JEE Advanced 2023 Admit Card: जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड, देखें डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced 2023 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT- Guwahati) द्वारा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस यानी JEE Advanced 2023 के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। जईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023 Admit Card: जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड, देखें डायरेक्ट लिंक

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड आज, 10 बजे जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होते ही लेख में दिया गया डायरेक्ट लिंक भी एक्टिवेट हो जाएगा, जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार सीधा अपना जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

कितने लाख उम्मीदवारों होंगे जेईई एडवांस 2023 में शामिल

जेईई मेन्स 2022 में शीर्ष 2.5 लाख तक की रैंक हासिल की और उसके बाद आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस 2023 के लिए रजिस्टर किया है, वह 4 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।

JEE Advanced 2023 Admit Card Direct Link

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा समय

जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा 4 जून को आयोजित होगी। जिसके एडमिट कार्ड आयोजित किए जाएंगे। बता दें की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। जिसमें पहली पाली यानी शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के बाद 11 जून तक परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी, जिसके बाद आपत्ति प्रक्रिया के बाद 18 जून को अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। जिसके बाद से आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन भी 18 जून को किया जाएगा। इसके बाद से JoSAA 2023 के लिए सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 19 जून से हो सकता है शुरू। ये एक टेंटेटिव तिथि है।

कैसे करें जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड?

1. आईआईटी जेईई एडवांस एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in 2023 पर जाएं।
2. दिए गए "जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. जेईई एडवांस्ड 2023 कैंडिडेट पोर्टल के इस पेज पर आपको पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
5. उसके बाद नीचे दिखने वाले "लॉगिन" बटन पर क्लिक करना है।
6. जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
7. आईआईटी जेईई प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी लें।

जेईई एडवांस 2023: डायरेक्ट लिंक

Admit Card Download Link-1
Admit Card Download Link-2
Admit Card Download Link-3
Admit Card Download Link-4

परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर जानी है। बिना एडमिट कार्ड की कॉपी के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जेईई एडवांस 2023: एडमिट कार्ड विवरण

- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा का समय और तिथि
- परीक्षा का स्थान
- परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय
- विषय
- दिशा निर्देश

deepLink articlesJEE Advanced 2023: जेईई एडवांस सिलेबस में हुए बड़े बदलाव, पीडीएफ करें डाउनलोड

deepLink articlesJEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए रजिस्टर करने वाले OCI/PIO उम्मीदवारों की संख्या में हुई वृद्धि

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced 2023 Admit Card: The admit card of Joint Entrance Examination Advance i.e. JEE Advanced 2023 to be organized by Indian Institute of Technology Guwahati (IIT- Guwahati) to provide admission in engineering course will be issued today. Candidates who applied for JEE Advanced Entrance Exam can download from the official website jeeadv.ac.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+