JEE Advanced 2023 Answer Key 2023: जईई एडवांस्ड आंसर की कब आएगी? देखें महत्वपूर्ण डेट एंड डिटेल्स

JEE Advanced 2023 Answer Key 2023 - जईई एडवांस परीक्षा 2023, रविवार 4 जून को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन दो सिफ्ट में किया गया सिफ्ट 1 और सिफ्ट 2। सिफ्ट 1 में पेपर 1 हुआ और सिफ्ट 2 में पेपर 2 हुआ। जेईई एडवांस परीक्षा 2023 पूर्ण होते ही देश के सभी जाने-माने कोचिंग संस्थानों ने जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी है।

JEE Advanced 2023 Answer Key 2023: जईई एडवांस्ड आंसर की कब आएगी? देखें महत्वपूर्ण डेट एंड डिटेल्स

जिससे की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आंसर की का उपयोग करके अपने उत्तरों को सत्यापित कर सकते हैं और संभावित स्कोर की भविष्यवाणी कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी 11 जून, 2023 को जईई एडवांस की ऑफिसियल जारी करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 11 जून से 12 जून तक जेईई एडवांस की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी।

जेईई एडवांस 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  • जेईई एडवांस 2023 परीक्षा तिथि- जून 04, 2023
  • जेईई एडवांस 2023 अनौपचारिक आंसर की- जून 04, 2023
  • रिपोन्स शीट- जून 09, 2023
  • जेईई एडवांस 2023 ऑफिशियल आसंर की- 11 जून, 2023
  • जेईई एडवांस 2023 की आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की तिथि- 11 जून से 12 2023
  • जेईई एडवांस 2023 परिणाम तिथि- 18 जून, 2023

जेईई एडवांस आंसर की 2023 कब आएगी?

जेईई एडवांस आंसर की 11 जून 2023 को जारी की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

जेईई एडवांस आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: आईआईटी जेईई एडवांस की आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल के रूप में खुलेगी।
चरण 4: आंसर की डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
चरण 5: अपने स्कोर चेक करें और गलत उत्तर के खिलाफ आपत्ति उठाएं।

जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की के खिलाफ आपत्ति कैसे उठाएं?

जेईई एडवांस्ड 2023 के उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: जेईई एडवांस 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: जेईई एडवांस्ड 2023 कैंडिडेट पोर्टल खोलें।
स्टेप 3: जेईई एडवांस एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: जेईई एडवांस्ड 2023 की चैलेंज आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: उस प्रश्न की संख्या को चिन्हित करें जिसके उत्तर को चुनौती दी जानी है।
स्टेप 6: ऐसी आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
स्टेप 7: चुनौती देने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced 2023 Answer Key 2023 - JEE Advanced Exam 2023 was successfully conducted on Sunday, June 4 in many examination centers across the country. The exam was conducted in two shifts Sift 1 and Sift 2. As soon as the JEE Advanced Exam 2023 is completed, all the well-known coaching institutes of the country have released the JEE Advanced 2023 Answer Key online. IIT Guwahati will release the official JEE Advanced Key on June 11, 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+