जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले 8 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा।
JEE Main 2023 Session 2 Result Direct Link
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही एनटीए जेईई मेन सत्र 2 2023 के टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है, जैसे की जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा रिजल्ट के बाद की गई थी। जारी इस टॉपर्स लिस्ट के माध्यम से पता चलेगा और कितने उम्मीदवारों ने एनटीए 100 स्कोर प्राप्त किया है। जेईई मेन सत्र 2 2023 की टॉपर्स लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम और उनका स्कोर दिया जाएगा। सूची जारी होते ही लेख में अपडेट की जाएगी।
जेईई मेन 2023 सत्र 2 टॉपर्स लिस्ट (JEE Main Session 2 Toppers List 2023)
जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा में 100 का स्कोर प्राप्त कर सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य ने ऑल इंडिया रैंक - एआईआर 1 हासिल की और जेईई मेन सत्र 2 के टॉपर का खिताब पाया। जैसे ही एनटीए द्वारा पूरी टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी, उम्मीदवारों की सूची लेख में अपडेट कर दी जाएगी। इस पूरी लिस्ट में उन छात्रों के नाम होंगे जिन्होंने जेईई मेन सत्र 2 में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया होगा।
टॉपर्स के नाम | एनटीए स्कोर | रैंक | |
---|---|---|---|
1 | एस वेंकट कौंडिन्य | 100 | रैंक 1 |
2 | प. लोहित आदित्य सैनी | 100 | रैंक 2 |
3 | मृणाल एस वैरागड़े | 100 | रैंक 3 |
4 | मलय केडिया | 100 | रैंक 4 |
5 | कौशल विजयवर्गीय | 100 | रैंक 5 |
6 | साईं दुर्गा रेड्डी | 100 | रैंक 6 |
7 | ध्रुव संजय जैन | 100 | रैंक 8 |
8 | के साईनाथ श्रीमठ | 100 | रैंक 10 |
जेईई मेन सत्र 1 2023 टॉपर्स की सूची
टॉपर्स का नाम | एनटीए स्कोर | |
---|---|---|
1 | अभिनीत मैजेस्टी | 100 |
2 | अमोघ जालान | 100 |
3 | अपूर्वा समोता | 100 |
4 | आशिक स्टेनी | 100 |
5 | बिकीना अभिनव चौधरी | 100 |
6 | देशांक प्रताप सिंह | 100 |
7 | ध्रुव संजय जैन | 100 |
8 | ज्ञानेश हेमेंद्र शिंदे | 100 |
9 | दुग्गीनेनी वेंकट युगेश | 100 |
10 | गुलशन कुमार | 100 |
11 | गुथिकोंडा अभिराम | 100 |
12 | कौशल विजयवर्गीय | 100 |
13 | कृष्ण गुप्ता | 100 |
14 | मयंक सोनी | 100 |
15 | एन के विश्वजीत | 100 |
16 | निपुण गोयल | 100 |
17 | ऋषि कालरा | 100 |
18 | सोहम दास | 100 |
19 | सुथार हर्षुल संजयभाई | 100 |
20 | वविला चिड़विलास रेड्डी | 100 |
जेईई मेन सत्र 2 2023 रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड
चरण 1 - जेईई मेन सत्र की परीक्षा में जाने वाले उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'JEE(Main) 2023 Session 2 Result' के लिंक पर क्लिक करें ।
चरण 3 - नए पेज पर दिए गए तीन रिजल्ट लिंक में से किसी पर भी क्लिक करें।
चरण 4 - आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 - आपका का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे वह डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
JEE Main 2023 Session 2 Result Out: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ और टॉपर्स यहां करें चेक
UP B.Ed JEE Registration 2023: यूपी बीएड जेईई पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, ऐसे करें आवेदन