JEE Advanced 2023 Result Date Announced: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 कब आयेगा? जानिए तिथि, समय और direct link

JEE Advanced 2023 Result Date Announced: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी कल यानी 18 जून 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2023 के परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, जेईई एडवांस 2023 के परिणाम 18 जून, 2023 को सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जायेंगे।

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 कब आयेगा? जानिए तिथि, समय और direct link

संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई एडवांस परीक्षा 2023 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी गुवाहाटी द्वारा बीते 4 जून 2023 को आयोजित की गई। जेईई एडवांस परीक्षा 2023 दो शिफ्ट में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट में पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 की की रिस्पॉन्स शिट 9 जून को जारी कर दी गई थी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 11 जून, 2023 को प्रकाशित की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा 12 जून, 2023 थी। जिसके बाद फाइनल आंसर की के साथ ही जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 घोषित किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों के लिए श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक (AIR) भी JEE Advanced Result 2023 में ही उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि आगामी 18 जून को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की जारी की जायेगी। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 jeeadv.ac.in पर जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परिणाम 2023 की घोषणा के बाद वेबसाइट पर मार्कशीट उपलब्द्ध होगी।

JEE Advanced 2023 उम्मीदवारों की संख्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष JEE Advanced 2023 के लिए करीब 95 प्रतिशत उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज की गई। ये आंकड़ें पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक है। बता दें कि कुल 180,226 उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2023 परीक्षा के लिए अपना नामांकन भरा था। जेईई एडवांस्ड परीक्षा रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 में उपस्थित उम्मीदवारों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर आधारित होगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 का कुल अंक 360 है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अखिल भारतीय रैंक तय किया जायेगा।

JEE Advanced 2023 रिजल्ट की तिथि

  • जेईई एडवांस रिजल्ट की तारीख 2023: 18 जून 2023
  • जेईई एडवांस रिजल्ट का समय: सुबह 10 बजे
  • जेईई एडवांस रैंक कार्ड की उपलब्धता: 18 जून 2023
  • जेईई एडवांस काउंसलिंग 2022: जल्द ही घोषित की जायेगी

JEE Advanced Scorecard 2023 के लिए आवश्यक विवरण

संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस स्कोरकार्ड 2023 तक पहुंचने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपका स्कोर कार्ड देख सकेंगे। इन विवरणों को रिजल्ट के पहले अपना पास तैयार रखें, ताकि बिना समय गवाएं आप अपना जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।

JEE Advanced Result 2023 Direct Link to Check

जेईई एडवांस्ड 2023 तिथियां

  • जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा तिथि: 04 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 रिपोन्स शीट: 09 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 ऑफिशियल आसंर की: 11 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 11 जून से 12 जून 2023 तक
  • जेईई एडवांस्ड 2023 परिणाम तिथि- 18 जून, 2023

JEE Advanced Result 2023 कैसे चेक करें?

आईआईटी गोवाहाटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे 18 जून को घोषित किये जायेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं और अपना जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

चरण 1: जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: परिणाम की जांच करें और पेज को सेव करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी बनाएं।

नोट: संस्थान परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी का भी खुलासा करेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced 2023 Result Date Announced: Indian Institute of Technology IIT Guwahati will soon release the results of Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2023. As per the official announcement, JEE Advanced 2023 result will be declared on June 18, 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+