JEE Advanced Scorecard Download Link 2023: जईई एडवांस 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें, जानिए

JEE Advanced Scorecard Download Link 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहटी द्वारा आज, 18 जून 2023 को सुबह 10 बजे जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जेईई एडवांस परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 की जांच कर सकेंगे।

JEE Advanced Scorecard Download Link 2023: जईई एडवांस 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें, जानिए

जेईई एडवांस रिजल्ट 2023

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहटी द्वारा 18 जून 2023 यानि की आज आईआईटी जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 की घोषणा की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक, जेईई एडवांस 2023 के रिजल्ट रविवार सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 के साथ, सफल उम्मीदवारों की श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक (AIR) भी जारी की जाएगी। और साथ ही में जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी- पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। जिसके बाद 9 जून, 2023 को रिपॉन्स शीट जारी की गई थी और फिर 11 जून, 2023 को आंसर की जारी की गई। जिसकी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 जून, 2023 तक थी।

जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल

जेईई एडवांस 2023 स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर की आवश्यकता होगी।

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जेईई एडवांस स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका जेईई एडवांस स्कोरकार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले और उसे संभाल कर रखें।

नोट: आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि आईआईटी जेईई एडवांस 2023 व्यक्तिगत रैंक कार्ड ईमेल पर नहीं भेजे जाएंगे।

जेईई एडवांस स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 2023

जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 के बाद क्या?

जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद, सफल उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके पंजीकरण कल, 19 जून से josaa.nic.in पर शुरू होंगे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced Scorecard Download Link 2023: JEE Advanced Result 2023 will be done by the Indian Institute of Technology (IIT) Guwahati today, June 18, 2023 at 10 am. After the declaration of result, students who appeared in JEE Advanced exam will be able to check their JEE Advanced Result 2023 by visiting the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+