JEE Advanced 2023 Answer Key OUT: जेईई एडवांस्ड आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2023 Provisional Answer Key Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी आज अर्थात 11 जून, 2023 को जारी कर दी है। जेईई एडवांस्ड की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट, यानि jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। आईआईटी जेईई 2023 के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक उपर्युक्त वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।

JEE Advanced 2023 Answer Key OUT: जेईई एडवांस्ड आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को यह सूचित किया जाता है कि जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की जांचने के बाद यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय और प्रक्रिया का पालन कर आप इस पर आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जारी की गई उत्तर कुंजी अनंतिम प्रकृति की हैं।

इस पर आपत्ति उठाने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक 12 जून, 2023 तक जारी उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2023 अंतिम उत्तर कुंजी 18 जून, 2023 को जारी की जाएगी।

जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की कैसे डाउनलोड करें| How to Download JEE Advanced Answer key 2023

जेईई एडवांस्ड 2023 उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

स्टेप 1: आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की के लिंक सर्च करें और उस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवश्यक लॉगिन विवरण प्रदान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 4: उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगी
स्टेप 5: उत्तर कुंजी की समीक्षा अच्छे से करें और इसे डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखने की सलाह दी जाती है।
स्टेप 7: उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच कर लें और गलत उत्तर के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करें।

जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2023 आपत्ति कैसे उठाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जो आवेदक जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उक्त शुल्क का भुगतन करने के बाद ही आप जेईई एडवांस्ड आंसर की 2023 पर आपत्ति उपत्ति उठा सकते हैं। अभ्यर्थियों को कल यानि 12 जून की शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति होगी।

जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए सीधा लिंक|JEE Advanced Answer Key Challenge Window Direct link

जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2023 आपत्ति उठाने की प्रक्रिया| JEE Advanced Answer Key 2023 Process to Raise Objection

जेईई एडवांस्ड 2023 उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: जेईई एडवांस्ड 2023 कैंडिडेट पोर्टल खोलें।
चरण 3: 'answer key challenge' लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: जेईई एडवांस्ड 2023 पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें
चरण 5: आपत्ति उठाने के लिए जिस प्रश्न के उत्तर को चुनौति दी जानी है उसका चयन करें
चरण 6: इस प्रक्रिया के लिए आपत्ति समर्थन में दस्तावेज अपलोड करें
चरण 7: आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें

जेईई एडवांस्ड 2023 की प्रोविजनल आंसर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक|Direct link to check provisional answer key for JEE Advanced 2023

जेईई एडवांस्ड 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

  • जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा तिथि: 04 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 रिपोन्स शीट: 09 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 ऑफिशियल आसंर की: 11 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 11 जून से 12 जून 2023 तक
  • जेईई एडवांस्ड 2023 परिणाम तिथि- 18 जून, 2023
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced 2023 Provisional Answer Key Released: Indian Institute of Technology, Guwahati has released the provisional answer key for JEE Advanced 2023 today i.e. June 11, 2023. JEE Advanced answer key has been released on the official website, i.e. jeemain.nta.nic.in. Applicants who appeared for IIT JEE 2023 can check and download their answer key from above mentioned website. The direct link to download JEE Advanced 2023 answer key is shared below.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+