JEE Main 2023 Session 2 Result जल्द होगा जारी, जानें परिणाम तिथि और अन्य आवश्यक डिटेल्स

JEE Main 2023 Result Out Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही जेईई मेन 2023 रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम जांच सकेंगे।

बता दें कि जेईई मेन्स सत्र 2 के रिजल्ट के साथ टॉपर्स, कट ऑफ मार्क्स, पर्सेंटाइल और अन्य विवरणों की घोषणा भी जाएगी, जिन्हें एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से प्राप्त किया जा सकता है।

JEE Main 2023 Session 2 Result जल्द होगा जारी, जानें परिणाम तिथि और अन्य आवश्यक डिटेल्स

दरअसल, जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी जबकि आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। जेईई मेन्स सत्र 2 के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा परिणाम, स्कोरकार्ड और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।

जेईई मेन 2023 सत्र 2 रिजल्ट कब जारी होगा?
जेईई मेन 2023 सत्र 2 के रिजल्ट की घोषणा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।

जेईई मेन 2023 सत्र 2 रिजल्ट कहां चेक करें?
जेईई मेन 2023 सत्र 2 रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएंगे, जिसे चेक करने के लिए छात्रों को जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाना होगा।

जेईई मेन 2023 सत्र 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन 2023 सत्र 2 रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें
चरण 1: एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2023 सत्र 2 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6: आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई मेन 2023: मार्किंग स्कीम
(i) सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर: चार अंक (+4)।
(ii) चिन्हित किसी भी गलत विकल्प को घटाकर एक अंक (-1) दिया जाएगा।
(iii) अनुत्तरित आंसर के लिए कोई (0) अंक चिह्नित नहीं किया जाएगा।

एनटीए जेईई 2023 सत्र 2 फाइनल आंसर की कब जारी होगी?
एनटीए जेईई 2023 सत्र 2 रिजल्ट की घोषणा से पहले एनटीए जेईई फाइनल आंसर की जल्द ही उपलब्ध होगी। फाइनल आंसर की एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।

एनटीए जेईई 2023 सत्र 2 रिजल्ट: डेट और टाइम
एनटीए जेईई फाइनल रिजल्ट 2023 सत्र 2 की डेट और टाइम एनटीए द्वारा अभी तक साझा नहीं किया गया है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main 2023 Result out Soon: JEE Main 2023 Result can be released soon by the National Testing Agency (NTA). After the result is released, students who appeared in the Joint Entrance Examination will be able to check their result by visiting the official website of NTA JEE, jeemain.nta.nic.in. However, as of now JEE Main 2023 Session 2 Result has not been announced officially yet.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+